22.8 C
New York
Friday, October 2, 2026
Home Blog Page 6

जानिए- Instagram से पैसे कैसे कमाए

0
make money from instagram
make money from instagram

सोशल मीडिया का मुख्य काम लोगों तक जानकारी पहुंचाना होता है । मगर आजकल अलग-अलग अकाउंट बनाकर लोग न सिर्फ अपने दोस्तों के साथ जुड़ ही रहे हैं, बल्कि उनके इस्तेमाल करने का तरीका भी बदल गया है। लोग सोशल मीडिया मीडिया का उपयोग जानकारी प्राप्त करने ,ऑडियो कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग के साथ-साथ अपने प्रोडक्ट का प्रचार करने , विज्ञापन से पैसा कमाने और मार्केटिंग में भी करने लगे हैं । आज हम एक ऐसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बारे में बताएंगे जिसके माध्यम से आप घर बैठे आसानी से पैसे कमा सकते हैं। चलिए हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताते हैं कि इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमा सकते हैं।

इंस्टाग्राम फेसबुक और व्हाट्सएप की तरह ही एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसमें आप अपनी फोटो तथा वीडियो लोग साथ शेयर कर सकते हैं। पर इसका Interface फेसबुक और व्हाट्सएप से काफी अलग है। इस प्लेटफार्म का उपयोग लोग ज्यादातर वीडियो या फोटो डालने के लिए करते हैं। अब इसमें Video Calling की सुविधा भी आ गई है । जिसके माध्यम से आप किसी दूसरे इंस्टाग्राम यूजर के साथ वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम के Founder का नाम Kevin Systrom है। इसकी स्थापना 2010 में हुई थी और अप्रैल 2012 में इसे फेसबुक ने खरीद लिया। इंस्टाग्राम में Twitter और Facebook जैसे #Hashtag भी जोड़ सकते हैं। साथ ही साथ आप फोटो और वीडियो के अलावा लिखकर भी पोस्ट कर सकते हैं । इंस्टाग्राम स्टोरी फीचर के द्वारा वीडियो और फोटो को Broadcast किया जा सकता है जो इंस्टाग्राम से 24 घंटे के बाद गायब हो जाते हैं।

अब हम आपको बताते हैं कि आप घर बैठे ऑनलाइन इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमा सकते है

किसी Brand को Sponsor करके

हम अपने रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत सारे Brand का उपयोग करते हैं ।जिनमें से बहुत सारे नए Brand होते हैं जो अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए विज्ञापन का सहारा लेते हैं । उनके लिए इंस्टाग्राम एक बढ़िया प्लेटफार्म है। इंस्टाग्राम में कंपनी अपने Brand का प्रचार करने के लिए कुछ व्यक्तियों को चुनती है। जिसके इंस्टाग्राम के अकाउंट में follower ज्यादा होते हैं वह अपने अकाउंट के माध्यम से फोटो या वीडियो ब्रांड का अपलोड कर लोगों को वह ब्रांड यूज़ करने के लिए कहते हैं । जिसके लिए उन्हें कंपनी के द्वारा पैसे दिए जाते हैं। इसी को हम किसी ब्रांड को Sponser करना कहते हैं। अगर आपके भी इंस्टाग्राम अकाउंट में ज्यादा Follower है तो आप भी किसी Brand को Sponser करके काफी पैसे कमा सकते हैं

Affiliate Marketing करके

बहुत सारे E-commerce वेबसाइट है जिनके प्रोडक्ट का प्रचार करके आप उनके माध्यम से कुछ कमीशन पा सकते हैं। जिसे Affiliate Marketing के नाम से जाना जाता है । Flipkart , Amazon जैसे ई-कॉमर्स वेबसाइट पर अकाउंट बनाकर उनके Product का Link अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से प्रमोट कर सकते हैं । जैसे ही लोग आपके दिए गए Link पर Click करते हैं और उनका प्रोडक्ट खरीदते हैं तो उसका कुछ Fix Commission आपको दिया जाता है।

