22.8 C
New York
Thursday, March 19, 2026
Home Blog Page 26

MARLON PETERSON BIOGRAPHY IN HINDI

0
Marlon-Peterson-Biography-hindi

सुधरने का एक मौका तो मिलना ही चाहिए

मार्लन पीटरसन

(सामाजिक कार्यकर्ता)
मैं दस साल जेल में रहा।
 रिहाई के बाद बाहर आया, तो मम्मी-डैडी सामने खड़े थे। 
उन्होंने मेरी वजह से बहुत अपमान सहा, 
मगर मेरे प्रति उनका प्यार जरा भी कम नहीं हुआ था।
 मैंने दोबारा पढ़ाई शुरू की और सामाजिक न्याय के लिए एक अभियान छेड़ा।
कैरेबियाई सागर का एक छोटा सा देश है त्रिनिदाद और टोबैगो।  इस मुल्क को 1962 में आजादी मिली। मार्लन पीटरसन के माता-पिता इसी मुल्क के मूल निवासी थे। उन दिनों देश की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और इनका भी परिवार गरीब था। इसलिए  काम की तलाश में वे अमेरिका चले गए।

कुछ शरारती लडको से हुयी दोस्ती 

मार्लन का जन्म बर्कले में हुआ। तीन भाई-बहनों में वह सबसे छोटे थे। अश्वेत होने की वजह से परिवार को अमेरिकी समाज में ढलने में काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं। सांस्कृतिक और सामाजिक दुश्वारियों के बीच जिंदगी की जद्दोजहद जारी रही। शुरुआत में मार्लन का पढ़ाई में खूब मन लगता था, पर बाद में मन उचटने लगा। उनकी दोस्ती कुछ शरारती लड़कों से हो गई।

ज्यादातर वक्त दोस्तों के संग मौज-मस्ती में गुजरने लगा

 माता-पिता को भनक भी नहीं लग पाई कि कब बेटा गलत रास्ते चल पड़ा? अब उनका ज्यादातर वक्त दोस्तों के संग मौज-मस्ती में गुजरने लगा। पापा की डांट-फटकार का भी उन पर कोई असर नहीं होता था। किसी तरह स्नातक की डिग्री हासिल की। मां बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रही थीं, जब बेटा पढ़ाई पूरी करके नौकरी करेगा और परिवार की जिम्मेदारी संभालेगा।

पुलिस आई पकड़ने 

मगर एक दिन अचानक उनका सपना टूट गया, जब खबर आई कि पुलिस ने मार्लन को पकड़ लिया है। उनके ऊपर ट्रैफिक नियम तोड़ने का आरोप था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अच्छा सुलूक नहीं किया उनके साथ। अश्वेत होने के नाते अपमानजनक टिप्पणियां सुननी पड़ीं। जुर्माना भरने के बाद वह छूट गए। पापा ने खूब समझाया, मगर उन्हें अपनी गलती का जरा भी एहसास नहीं था।इसके बाद तो उनका व्यवहार और उग्र भी हो गया।

कॉफी हाउस में लूट में भी किये गए गिरफ्तार 

 इस घटना के करीब एक वर्ष बाद पुलिस ने उन्हें दोबारा पकड़ लिया। इस बार उन पर एक संगीन जुर्म का आरोप था। दरअसल, बर्कले सिटी के एक मशहूर कॉफी हाउस में लूट की कोशिश हुई थी और फायरिंग भी। इस वारदात में दो लोग मारे गए थे। पुलिस ने दो दोस्तों के साथ मार्लन को गिरफ्तार किया। कोर्ट में साबित हो गया कि मार्लन और उनके दोस्तों ने ही फायरिंग की थी। जज ने उन्हें 12 साल की सजा सुनाई।जेल की सलाखों के पीछे पहुंचकर मार्लन को एहसास हुआ कि उन्होंने कितना गलत किया?

12 साल तक जेल की सजा हुयी 

यह सोचकर उनका दिल बेचैन हो उठा कि उनकी वजह से परिवार वालों को कितना कुछ सहना पड़ेगा। 12 साल तक जेल में कैसे रहूंगा, यह सोचकर उनका दिल बैठने लगा। एक-एक दिन मुश्किल से बीता। उन्हीं दिनों जेल में कैदी-सुधार कार्यक्रम के तहत उन्हें स्कूली बच्चों से मिलने का मौका मिला। इस मुलाकात ने उन्हें नई दिशा दी।

बच्चो से मिली नयी दिशा 

मार्लन कहते हैं- बच्चों से मिलकर एहसास हुआ कि जिंदगी अभी बाकी है। कार्यक्रम के दौरान एक स्कूल टीचर ने उनसे कहा कि आप मेरे क्लास के बच्चों के लिए प्रेरक खत लिखिए। पहले तो उन्हें समझ में नहीं आया कि वह बच्चों को क्या संदेश दें? मगर जब कलम और कागज हाथ में आया, तो ढेरों ख्याल उमड़ने लगे। खत में उन्होंने बच्चों को जिंदगी की अहमियत समझाते हुए नेक रास्ते पर चलने की सलाह दी।
एक बच्ची ने लिखा उन्हें अपना हीरो 
 मार्लन बताते हैं- 13 साल की एक बच्ची ने मुझे जवाबी खत भेजा। उसमें लिखा था, आप मेरे हीरो हैं। यह पढ़कर बहुत अच्छा लगा। मैंने तय किया कि मैं ऐसा कुछ करूंगा, ताकि हकीकत में मैं लोगों का हीरो बन जाऊं।वैसे तो जेल में बिजली मैकेनिक, कपड़ों की सिलाई आदि के काम भी सिखाए जाते थे, मगर उन्हें लिखने-पढ़ने का काम ज्यादा दिलचस्प लगा। नई उम्मीद के साथ वह सजा पूरी होने का इंतजार करने लगे। जेल में अच्छे व्यवहार के कारण उनकी सजा दो साल कम हो गई।

दिसंबर 2009 में वह जेल से रिहा हुए। तब उनकी उम्र करीब 30 साल थी

 मार्लन कहते हैं- जेल से बाहर आया, तो मम्मी-डैडी सामने खड़े थे। अच्छा लगा यह जानकर कि वे बीते दस साल से मेरे इंतजार में जी रहे थे। लंबे अरसे के बाद घर का खाना खाया। तब समझ में आया कि इंसान के लिए घर-परिवार का प्यार कितना जरूरी है।रिहाई के बाद उन्होंने बंदूक विक्रेता लॉबी के खिलाफ अभियान शुरू किया। दरअसल, अमेरिका में खुले बाजार में बिना लाइसेंस के बंदूक का मिलना एक बड़ी समस्या है। आए दिन सार्वजनिक जगहों पर गोलीबारी की घटनाएं होती हैं।

प्रीसीडेंशियल ग्रुप नाम से कंसल्टिंग फर्म की स्थापना की

मार्लन कहते हैं- यहां नौजवान मामूली बातों पर गोली चला देते हैं। एंटी-गन मुहिम में मुझे लोगों का भरपूर साथ मिला। कुछ दिनों के बाद उन्होंने प्रीसीडेंशियल ग्रुप नाम से कंसल्टिंग फर्म की स्थापना की, जिसका मकसद पीड़ितों को सामाजिक न्याय दिलाना था। 2015 में एक स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत सामुदायिक हिंसा पर काम करने का उन्हें मौका मिला। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में ऑर्गेनाइजेशनल बिहेवियर में स्नातक कोर्स के लिए आवदेन किया।

 मार्लन बताते हैं-

दोबारा पढ़ाई शुरू करना आसान न था। लोग शक की निगाहों से देखते थे। यूनिवर्सिटी बोर्ड ने एडमिशन से पहले कई सवाल किए। मैंने कहा, मैं अपनी गलती की सजा भुगत चुका हूं। आप मुझे दोबारा पढ़ने का मौका दीजिए। इन दिनों मार्लन युवाओं के बीच बतौर सामाजिक कार्यकर्ता और प्रेरक वक्ता काफी लोकप्रिय हैं। 
साभार -हिंदुस्तान अख़बार