कोई Product Sell करके

अगर आपके अकाउंट में काफी ज्यादा Follower है तथा आपके पोस्ट पर बहुत सारे लोगो तक पहुंचता है तो आप खुद की कोई कंपनी या प्रोडक्ट बना लोगो को बेच सकते हैं और इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको Product का फोटो उसका Price और उसका Details लिखकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड करना है। अगर कोई Follower आपका प्रोडक्ट खरीदना चाहता है तो आपके पोस्ट पर कमेंट कर या आपके मैसेज इनबॉक्स के द्वारा आपसे संपर्क कर सकता है।

Photo Sell करके

बहुत से लोगों को नई नई जगह पर जाना और उनकी फोटो खींचना बहुत पसंद होता है। बहुत लोग फोटोग्राफी के इतने शौकीन होते हैं कि अच्छे फोटो की तलाश में देश-विदेश तक घूम आते हैं । अगर आप एक अच्छे फोटोग्राफर है और आपकी खींची फोटो लोगों को काफी पसंद आती है तो आप उसको इंस्टाग्राम में डालकर फोटो सेल करके पैसे आसानी से कमा सकते हैं। उसके लिए आपको अपने फोटो के साथ वाटर मार्क लगा कर फोटो अपलोड करना है जिसको आपकी वह फोटो पसंद आएगी वह आपको पैसे देकर आपसे फोटो जरूर कर खरीदेगा।अगर आपकी खींची फोटो काफी पसंद की जाती है तो आप Event Photography करके भी अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं।

इंस्टाग्राम Account Sell करके

अगर आपके अकाउंट में काफी ज्यादा Follower है तथा आपके द्वारा की गई पोस्ट पर लोगो का Engagement भी ज्यादा रहता है तो आप अपना इंस्टाग्राम अकाउंट सेल करके काफी पैसे कमा सकते हैं। बहुत सारे कंपनियां होती है जो नया इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर और उस पर Follower बढ़ाकर टाइम वेस्ट नहीं करना चाहती। बल्कि वह किसी और का इंस्टाग्राम अकाउंट जिसमें फॉलोअर की संख्या काफी होती है वह खरीद करें अपने कंपनी का प्रचार करना चाहती है। ऐसे कंपनी को आप अपना अकाउंट सेल कर काफी मोटी रकम कमा सकते हैं।

वीर तुम बढ़े चलो! धीर तुम बढ़े चलो!

0
veer tum badhe chalo

वीर तुम बढ़े चलो! धीर तुम बढ़े चलो!

द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी

 

हाथ में ध्वजा रहे बाल दल सजा रहे
ध्वज कभी झुके नहीं दल कभी रुके नहीं
वीर तुम बढ़े चलो! धीर तुम बढ़े चलो!

सामने पहाड़ हो सिंह की दहाड़ हो
तुम निडर डरो नहीं तुम निडर डटो वहीं
वीर तुम बढ़े चलो! धीर तुम बढ़े चलो!

प्रात हो कि रात हो संग हो न साथ हो
सूर्य से बढ़े चलो चन्द्र से बढ़े चलो
वीर तुम बढ़े चलो! धीर तुम बढ़े चलो!

एक ध्वज लिये हुए एक प्रण किये हुए
मातृ भूमि के लिये पितृ भूमि के लिये
वीर तुम बढ़े चलो! धीर तुम बढ़े चलो!

अन्न भूमि में भरा वारि भूमि में भरा
यत्न कर निकाल लो रत्न भर निकाल लो
वीर तुम बढ़े चलो! धीर तुम बढ़े चलो!

~ वीर तुम बढ़े चलो / द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी

अफ़सोस नहीं इसका हमको – गोपाल सिंह नेपाली

0

अफ़सोस नहीं इसका हमको

गोपाल सिंह नेपाली

 