VEERO KA KAISA HO VASANT-SUBHADRA KUMARI CHAUHAN

0

वीरों का हो कैसा वसन्त

सुभद्रा कुमारी चौहान

(SUBHADRA KUMARI CHAUHAN)

आ रही हिमालय से पुकार
है उदधि गरजता बार बार
प्राची पश्चिम भू नभ अपार;
सब पूछ रहें हैं दिग-दिगन्त
वीरों का हो कैसा वसन्त
फूली सरसों ने दिया रंग
मधु लेकर आ पहुंचा अनंग
वधु वसुधा पुलकित अंग अंग;
है वीर देश में किन्तु कंत
वीरों का हो कैसा वसन्त
भर रही कोकिला इधर तान
मारू बाजे पर उधर गान
है रंग और रण का विधान;
मिलने को आए आदि अंत
वीरों का हो कैसा वसन्त
गलबाहें हों या कृपाण
चलचितवन हो या धनुषबाण
हो रसविलास या दलितत्राण;
अब यही समस्या है दुरंत
वीरों का हो कैसा वसन्त
कह दे अतीत अब मौन त्याग
लंके तुझमें क्यों लगी आग
ऐ कुरुक्षेत्र अब जाग जाग;
बतला अपने अनुभव अनंत
वीरों का हो कैसा वसन्त
हल्दीघाटी के शिला खण्ड
ऐ दुर्ग सिंहगढ़ के प्रचंड
राणा ताना का कर घमंड;
दो जगा आज स्मृतियां ज्वलंत
वीरों का हो कैसा वसन्त
भूषण अथवा कवि चंद नहीं
बिजली भर दे वह छन्द नहीं
है कलम बंधी स्वच्छंद नहीं;
फिर हमें बताए कौन हन्त
वीरों का हो कैसा वसन्त
Thanks for reading

BHARAT RATN AWARD WINNER LIST

0

भारत रत्न पाने वाले व्यक्ति 

सर्वपल्ली राधाकृष्णन (1888-1975)SARVEPALLI RADHAKRISHANAN

चंद्रशेखर वेंकटरामन (1888-1970)CHANDRASEKHARA VENKATA RAMAN

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (1878-1972)
CHAKRAVARTI RAJGOPALACHARI 


मोक्षगुंडम विश्वेस्वरैया (1861-1962)
MOKSHHUNDAM VISVESVARAIYA

जवाहर लाल नेहरू(1889-1964)
JAWAHARLAL NEHRU


भगवान दास (1869-1958)
BHAGWAN DAS

पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त (1887-1961)
PANDIT GOVIND BALLABH PANT

डॉक्टर धोन्दो केशव कर्वे (1858-1962)
DR. DHONDO KESHAV KERVE

 

पुरुषोत्तम दास टंडन (1882-1962)
PURUSHOTTAM DAS TANDON

 

बिधान चंद्र रॉय (1882-1962)
BIDHAN CHANDRA ROY

 

डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद (1884-1963)
DR. RAJENDRA PRASAD

 

डॉक्टर जाकिर हुसैन (1897-1969)
DR. ZAKIR HUSAIN

 

डॉक्टर पांडुरंग वामन कने (1880-1972)
DR. PANDURANG VAMAN KANE

 

लाल बहादुर शास्त्री (1904-1966)
LAL BAHADUR SHASTRI

 

इंदिरा प्रियदर्शनी गांधी (1917-1984 )
INDIRA PRIYADARSHINI GANDHI

वाराहगिरी वेंकट गिरी (1894-1980)
VARAHAGIRI VENKATA GIRI

 

कुमारसमी कामराज (1903-1975)
KUMARASAMI KAMRAJ

 

मदर टेरेसा (1910-1997)
MOTHER TERESA 

 

विनायक नरहरि विनोबा भावे (1895-1982)
VINAYAK NARAAHARI VINOBA BHAVE

 

खान अब्दुल गफ्फार खान (1890-1988)
KHAN ABDUL GHAFFAR KHAN

 

नेल्सन मंडेला (1918-2013)
NELSON MANDELA

 

डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर (1891-1956)
DR.BHIMRAO AMBEDKAR

 

सरदार बल्लभ भाई पटेल (1875-1950)
SARADAR VALLABH BHAI PATEL

राजीव गांधी (1944-1991)
RAJIV GANDHI

 

मोरारजी  देसाई (1896-1995)
MORARJI DESAI

 

अबुल कलाम आजाद (1888-1958)
ABUL KALAM AZAD

 

जे आर डी टाटा (1904-1993)
J.R.D.TATA

 

गुलजारीलाल नंदा (1898-1998)
GULZARILAL NANDA

 

अरुणा आसफ अली (1909-1996)
ARUNA ASAF ALI

Thanks for reading

BENJAMIN NETANYAHU BIOGRAPHY IN HINDI

0

बेंजामिन नेतन्याहू  (इसराल के प्रधानमंत्री)

BENJAMIN NETANYAHU(PRIME MINISTER OF ISRAEL )

 
 1996 में देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने।
 उनके नेतृत्व में इजरायल ने रक्षा, साइबर सुरक्षा और विज्ञान
 व प्रौद्यगिकी
 में शानदार तरक्की की।
 पिछले साल इजरायल दुनिया के आठ सबसे शक्तिशाली देशों में शुमार हुआ।
 बेंजामिन कहते हैं, जब विरोधी मुझ पर हमले कर रहे होते हैं,
 तब मेरा पूरा ध्यान इस बात पर होता है कि 
किस तरह देश को और शक्तिशाली और संपन्न बनाया जाए।

बेंजामिन का जन्म इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हुआ। यह 1949 की बात है। उनके जन्म के महज एक साल पहले ही इजरायल बतौर राष्ट्र अस्तित्व में आया था। शुरुआती पढ़ाई येरुशलम में हुई। वह तीन भाई थे, एक उनसे बड़ा और दूसरा छोटा। 1963 में पिताजी को एक अमेरिकी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की नौकरी मिली, तो पूरा परिवार वहां चला गया। अमेरिकी माहौल में ढलने में उन्हें कोई खास दिक्कत नहीं हुई। उनके लिए अमेरिका नया मुल्क नहीं था। पहले भी माता-पिता कुछ वर्ष अमेरिका में रह चुके थे।

उन दिनों इजरायल सियासी जद्दोजहद से जूझ रहा था। इजरायली सेना को कई मोर्चो पर संघर्ष करना पड़ रहा था। इसी माहौल के बीच भाई योनातन का अमेरिका में मन नहीं लगा और 1968 में वह स्वदेश लौट आए। येरुशलम स्थित हिब्रू यूनिवर्सिटी में पढ़ाई शुरू की, पर कुछ दिनों के बाद पढ़ाई छोड़कर सेना में शामिल हो गए।

दूसरी तरफ, बेंजामिन लंबे समय तक माता-पिता के साथ अमेरिका में रहे, जबकि छोटे भाई ने इजरायल में अपनी पढ़ाई जारी रखी। परिवार के आधे सदस्य इजरायल और आधे अमेरिका में रह रहे थे, इसलिए उनके लिए अमेरिका दूसरे घर जैसा ही था। दोनों भाइयों से अक्सर स्वदेश के हाल-चाल मिलते रहते थे। स्नातक डिग्री हासिल करने के बाद बेंजामिन भी स्वदेश लौट आए और सेना में शामिल हो गए।

सन् 1967 से 1970 के बीच बेंजामिन सेना के कई महत्वपूर्ण अभियानों में शामिल रहे। 1972 में एक अभियान के दौरान उनके कंधे में गोली भी लगी। 1975 में दोबारा उच्च शिक्षा के लिए वह अमेरिका चले गए।

यह वाकया 1976 का है। युगांडा के एन्तेबे में अगवा किए सौ इजरायली नागरिकों को छुड़ाने के सैन्य अभियान में बड़े भाई योनातन को जान गंवानी पड़ी। वह तारीख थी चार जुलाई, 1976। बेंजामिन केंब्रिज यूनिवसिर्टी में पढ़ाई कर रहे थे। उस दिन अमेरिकी अपने देश का 200वां स्थापना दिवस मना रहे थे। चारों ओर जश्न का माहौल था। तभी हॉस्टल में फोन की घंटी बजी। फोन इजरायल से था। दूसरी तरफ छोटा भाई था। उसने भर्राई आवाज में बताया, योनातन नहीं रहे। यह सुनते ही बेंजामिन के पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। मम्मी-पापा न्यूयॉर्क सिटी में थे। फोन पर उन्हें यह खबर देने की हिम्मत नहीं हुई।

बेंजामिन कहते हैं, योनातन कवि हृदय थे, वह लेखक थे और चिंतक भी। मगर सबसे बड़ी बात यह थी कि वह एक सजग सैनिक थे। जंग के मैदान में उनका शौर्य और साहस काबिल-ए-तारीफ था। न्यूयॉर्क का सफर करीब सात घंटे का था। उन्होंने तुरंत कार निकाली और चल पड़े न्यूयॉर्क की तरफ। पूरे रास्ते अपने बचपन की पुरानी यादों में खोए रहे। योनातन के संग बिताए दिन खूब याद आए।लंबे सफर के बाद पापा के सामने पहुंचे, तो दिल कांप रहा था।

बेंजामिन कहते हैं, मैं घर पहुंचा, तो देखा कि पापा चहलकदमी कर रहे हैं। लगा, वह बेचैन हैं। मुझे  अचानक सामने देखा, तो चौंक पड़े। मेरे बिना कुछ बोले ही समझ गए कि मैं क्या कहने आया हूं। जैसे उन्हें आभास हो गया था। वह फूट-फूटकर रोने लगे। आज भी उस दिन को याद करता हूं, तो सिहर जाता हूं। बेटे के अंतिम दर्शन के लिए परिवार स्वदेश के लिए रवाना हुआ। पूरे सफर में किसी ने आपस में बात नहीं की।

इजरायल पहुंचे, तो मानो पूरा देश उनके सम्मान में खड़ा था। उनका सैनिक बेटा अब देश का हीरो था। स्वदेश की धरती पर पांव रखने पर एहसास हुआ कि बेटे ने कितनी बड़ी कुर्बानी दी है। योनातन ने अपनी जान देकर न केवल बंधक बने सौ इजरायली नागरिकों की रक्षा की थी, बल्कि सभी अपहरणकर्ताओं को मारकर अपने अद्भुत शौर्य का परिचय भी दिया था। पूरा देश उनकी शहादत पर नतमस्तक था। भाई के लिए देशवासियों का प्रेम और सम्मान देखकर बेंजामिन भावुक हो गए। तय कर लिया कि भाई की कुर्बानी को बेकार नहीं जाने देंगे।उन्होंने योनातन की याद में इजरायल में आतंकवाद विरोधी संस्थान खोला।

कुछ समय बाद वह पढ़ाई पूरी करने के लिए अमेरिका लौटे। अमेरिका में तत्कालीन इजरायली राजदूत मोशे एरेन्स ने 1982 में उन्हें वाशिंगटन में अपना डेप्युटी चीफ ऑफ मिशन नियुक्त किया। बेंजामिन अपनी बेबाक राय के लिए शुरू से जाने जाते हैं। जल्द ही वह अमेरिकी टेलीविजन पर होने वाली राजनीतिक बहसों में इजरायल का पक्ष मुखरता से रखने लगे।

उन्हें यूएन में इजरायल का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। 1988 में फिर इजरायल लौटे और अपना सियासी सफर शुरू किया। खाड़ी युद्ध के दौरान वह अंतरराष्ट्रीय मीडिया में इजरायल के प्रवक्ता के रूप में सुर्खियों में आए। 1996 में देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने। उनके नेतृत्व में इजरायल ने रक्षा, साइबर सुरक्षा और विज्ञान व प्रौद्यगिकी में शानदार तरक्की की। पिछले साल इजरायल दुनिया के आठ सबसे शक्तिशाली देशों में शुमार हुआ। बेंजामिन कहते हैं, जब विरोधी मुझ पर हमले कर रहे होते हैं, तब मेरा पूरा ध्यान इस बात पर होता है कि किस तरह देश को और शक्तिशाली और संपन्न बनाया जाए।

साभार- हिंदुस्तान अख़बार

BEST HINDI QUOTES ( PAGE-3)

0

BEST HINDI QUOTES (PAGE -3)
अनमोल वचन – अनमोल विचार

Quality is more important than quantity. One home run is better than two doubles.” – Steve Jobs

“गुणवत्ता प्रचुरता से अधिक महत्वपूर्ण है. एक चौका दो-दो रन बनाने से कहीं बेहतर है.” – स्टीव जॉब्स

========================================================================

“Design is not just what it looks like and feels like. Design is how it works.” – Steve Jobs

“अभिकल्पना किसी यंत्र की बाहरी बनावट मात्र नहीं है. अभिकल्पना तो इसकी कार्यविधि का मूल है.” – स्टीव जॉब्स

========================================================================

All the adversity I have had in my life, all my troubles and obstacles, have strengthened me… you may not realize when it happens, but a kick in the teeth may be the best thing in the world for you.” – Walt Disney

“मेरे जीवन के सारे संघर्ष ने, मेरी सारी कठिनाइयों और परेशानियों ने, मुझे मजबूत बनाया है.. आपको यह तब नहीं महसूस होता जब ऐसा होता है, लेकिन जबड़े पर मुक्का हो सकता है आपके लिए सर्वश्रेष्ठ घटना हो।” – वाल्ट डिज़्नी

========================================================================

Making the decision to have a child – it is momentous. It is to decide forever to have your heart go walking around outside your body.” – Elizabeth Stone

“संतान पैदा करने का निर्णय लेना – यह बड़ा ही भारी काम है। यह निर्णय अपने ही हृदय को हमेशा के लिए शरीर से बाहर भेज देने जैसा है।” – एलिज़ाबेथ स्टोन

========================================================================

“A man who holds good cards would never say if they were dealt wrong.” – Irish proverb

“अच्छे पत्ते जिसे मिले हों वह कभी नहीं कहेगा कि गलत बांटे हैं।” – आयरलैंड की कहावत

========================================================================

“Teachers open the door; you enter by yourself.” – Chinese proverb

“शिक्षक द्वार खोलते हैं; लेकिन प्रवेश आपको स्वयं ही करना होता है।” – चीनी कहावत

========================================================================

“If you do not want anyone to know, don’t do it.” – Chinese proverb

“अगर आप चाहते हैं कि किसी को मालूम न पड़े, तो ऐसा काम ही न करें।” – चीनी कहावत

========================================================================

“Do not open a shop unless you like to smile.” – Chinese proverb

“यदि मुस्कान आपके स्वभाव में नहीं तो दुकानदारी के चक्कर में नहीं पड़े।” – चीनी कहावत

========================================================================

“A bit of fragrance clings to the hand that gives flowers.” – Chinese proverb

“जो  हाथ फूल बांटता है उस हाथ में भी सुगंध आ जाती है।” – चीनी कहावत

========================================================================

“Who gossips with you will gossip of you.” – Irish saying

“जो आपके साथ दूसरों की बातें करते हैं वे आपके बारे में भी बातें करेंगे।” – आयरलैंड की कहावत

=======================================================================

“Sometimes it is the smallest decisions that can change your life forever.” – Keri Russell

“कभी कभी बहुत छोटे छोटे निर्णय ही हमारे जीवन को हमेशा के लिए बदल देते हैं।” – केरी रसैल

========================================================================

“You can bend it and twist it… You can misuse and abuse it… But even God cannot change the Truth.” – Micheal Levy

“आप इसे मोड़ और मरोड़ सकते हैं… आप इसका बुरा और गलत प्रयोग कर सकते हैं… लेकिन ईश्वर भी सत्य को बदल नहीं सकते हैं।” – माइकल लेवी

========================================================================

“Study while others are sleeping; work while others are loafing; prepare while others are playing; and dream while others are wishing.” – William Arthur Ward

“जब दूसरे व्यक्ति सोए हों, तो उस समय अध्ययन करें; उस समय कार्य करें जब दूसरे व्यक्ति अपने समय को नष्ट करते हैं; उस समय तैयारी करें जब दूसरे खेल रहे हों ; और उस समय सपने देखें जब दूसरे केवल कामना ही कर रहे हों.” – विलियम आर्थर वार्ड