अफ़सोस नहीं इसका हमको,

जीवन में हम कुछ कर न सके,

झोलियाँ किसी की भर न सके,

सन्ताप किसी का हर न सके।

अपने प्रति सच्चा रहने का,

जीवन भर हमने काम किया,

देखा-देखी हम जी न सके,

देखा-देखी हम मर न सके ।

तू किसी रेल-सी गुज़रती है -दुष्यंत कुमार

0
Tu kisi rail si gujarati hai

तू किसी रेल-सी गुज़रती है

दुष्यंत कुमार

मैं जिसे ओढ़ता-बिछाता हूँ

वो ग़ज़ल आपको सुनाता हूँ

एक जंगल है तेरी आँखों में
मैं जहाँ राह भूल जाता हूँ

तू किसी रेल-सी गुज़रती है
मैं किसी पुल-सा थरथराता हूँ

हर तरफ़ ऐतराज़ होता है
मैं अगर रौशनी में आता हूँ

एक बाज़ू उखड़ गया जबसे
और ज़्यादा वज़न उठाता हूँ

मैं तुझे भूलने की कोशिश में
आज कितने क़रीब पाता हूँ

कौन ये फ़ासला निभाएगा
मैं फ़रिश्ता हूँ सच बताता हूँ

वो जिसके हाथ में छाले हैं पैरों में बिवाई है

0
aadam gondawi kavita

वो जिसके हाथ में छाले हैं पैरों में बिवाई है

अदम गोंडवी

 

वो जिसके हाथ में छाले हैं पैरों में बिवाई है
उसी के दम से रौनक आपके बंगले में आई है

इधर एक दिन की आमदनी का औसत है चवन्नी का
उधर लाखों में गांधी जी के चेलों की कमाई है

कोई भी सिरफिरा धमका के जब चाहे जिना कर ले
हमारा मुल्क इस माने में बुधुआ की लुगाई है

रोटी कितनी महँगी है ये वो औरत बताएगी
जिसने जिस्म गिरवी रख के ये क़ीमत चुकाई है

घर में ठंडे चूल्हे पर अगर खाली पतीली है।

0
aadam gondawi kavita

घर में ठंडे चूल्हे पर अगर खाली पतीली है

अदम गोंडवी

 

घर में ठंडे चूल्हे पर अगर खाली पतीली है।
बताओ कैसे लिख दूँ धूप फाल्गुन की नशीली है।।

भटकती है हमारे गाँव में गूँगी भिखारन-सी।
सुबह से फरवरी बीमार पत्नी से भी पीली है।।

बग़ावत के कमल खिलते हैं दिल की सूखी दरिया में।
मैं जब भी देखता हूँ आँख बच्चों की पनीली है।।

सुलगते जिस्म की गर्मी का फिर एहसास वो कैसे।
मोहब्बत की कहानी अब जली माचिस की तीली है।।

तुम कितनी सुन्दर लगती हो

0
dharmvir bharati

तुम कितनी सुन्दर लगती हो

धर्मवीर भारती

तुम कितनी सुन्दर लगती हो
जब तुम हो जाती हो उदास!
ज्यों किसी गुलाबी दुनिया में सूने खँडहर के आसपास
मदभरी चांदनी जगती हो!

मुँह पर ढँक लेती हो आँचल
ज्यों डूब रहे रवि पर बादल,
या दिन-भर उड़कर थकी किरन,
सो जाती हो पाँखें समेट, आँचल में अलस उदासी बन!
दो भूले-भटके सान्ध्य-विहग, पुतली में कर लेते निवास!
तुम कितनी सुन्दर लगती हो
जब तुम हो जाती हो उदास!

खारे आँसू से धुले गाल
रूखे हलके अधखुले बाल,
बालों में अजब सुनहरापन,
झरती ज्यों रेशम की किरनें, संझा की बदरी से छन-छन!
मिसरी के होठों पर सूखी किन अरमानों की विकल प्यास!
तुम कितनी सुन्दर लगती हो
जब तुम हो जाती हो उदास!

भँवरों की पाँतें उतर-उतर
कानों में झुककर गुनगुनकर
हैं पूछ रहीं-‘क्या बात सखी?
उन्मन पलकों की कोरों में क्यों दबी ढँकी बरसात सखी?
चम्पई वक्ष को छूकर क्यों उड़ जाती केसर की उसाँस?
तुम कितनी सुन्दर लगती हो
ज्यों किसी गुलाबी दुनिया में सूने खँडहर के आसपास
मदभरी चाँदनी जगती हो!