========================================================================

“Difficulties strengthen the mind, as well as labour does the body.” – Seneca

“जिस प्रकार से श्रम करने से शरीर मजबूत होता है, उसी प्रकार से कठिनाईयों से मस्तिष्क सुदृढ़ होता है.” – सेनेका

========================================================================

“Life isn’t what you want it to be, it’s what you make it become.” – Anthony Ryan

“जिन्दगी वैसी नहीं है जैसी आप इसके लिए कामना करते हैं, यह तो वैसी बन जाती है जैसा आप इसे बनाते हैं.” – एंथनी रयान

========================================================================

“Men of genius are admired, men of wealth are envied, men of power are feared; but only men of character are trusted.” – Alfred Adler

“बुद्धिमान व्यक्तियों की प्रंशसा की जाती है; धनवान व्यक्तियों से ईर्ष्या की जाती है; बलशाली व्यक्तियों से डरा जाता है, लेकिन विश्वास केवल चरित्रवान व्यक्तियों पर ही किया जाता है.” – अल्फ्रेड एडलर

========================================================================

“Children make you want to start life over.” – Muhammad Ali

“बच्चों को देखकर इच्छा होती है कि जीवन फिर से शुरू करें।” – मुहम्मद अली

========================================================================

“Reading all the good books is like a conversation with the finest men of past centuries.” – Rene Descartes

“सभी अच्छी पुस्तकों को पढ़ना पिछली शताब्दियों के बेहतरीन व्यक्तियों के साथ संवाद करने जैसा है।” – रेने डेकार्टेस

========================================================================

“A journey of a thousand miles must begin with a single step.” – Lao Tzu

“हजार मील का सफर भी एक कदम से ही आरंभ होता है।” – लाओ त्ज़ु

========================================================================

“Envy and wrath shorten the life.” – Bible

“ईर्ष्या और क्रोध से जीवन क्षय होता है।” – बाइबल

========================================================================

“Every man desires to live long, but no one would be old.” – Jonathan Swift

“हर कोई दीर्घायु होने की कामना करता है, लेकिन बूढ़ा कोई नहीं कहलाना चाहता।” – जोनाथन स्विफ्ट

========================================================================

“People ask you for criticism, but they only want praise.” – W. Somerset Maugham

“लोग आपको समालोचना के लिए पूछ भले ही लें, लेकिन चाहते वे केवल प्रशंसा ही हैं।” – डब्लू सोमरसेट मोघेम

========================================================================

“One gives nothing so freely as advice.” – La Rochefaucauld

“इंसान जितनी सहजता से सलाह देता है उतनी सहजता से और कुछ नहीं देता।” – ला रोचेफ़ोकोल्ड

========================================================================

“The great use of life is to spend it on something that will outlast it.” – William James

“जीवन का उत्तम उपयोग है इसे ऐसा कुछ करने में बिताना जो इससे अधिक स्थायी हो।” – विलियम जेम्स

========================================================================

“It is not enough to be busy, so are the ants. The question is: what are we busy about?” – Henry David Thoreau

“व्यस्त रहना काफी नहीं है, व्यस्त तो चींटियाँ भी रहती हैं। सवाल यह है – हम किस लिए व्यस्त हैं?” – हेनरी डेविड थोरु

========================================================================

“To be without some of the things you want is an indispensable part of happiness.” – Bertrand Russell

“अपनी अभिलाषित वस्तुओं में से कुछ के बिना रहना भी सुख का अनिवार्य हिस्सा है।” – बरट्रेंड रसेल

========================================================================

“A hammer sometimes misses its mark; a bouquet, never.” – Anonymous

“हथोड़ा कभी कभी अपना निशाना चूक भी जाता है; लेकिन फूलों का गुलदस्ता कभी नहीं।” – अज्ञात

========================================================================

“Resentment is one burden that is incompatible with your success. Always be the first to forgive; and forgive yourself first always.” – Dan Zadra

“रोष एक बोझ है जो आपकी सफलता के साथ असंगत है। क्षमा करने में अव्वल रहें; और अपने आप को सबसे पहले क्षमा करें।” – डेन जाड्रा

========================================================================

“Education is not the filling of a pail, but the lighting of a fire.” – W.B. Yeats

“शिक्षा किसी घड़े को भरने जैसा नहीं है, यह तो अग्नि प्रज्ज्वलित करने जैसा है।” – डब्लू बी यीट्स

========================================================================

Don’t forget until too late that the business of life is not business, but living.” – B. C. Forbes

“भूले नहीं कि जीवन का व्यवसाय व्यवसाय नहीं बल्कि जीवन है।” – बी सी फोर्ब्स

========================================================================

“Never get so busy making a living that you forget to make a life.” – Anonymous

“जीवन निर्वाह के लिए कमाने में इतने व्यस्त न हो जाएँ कि जीवन जीना भूल जाएँ।” – अज्ञात

========================================================================

“One of the oldest human needs is having someone to wonder where you are when you don’t come home at night.” – Margaret Mead

“मनुष्य की सबसे शुरुआती आवश्यकताओं में एक है किसी ऐसे की ज़रूरत जो आपके रात को घर न लौटने पर चिंतित हो कि आप कहाँ हैं।” – माग्रेट मीड

========================================================================

“Every child comes with the message that God is not yet tired of the man.” – Tagore

“हर शिशु इस संदेश के साथ आता है कि ईश्वर अभी इंसान से थका नहीं है।” – टेगोर

========================================================================

“God gives burdens; also shoulders.” – Anonymous

“ईश्वर बोझ देता है, और कंधे भी।” – अज्ञात

========================================================================

“Apathy at the individual level translates into insanity at the mass level.” – Douglas Hofstadter

“वैयक्तिक स्तर पर उदासीनता सामूहिक स्तर पर उन्माद में बदल जाती है।” – डगलस होफ़्स्टेटर

========================================================================

“You can rehearse a wedding but not a marriage.” – Al Batt

“आप विवाह के समारोह का तो अभ्यास कर सकते है, लेकिन विवाह का नहीं।” – अल बेट्ट

========================================================================

“Tranquility is like quicksilver. The harder you grab for it, the less likely you will grasp it.” – Bern Williams

“शांतचित्तता तो पारे की तरह है। आप इसे पाने की जितनी ज्यादा कोशिश करते हैं, यह उतनी ही मुश्किल से हाथ आती है।” – बर्न विलियम्स

========================================================================

“If the going gets easy you may be going downhill.” – Anonymous

“अगर आप को सफर आसान लगने लगे तो हो सकता है आप उतार में जा रहे हों।” – अज्ञात

========================================================================

“Kindness, a language deaf people can hear and blind can see.” – Anonymous

“करुणा, एक भाषा जिसे बधिर सुन सकते हैं और नेत्रहीन देख सकते हैं।” – अज्ञात

========================================================================

“I object to violence because when it appears to do good, the good is only temporary; the evil it does is permanent.” – Mohandas Karamchand Gandhi

“मैं हिंसा पर आपत्ति उठाता हूँ क्योंकि जब लगता है कि इसमें कोई भलाई है, तो ऐसी भलाई अस्थाई होती है; लेकिन इससे जो हानि होती है वह स्थायी होती है।” – मोहनदास करमचंद गांधी 

========================================================================

“It is better to prevent crimes than to punish them.” – Cesare Beccaria, philosopher and politician (1738-1794)

“अपराध होने ही न देना अपराधियों को दंडित करने से बेहतर है।” – सीज़र बेकरिया, दार्शनिक और राजनीतिज्ञ (1738-1794)

========================================================================

“There comes a point when a man must refuse to answer to his leader if he is also to answer to his own conscience.” – Hartley Shawcross, Barrister (1902-2003)

“ऐसा भी वक़्त आता है जब व्यक्ति को अगर अपनी अन्तरात्मा के प्रति जवाबदेह होना हो तो उसे अपने नेता की सुनने से इंकार करना पड़ सकता है।” – हार्टले शॉक्रॉस, बैरिस्टर (1902-2003)

========================================================================

“Love blinds us to faults, but hatred blinds us to virtues.” – Iba Ezra

“मोह में हम बुराइयाँ नहीं देख पाते, लेकिन घृणा में हम अच्छाइयाँ नहीं देख पाते।” – इबा एज़रा

========================================================================

“I have decided to stick with love. Hate is too great a burden to bear.” – Martin Luther King, Jr.

“मैंने प्रेम को ही अपनाने का निर्णय किया है। द्वेष करना तो बेहद बोझिल काम है।” – मार्टिन लूथर किंग, जूनियर

========================================================================

“Hatred does not cease by hatred, but only by love; this is the eternal rule.” – Buddha

“द्वेष को द्वेष से नहीं बल्कि प्रेम से ही समाप्त किया जा सकता है; यह नियम अटल है।” – बुद्ध

========================================================================

“Am I not destroying my enemies when I make friends of them?” – Abraham Lincoln

“अपने विरोधियो से मित्रता कर लेना क्या विरोधियों को नष्ट करने के समान नहीं है?” – अब्राहम लिंकन

========================================================================

“Love lights more fire than hate extinguishes.” – Ella Wheeler Wilcox

“नफरत जितनी चिंगारियाँ को बुझाती है प्रेम उससे कहीं अधिक चिंगारियाँ पैदा करता है।” – एला व्हीलर विलकोक्स

========================================================================

“Hate leaves ugly scars; love leaves beautiful ones.” – Mignon McLaughlin

“घृणा के घाव बदसूरत होते हैं; और प्रेम के खूबसूरत।” – मिगनों मैकलोलिन

========================================================================

“Forgive your enemies, but never forget their names.” – John F. Kennedy

“अपने दुश्मनों को माफ कर दें, लेकिन उनके नाम कभी न भूलें।” – जॉन एफ कैनेडी

========================================================================

“You see things; and say, “Why”, but I dream things that never are and I say “Why Not?”” – George Bernard Shaw

“आप कुछ देखते हैं; तो कहते हैं, “क्यों?”, लेकिन मैं असंभव से सपने देखता हूँ और कहता हूँ, “क्यों नहीं?”” – जॉर्ज बर्नार्ड शॉ

========================================================================

“If you wish to advance into the infinite, explore the finite in all directions.” – Johann Wolfgang Goethe

“यदि आप अपरिमित में जाना चाहते हैं, तो पहले परिमित को अच्छे से जान लेने का प्रयत्न करें।” – जोहेन वोल्फ़्गेंग गोथ

========================================================================

“When we build, let us think we build for ever.” – John Ruskin

“जब हम निर्माण करें, तो ऐसा सोच कर करें कि यह हमेशा हमेशा के लिए है।” – जॉन रस्किन

========================================================================

“You can never plan the future by the past.” – Edmund Burke

“आप अतीत की बुनियाद पर भविष्य की योजना नहीं बना सकते।” – एडमंड बुर्के

========================================================================

“It is not that I am genius; I am definitely more curious and stay with the problem longer.” – Einstein

“ऐसा नहीं है कि मैं कोई अति प्रतिभाशाली व्यक्ति हूँ; लेकिन मैं निश्चित रूप से अधिक जिज्ञासु हूँ और किसी समस्या को सुलझाने में अधिक देर तक लगा रहता हूँ।” – आइंस्टीन

========================================================================

“If a man does not know to which port he is steering, no wind is favourable to him.” – Seneca

“अगर एक व्यक्ति को मालूम ही नहीं कि उसे किस बंदरगाह की ओर जाना है, तो हवा की हर दिशा उसे अपने विरुद्ध ही प्रतीत होगी।” – सेनेका

========================================================================

“Fortune favours the brave.” – Virgil

“भाग्य निडर का साथ देता है।” – वर्जल

========================================================================

“I find television very educating. Every time somebody turns on the set, I go into the other room and read a book.” – Groucho Marx

“मुझे टीवी बहुत शिक्षाप्रद लगता है। जब भी कोई टीवी चलाता है, तो मैं दूसरे कमरे में जाता हूँ और किताब पढ़ता हूँ।” – ग्रौचो मार्क्स

========================================================================

“I’m not upset that you lied to me, I’m upset that from now on I can’t believe you.” – Friedrich Nietzsche

“मुझे इस बात का अफसोस नहीं कि आपने मुझसे झूठ बोला, मुझे तो इस बात का अफसोस है कि मैं आप पर अब विश्वास नहीं कर सकता।” – फ़्रेडरिख निट्ज़

========================================================================

“People are just as happy as they make up their minds to be.” – Abraham Lincoln

“इंसान जितना अपने मन को मना सके उतना खुश रह सकता है।” – अब्राहम लिंकन

========================================================================

“Do what you can, with what you have, where you are.” – Theodore Roosevelt

“आपसे जितना हो सके करें, वहीं जहां आप हैं और उनसे जो साधन आपके पास हैं।” – थियोडोर रूसवेल्ट

========================================================================

“Great minds discuss ideas, average minds discuss events, small minds discuss people.” – Eleanor Roosevelt

“महान मानस के लोग विचारों पर बात करते हैं, साधारण मानस के लोग घटनाक्रम की बात करते हैं, और निम्न स्तर के लोग दूसरों के बारे में बात करते हैं।” – एलेनोर रूसवेल्ट

========================================================================

“I’ve learned that people will forget what you said, people will forget what you did, but people will never forget how you made them feel.” – Maya Angelou

“मैंने सीखा है कि लोग भूल जाते हैं कि आपने क्या कहा था, लोग भूल जाते हैं कि आपने क्या किया था, लेकिन लोग कभी नहीं भूलते कि आपने उनके साथ कैसा बर्ताव किया था।” – माया एंजेलो

========================================================================

“If you tell the truth, you don’t have to remember anything.” – Mark Twain

“अगर आप सच बोलते हैं, तो आप को ज्यादा कुछ याद रखने की ज़रूरत नहीं।” – मार्क ट्वेन

========================================================================

“Don’t cry because it’s over, smile because it happened.” – Dr. Seuss

“सुख बीता तो ग़म न करें, बल्कि खुश हों कि सुख मिला तो सही।” – डॉ. स्युस

========================================================================

Thanks for reading

BEST HINDI QUOTES ( PAGE-2)

0

BEST HINDI QUOTES (PAGE -2)
अनमोल वचन – अनमोल विचार

One of the strongest characteristics of genius is the power of lighting its own fire.” – Anonymous

“स्व प्रेरित होकर कार्य करना किसी बुद्धिमान व्यक्ति का सबसे मजबूत गुण होता है।” – अज्ञात

========================================================================

“Wise men speak because they have something to say; Fools because they have to say something.” – Plato

“बुद्धिमान व्यक्ति बोलते हैं क्योंकि उनके पास बोलने के लिए कुछ होता है, मूर्ख व्यक्ति बोलते हैं क्योंकि उन्हें कुछ बोलना होता है।” – प्लैटो

========================================================================

“The best way to make your dreams come true is to wake up.” – Paul Valeri

“अपने सपनों को साकार करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है कि आप जाग जाएं।” – पॉल वैलेरी

========================================================================

“Cherish all your happy moments: they make a fine cushion for old age.” – Christopher Morley

“अपनी खुशियों के प्रत्येक क्षण का आनन्द लें; ये वृद्धावस्था के लिए अच्छा सहारा साबित होते हैं.” – क्रिस्टोफर मोर्ले

========================================================================

“The superior man is modest in his speech, but exceeds in his actions.” – Confucius

“श्रेष्ठ व्यक्ति बोलने में संयमी होता है लेकिन अपने कार्यों में अग्रणी होता है।” – कंफ्यूशियस

========================================================================

“To make no mistakes is not in the power of man; but from their errors and mistakes the wise and good learn wisdom for the future.” – Plutarch

“कोई गलती न करना मनुष्य के बूते की बात नहीं है, लेकिन अपनी त्रुटियों और गलतियों से समझदार व्यक्ति भविष्य के लिए बुद्धिमत्ता अवश्य सीख लेते हैं।” – प्लूटार्क

========================================================================

“From the bitterness of disease man learns the sweetness of health.” – Catalan Proverb