~ उदास तुम / धर्मवीर भारती

वह कहता था, वह सुनती थी – शरद कोकास

0
wah kahata tha sharad kokas

वह कहता था, वह सुनती थी

शरद कोकास

 

वह कहता था,
वह सुनती थी,

जारी था एक खेल
कहने-सुनने का।

खेल में थी दो पर्चियाँ।
एक में लिखा था ‘कहो’,
एक में लिखा था ‘सुनो’।

अब यह नियति थी
या महज़ संयोग?

उसके हाथ लगती रही वही पर्ची
जिस पर लिखा था ‘सुनो’।

वह सुनती रही।
उसने सुने आदेश।
उसने सुने उपदेश।

बन्दिशें उसके लिए थीं।
उसके लिए थीं वर्जनाएँ।

वह जानती थी,
‘कहना-सुनना’
नहीं हैं केवल क्रियाएं।

राजा ने कहा,
‘ज़हर पियो’
वह मीरा हो गई।

ऋषि ने कहा,
‘पत्थर बनो’
वह अहल्या हो गई।

प्रभु ने कहा,
‘निकल जाओ’
वह सीता हो गई।

चिता से निकली चीख,
किन्हीं कानों ने नहीं सुनी।
वह सती हो गई।

घुटती रही उसकी फरियाद,
अटके रहे शब्द,

सिले रहे होंठ,
रुन्धा रहा गला।

उसके हाथ
कभी नहीं लगी वह पर्ची,
जिस पर लिखा था, ‘कहो’।

सुहाग के भोजपुरी लोकगीत

0

1 – कहवाँ से डाल रे आवे कहवाँ से बाजन आवे

 

कहवाँ से डाल रे आवे कहवाँ से बाजन आवे,

कहवाँ से धीया के सोहाग आवे, धीया मोरी सोहागिन रही हे।

 

पुरब से डाल रे आवे, पछीम से बाजन आवे,

अरे वरधी लदाईल धीया के सोहाग आवे धीया मोरी सोहागिन रही हे।

 

कहाँ धरबो डाला रे दउरा, कहाँ धरबो अच्छत चंदन ,

अरे कहवाँ से धीया के सोहाग धरबो, धीया मोरी सोहागिन रही हे।

 

माड़ो धरबो डाल रे दउरा, माड़ो धरबो अच्छत चंदन,

अरे कोहवर में धीया के सोहाग धरबो , धीया मोरी सोहागिन रही हे

*****************************************************************

2 – कवन लाल के धीअवा सोहाग मांगन आए

 

कथी केरा डलवा कथी केरा कालिया,

अरे अब कहाँ चलेलु अरे अब कहाँ चलेलु,

कवन लाल के धीअवा सोहाग मांगन आए।

 

सोने केरा डलवा रुपे केरा कालिया,

अरे अब कहाँ चलेलु अरे अब कहाँ चलेलु,

कवन लाल के धीअवा सोहाग मांगन आए।

 

हम तजे चलीला महादेव के टोलवा,

अरे अपनी सोहाग गऊरा अपनी सोहाग गऊरा,

हमरा के दिही सोहाग मांगन आए।

 

सब के देबो मैं पात पुरिये सोहगवा,

अरे अपना कवन बेटी अरे अपना कवन बेटी के,

अंचरा भराई सोहाग मांगन आए।

********************************************************************

3 – सोहाग मांगन चली बेटी दादा दरबार

 

मोती झालर मोती झालर मोती झालर,

सोहाग मांगन चली बेटी दादा दरबार,

दादी देहु ना सोहाग, वारी भोरी के सोहाग , नैहरवाली के सोहाग।

 

देबो बेटी देबो बेटी बाजन बजाए ,

सजन हंकारी लेहुना कवन बेटी अंचरा पसार,

बारी भोरी के सोहाग, नैहरवाली के सोहाग।

 

झील मोरा अंचरा झारिये झूरी जाए ,

लेहुना कवन दुलहा पटुका पसार,

बारी भोरी के सोहाग, नैहरवाली के सोहाग।

 

झील मोरा पटुका झारिये झूरी जाए

लेहुना कवन समधी वरधी लदाए,

मोरी धिया के सोहाग , बारी भोरी के सोहाग।