“बीमारी की कड़वाहट से व्यक्ति स्वास्थ्य की मधुरता समझ पाता है।” – कैतालियाई कहावत

========================================================================

“Health and intellect are the two blessings of life.” – Menander

“स्वास्थ्य और बुद्धिमत्ता जीवन के दो आशीर्वाद हैं।” – मेनान्डेर

========================================================================

“The most precious jewels you will ever have around your neck are the arms of your children.” – Anonymous

“आपकी गर्दन पर लिपटी आपके बच्चों की बाहों से कीमती जेवर आप कभी नहीं पा सकते।” – अज्ञात

========================================================================

“Dreams don’t work unless you do.” – Anonymous

“आप न करें तो सपने भी काम नहीं करते हैं।” – अज्ञात

========================================================================

“You can spend minutes, hours, days, weeks or even months over-analyzing a situation; trying to put the pieces together, justifying what could’ve would’ve happened… or you can just leave the pieces on the floor, and move on.” – Anonymous

“आप मिनट, घंटे, दिन, हफ्ते, यहाँ तक कि महीने बिता सकते हैं किसी परिस्थिति के अत्यधिक विश्लेषण में; उन टुकड़ों को फिर से जोड़ने की कोशिश में और सोचने में कि शायद ऐसा हो सकता था, या वैसा हो सकता था… या फिर आप उन टुकड़ों को ज़मीन पर छोड़ कर आगे बढ़ सकते हैं।” – अज्ञात

========================================================================

“Your desire to change must be greater than your desire to stay the same.” – Anonymous

“बदलाव करने की आपकी इच्छा का वैसे ही रहने की इच्छा से बड़ी होना ज़रूरी है।” – अज्ञात

========================================================================

“You may think grass is greener on the other side, but if you take the time to water your own grass it would be just as green.” – Anonymous

“हो सकता है दूसरी ओर की घास अधिक हरी लगे, लेकिन अगर आप अपनी घास को पानी देने का समय निकालें तो यह भी उतनी ही हरी लगेगी।” – अज्ञात

========================================================================

“Do not praise yourself while going into battle; praise yourself coming out of battle.” – Russian proverb

“अपनी बढ़ाई रण में जाते वक़्त नहीं बल्कि वापस आते वक़्त करें।” – रूसी कहावत

========================================================================

“Think not on what you lack as much as on what you have.” – Proverb

“अधिक ध्यान उस पर दें जो आपके पास है, उस पर नहीं जो आपके पास नहीं है।” – कहावत

========================================================================

“Tact is the art of making guests feel at home when that’s really where you wish they were.” – George E Bergman

“व्यवहार कुशलता उस कला का नाम है कि आप महमानों को घर जैसा आराम दें और मन ही मन मनाते भी जाएं कि वे अपनी तशरीफ उठा ले जाएं।” – जॉर्ज ई बर्गमैन

========================================================================

“Change before you have to.” – Jack Welch

“मजबूरी की स्थिति आने से पहले ही परिवर्तन कर लें.” – जैक वेल्च

========================================================================

“Be a yardstick of quality. Some people aren’t used to an environment where excellence is expected.” – Steve Jobs

“गुणवत्ता की कसौटी बनें. कई लोग ऐसे वातावरण के अभ्यस्त नहीं होते जहां उत्कृष्टता अपेक्षित होती है.” – स्टीव जॉब्स

========================================================================

“Life is partly what we make it, and partly what it is made by the friends we choose.” – Tennessee Williams

“जीवन को कुछ हम बनाते हैं, और कुछ वे मित्र जो हम चुनते हैं।” – टेनेसी विलियम्स

========================================================================

“Don’t look for God in the sky; look within your own body.” – Osho Rajneesh

“ईश्वर को आसमान में न ढूंढें; अपने भीतर ढूंढें।” – ओशो रजनीश

========================================================================

“Love is what makes two people sit in the middle of a bench when there is plenty of room at both ends” – Anonymous

“प्रेम ही है जो बेंच के दोनों किनारों पर जगह खाली होने पर भी दो लोगों को बीच में खींच लाती है।” – अज्ञात

========================================================================

“A great leader’s courage to fulfill his vision comes from passion, not position.” – John Maxwell

“एक महान नेता में अपनी दूरदर्शिता को पूरा करने की हिम्मत उत्कंठा से आती है, दर्जे से नहीं।” – जॉन मैक्सवेल

========================================================================

“Don’t worry about life, you’re not going to survive it anyway.” – Anonymous

“जीवन के बारे में ज्यादा व्यथित न हों, इससे आप बच कर निकलने वाले तो हैं नहीं।” – अज्ञात

========================================================================

“Look at life through the windshield, not the rear-view mirror.” – Byrd Baggett

“जीवन को गाड़ी के सामने के काँच से देखें, पीछे देखने के दर्पण में नहीं।” – बर्ड बग्गेट्ट

========================================================================

“Our attitude toward life determines life’s attitude towards us.” – John Mitchell

“जीवन के प्रति हमारा रुख ही जीवन के हमारे प्रति रुख का निर्धारण करता है।” – जॉन मिचेल

========================================================================

“Be who you are and say what you feel because those who mind don’t matter and those who matter don’t mind.” – Dr. Seuss

“आप जो हैं वह बनें और जो सोचे वह कहें क्योंकि जो आपत्ति करते हैं वे महत्त्व नहीं रखते और जो महत्त्व रखते हैं वे आपत्ति नहीं करते।” – डॉ स्युस

========================================================================

“The more you are willing to accept responsibility for your actions, the more credibility you will have.” – Brian Koslow

“आप जितना अपने कार्यकलापों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहते हैं, उतने ही विश्वसनीय बनते हैं।” – ब्रायन कोसलो

========================================================================

“Contemplation often makes life miserable. We should act more, think less, and stop watching ourselves live.” – Chamfort

“सोच-विचार से जीवन प्रायः नीरस हो जाता है। हमें कर्म ज़्यादा, सोचना-विचारना कम, और जीवन को अपने सामने से गुजरते देखना बंद करना चाहिए।” – चेमफ़ोर्ट

========================================================================

“You can preach a better sermon with your life than with your lips.” – Oliver Goldsmith

“बेहतर उपदेश आप अपने होंठों के बजाय अपने जीवन से दे सकते हैं।” – ओलिवर गोल्डस्मिथ

========================================================================

“Success is not the key to happiness. Happiness is the key to success. If you love what you are doing, you will be successful.” – Herman Cain

“सफलता खुशी की कुंजी नहीं है। खुशी सफलता की कुंजी है। यदि आप अपने काम को दिल से करते हैं, तो आप ज़रूर सफल होंगे।” – हेरमन कैन

========================================================================

“Death and taxes and childbirth! There’s never any convenient time for any of them.” – Margaret Mitchell

“मृत्यु और टैक्स और संतान! इन में से किसी के लिए भी कभी उचित वक़्त नहीं होता।” – माग्रेट मिशेल

========================================================================

“It took me a long time not to judge myself through someone else’s eyes.” – Sally Field

“मुझे अपने आप को दूसरों की निगाहों से परखने की प्रवृत्ति छोड़ने में लंबा समय लग गया।” – सेली फील्ड

========================================================================

“Anyone can give up, it’s the easiest thing in the world to do. But to hold it together when everyone else would understand if you fell apart, that’s true strength.” – Anonymous

“हार तो कोई भी मान सकता है, इससे आसान दुनिया में कुछ नहीं है। लेकिन जब हर कोई आपके हार मान लेने को समझ सकता हो, तब जुटे रहना ही असली मजबूती है।” – अज्ञात

========================================================================

“Tears are words the heart can’t express.” – Anonymous

“अश्रु वे शब्द हैं जिन्हें हृदय व्यक्त नहीं कर सकता।” – अज्ञात

========================================================================

“Being happy doesn’t mean that everything is perfect. It means that you’ve decided to look beyond the imperfections.” – Anonymous

“खुश होने का मतलब यह नहीं कि सब कुछ उत्तम है। इसका मतलब है कि आपने कमियों के परे देखना शुरू कर दिया।” – अज्ञात

========================================================================

“A book is a gift you can open again and again.” – Garrison Keillor

“पुस्तक एक ऐसा तोहफ़ा है जो आप बार बार खोल सकते हैं।” – गैरीसन कीलर

========================================================================

“Reality can destroy the dream; why shouldn’t the dream destroy reality?” – George Moore

“वास्तविकता सपने को नष्ट कर सकती है; तो क्यों न सपना वास्तविकता को नष्ट करे?” – जॉर्ज मूर

========================================================================

“Take rest; a field that has rested gives a bountiful crop.” – Ovid

“अपने आप को आराम दें; जिस खेत को थोड़ा खाली रखा जाता है, उसमें अच्छी पैदावार होती है।” – ओविड

========================================================================

Life can either be accepted or changed. If it is not accepted, it must be changed. If it cannot be changed, then it must be accepted.” – Anonymous

“जीवन या तो स्वीकार किया जा सकता है या बदला जा सकता है। अगर स्वीकार न किया जाए तो बदलना आवश्यक है। और अगर बदला नहीं जा सकता, तो स्वीकार करना आवश्यक है।” – अज्ञात

========================================================================

“If you only do what you know you can do- you never do very much.” – Tom Krause

“अगर आप सिर्फ वही करते हैं जो आप जानते हैं कि आप कर सकते हैं – तो आप कभी ज्यादा कुछ नहीं करते।” – टॉम क्रौस

========================================================================

“Never mistake knowledge for wisdom. One helps you make a living; the other helps you make a life.” – Sandra Carey

“विद्या और अक्लमंदी को एक मानने की भूल न करें। पहली आपको जीविका अर्जन में मदद करती है; और दूसरी जीवन निर्माण में।” – सैंड्रा केरी

========================================================================

“The harder you work, the luckier you get.” – Gary Player

“आप जितनी ज्यादा मेहनत करते हैं, उतने ही किस्मती बनते जाते हैं।” – गैरी प्लेयर

========================================================================

“Friendship is like a glass ornament, once it is broken it can rarely be put back together exactly the same way.” – Anonymous

“मित्रता एक काँच के गहने जैसी है, एक बार टूट जाए तो मुश्किल से ही पूरी तरह जोड़ी जा सकती है।” – अज्ञात

========================================================================

“If you make friends with yourself you will never be alone.” – Maxwell Maltz

“अगर आप अपने आप से मित्रता कर लें तो आप कभी अकेला नहीं महसूस करेंगे।” – मैक्सवेल माल्ट्ज

========================================================================

“Fashion is what seems beautiful now but looks ugly later; art can be ugly at first but it becomes beautiful later.” – Anonymous

“फ़ैशन वह है जो पहले भले खूबसूरत दिखे, लेकिन बाद में भद्दी लगती है; कला पहले शायद अच्छी न लगे लेकिन बाद में खूबसूरत बन जाती है।” – अज्ञात

========================================================================

“Women marry men hoping they will change. Men marry women hoping they will not. So each is inevitably disappointed.” – Albert Einstein

“महिलाएं विवाह करती हैं इस आस में कि पुरुष बदल जाएँगे। पुरुष विवाह करते हैं इस आस में कि महिलाएं नहीं बदलेंगी। इसलिए दोनों निस्संदेह रूप से निराश ही होते हैं।” – अल्बर्ट आइन्सटाइन

========================================================================

“One day your life will flash before your eyes. Make sure its worth watching.” – Anonymous

“एक दिन आपका पूरा जीवन एक क्षण के लिए आपकी निगाहों के सामने झलकेगा। कोशिश करें कि यह देखने लायक हो।” – अज्ञात

========================================================================

“I have the simplest tastes. I am always satisfied with the best.” – Oscar Wilde

“मेरी पसंद बिल्कुल सादगीपूर्ण है। मैं बेहतरीन चीज़ से हमेशा संतुष्ट होता हूँ।” – ऑस्कर वाइल्ड

========================================================================

“There are only two ways to live your life. One is as though nothing is a miracle. The other is as though everything is a miracle.” – Albert Einstein

“जीवन जीने के दो ही तरीके हैं। एक तो ऐसे जैसे कि कुछ भी चमत्कारी नहीं है। और दूसरा जैसे कि सब कुछ चमत्कारी है।” – अल्बर्ट आइन्सटाइन

========================================================================

“If you ask what is the single most important key to longevity, I would have to say it is avoiding worry, stress and tension. And if you didn’t ask me, I’d still have to say it.” – George Burns

“अगर आप मुझसे पूछे कि दीर्घ आयु का क्या राज़ है, तो मैं कहूँगा कि चिंता और तनाव से बचें। और आप न भी पूछे तब भी मैं यह बताना चाहूँगा।” – जॉर्ज बर्न्स

========================================================================

The offspring of riches: pride, vanity, ostentation, arrogance, tyranny.” – Mark Twain

“दौलत की संतति – अहंकार, दिखावा, आडंबर, अभिमान, निर्दयता।” – मार्क ट्वेन

========================================================================

“When it is darkest, men see the stars.” – Ralph Waldo Emerson

“जब बिल्कुल अंधकार होता है, तब इंसान सितारे देख पाता है।” – राल्फ वाल्डो इमर्सन

========================================================================

“Knowledge is of no value unless you put it into practice.” – Anton Chekhov

“उस ज्ञान का कोई लाभ नहीं जिसे आप काम में नहीं लेते।” – एंटन चेखोव

========================================================================

“Vision is the art of seeing what is invisible to others.” – Jonathan Switft

“दूरदर्शिता जो दूसरे नहीं देख पाएँ उसे देख पाने की कला है।” – जोनाथन स्विफ्ट

========================================================================

“Vision without action is a daydream. Action without vision is a nightmare.” – Japanese proverb

“कर्म के बिना दूरदर्शिता एक दिवास्वप्न है। दूरदर्शिता के बिना कर्म दुःस्वप्न है।” – जापानी कहावत

========================================================================

“The objective of education is to prepare the young to educate themselves throughout their lives.” – Robert M Hutchins

“बालकों के जीवनपर्यंत स्वयं को शिक्षित करते रहने में सक्षम बनाना ही शिक्षा का ध्येय है।” – रोबर्ट एम हचिन्स

========================================================================

“If you are planning for a year, sow rice, if you are planning for a decade, plant trees, if you are planning for a lifetime, educate people.” – Chinese proverb

“यदि आप एक वर्ष की व्यवस्था कर रहे हैं, तो चावल उगाएँ; यदि आप एक दशक की व्यवस्था कर रहे हैं, तो वृक्ष लगाएँ; अगर आप जीवनभर की व्यवस्था कर रहे हैं, तो लोगों को शिक्षा दें।” – चीन की कहावत

========================================================================

“A friend is someone who understands your past, believes in your future, and accepts you just the way you are.” – Anonymous

“मित्र वह है जो आप के अतीत को समझता हो, आप के भविष्य में विश्वास रखता हो, और आप जैसे है वैसे ही आप को स्वीकार करता हो।” – अज्ञात

========================================================================

“You can’t change the past, but you can ruin the present by worrying about the future.” – Anonymous

“आप अतीत को तो बदल नहीं सकते, लेकिन आप वर्तमान को भविष्य की चिंता में नष्ट ज़रूर कर सकते हैं।” – अज्ञात

========================================================================

“Take time to deliberate; but when the time for action arrives, stop thinking and go on.” – Napolean Bonaparte

“सोच विचार करने में समय लगाएँ; लेकिन जब काम का समय आए, तो सोचना बंद करें और आगे बढ़ें।” – नेपोलियन बोनापार्ट

========================================================================

Thanks for reading

TATHAGAT AVATAR TULSI BIOGRAPHY HINDI

0

तथागत अवतार  तुलसी

(TATHAGAT AVATAR TULSI)

बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। 

चाहे वो भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर हों, 

गणितज्ञ डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह हों

 या फिर 12 साल की उम्र में आईआईटी पास करने वाला सत्यम।

ये सभी विलक्षण प्रतिभा के धनी रहे हैं।

 ऐसा ही एक युवा तथागत अवतार तुलसी है

 जिसने महज 10 साल की उम्र में ग्रेजुएशन करके इतिहास बना दिया था।
तथागत अवतार  तुलसी (Tathagat Avatar Tulsi)का जन्म बिहार के एक निम्न मध्यवर्गीय परिवार में नौ सितंबर, 1987 को हुआ था।पटना निवासी तुलसी नारायण के तीन पुत्रों में सबसे छोटे तथागत ही है।  तथागत के सबसे बड़े भाई नार्थ इस्ट में एक सेन्ट्रल स्कूल में सीनियर टीचर है। नंबर दो पटना में रहकर वकालत कर रहे है। तुलसी की विलक्षणता का अहसास उनके माता-पिता को उनके छह साल के होने पर ही हो गया था | इन्होंने 9 वर्ष की उम्र में हाईस्कूल पास किया, 10 वर्ष की उम्र में बी.एस.सी और 12 वर्ष की उम्र में एम.एस.सी. की परीक्षा  70.5 प्रतिशत अंकों के साथ पास कर गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया। यही नहीं, तथागत ने 21वें साल में प्रवेश करते ही इंडियन स्कूल ऑफ साइंस, बेंगलुरू से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर ली। वहीं, 23 साल की उम्र में आईआईटी, मुंबई ने तथागत को बतौर एसोसिएट प्रोफेसर अपने से जोड़ लिया।। अगस्त 2009 में उन्होंने जेनरलाइजेशन ऑफ क्वांटम सर्च अलोगरिद्म विषय पर पीएचडी प्राप्त की।

बचपन से ही बुद्धिमान 

जब मै 6 साल का था तो गणित के लम्बे लम्बे सवाल बिना पेन और पेंसिल के बड़ी आसानी से हल कर लेता था
और इस कारन मै Mathematical Whiz kid के नाम से लोकप्रिय हो गया ।14 फरवरी1994 को आज (AAJ PAPER) पेपर में पहली बार मेरे बारे में कुछ छपा । उसके कुछ दिनों बाद जनसत्ता अख़बार में पहले पृष्ठ पर मेरे बारे में आर्टिकल छपा। उसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने मुझे अपने आवास पर निमंत्रित किया और पुरस्कार राशि और कंप्यूटर देने की घोषणा की ।शुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विसेज के संस्थापक डॉ बिंदेश्वर पाठक ने अच्छे शिक्षा व्यवस्था के लिए दिल्ली में रहने के लिए मुझे वित्तिय सहायता भी की । एक 6 साल के लड़के के लिए ये सब चीजें ऐसी थी जिसको मैं अपने शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूँ ।इन सबका मेरे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा ।

पुस्तक पढ़ कर जानने की इच्छा तीव्र हुई

9 सितम्बर 1993 को मेरे 16 वे जन्मदिन पर मेरे पिताजी ने प्रोफेसर स्टीफेन हाकिंग का प्रसिद्ध किताब “A Brief History of Time” मुझे गिफ्ट में दिया । मुझे ये किताब देने के पीछे पिताजी का कारण ये था कि मैं बार बार उनसे ब्रम्हांड  , पृथ्वी , तारे के बारे में प्रश्न पूछ पूछ कर उन्हें परेशान करता रहता था। मैंने ये किताब तीन दिन में ख़त्म कर दी और अब मैं ब्लैक होल्स ,आइंस्टीन थ्योरी ,क्वांटम मैकेनिक्स के बारे में जानने लग गया था।उसके बाद मैं एक दूसरी प्रसिद्ध पुस्तक “In Search of Big Bang ” को पढ़ना शुरू किया।उसके बाद मैं हमेशा वैज्ञानिक प्रश्नों के बारे में सोचता रहता था ।मैं अपना ध्यान स्कूल की पढाई पर केंद्रित नहीं कर पा रहा था।मैं कुछ रिसर्च करना चाहता था और स्कूल की पढ़ाई इसमे बहुत बड़ी बाधा थी । तब मैंने जितनी जल्दी हो सके स्कूल के पढ़ाई ख़त्म करने का निर्णय लिया।

स्कूल का सफ़र 

जब मैं आठ साल का था तो नियम के अनुसार मुझे 6 क्लास की परीक्षा देने की इजाजत नहीं थी पर फिर भी मैंने परीक्षा दिया।स्कूल के वार्षिकोत्सव में के दिन परिणाम सुनाया गया जिसमें मेरा नाम नहीं था। यह मेरे लिए आश्चर्यजनक था क्योंकि मेरी परीक्षा बहुत ही अच्छी गयी थी।सब लोग काफी खुश थे सिवाय मेरे। मैं पूरी तरह से निराश हो गया था क्योंकि मेरा सारा परिश्रम बर्बाद हो गया था । उसके बाद स्कूल ऑथिरिटी ने बताया कि मैंने न सिर्फ क्लास में टॉप किया है बल्कि पूरे स्कूल में टॉप किया है , लेकिन वे मुझे प्रोमोट नहीं कर सकते क्योंकि में अंडर एज हूँ।लेकिन ये बात कोई नहीं जानता था।

दिल्ली उच्च न्यायलय भी जाना पड़ा 

अक्टूबर 10996 के अंतिम सप्ताह में मुझे गवर्नमेंट ऑफ़ दिल्ली की तरफ से मुझे एक पत्र आया I श्री पी के दुबे ने मुझे Age Relaxation Granted किया था।अब मैं अपनी पढ़ाई बिना किसी रुकावट के जारी रख सकता था ।मैंने सेल्फ स्टडी के बल पर सातवाँ, आठवाँ, नौंवा, और दसवाँ का बहुत सारा चीज ख़त्म कर दिया था।अब मैं फिर से सातवाँ क्लास नहीं पड़ना चाहता था। मैंने पिताजी से बोला तो उन्होंने एक 9 साल के लड़के को 10 वी क्लास की परीक्षा देने के लिए CBSE वालो से इजाजत मांगी ।लेकिन CBSE के लोग इसके पूर्णतः विरुद्ध हो गए और हमें इजाजत नहीं दी।फिर अंत में हमें दिल्ली उच्च न्यायलय का दरवाजा खटखटाना पड़ा । इस केस ने अन्तर -राष्ट्रिय मीडिया का भी ध्यान आकर्षित किया।और अंततः जित हमारी हुई और “Tathagat got HC Tathastu !”.

कॉलेज का यादगार समय (1997-1999)

मैं नहीं जानता की ये तीन सालों के बारे में मै  क्या लिखूं। क्योंकि मैं बच्चा नहीं था क्योंकि मैंने इस समय कॉलेज ख़त्म कर दिया था । जवान भी नहीं था क्योंकि मैं 12 साल से भी छोटा था ।बस मै  ये जनता था कि जल्दी से जल्दी मुझे पढ़ाई ख़त्म करनी है और रिसर्च शुरू करनी है।अब तक मैं मीडिया की नजरों में स्टार बन गया था।
इसके बाद मैंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

 28 अप्रैल 1998 को पटना विश्वविद्यालय से B.sc करने की इजाजत मांगी।एक ऑफिसियल इंटरव्यू के बाद मुझे डायरेक्ट B.sc. की परीक्षा देने की इजाजत मिल गयी।लेकिन तीनो साल की परीक्षा एक साथ देने का कोई नियम नहीं था ।मैं पटना उच्च न्यायालय का शुक्रिया करना चाहूंगा जिसने सिर्फ मेरे   लिए ये नियम तोडा और मै 10 वर्ष की अवस्था में ग्रेजुएट की परीक्षा पास कर सका ।

फिर मैंने जनवरी 1999 में M.Sc में एडमिशन लिया।इस बार मुझे न्यायालय का दरवाजा नहीं खटखटाना पड़ा बल्कि बिहार के राज्यपाल श्री बी एम लाल ने मुझे इसकी इजाजत दे दी थी।और इस तरह पहली बार कोई 11 साल का लड़का Msc की परीक्षा पास किया था । यह अपने आप में एक विचित्र बात थी की कैसे 11 साल की अवस्था का लड़का Msc स्तर का फिज़िक्स के कांसेप्ट को  समझ सकता हैं। लेकिन मैं खुश था क्योंकि मैंने यह कर दिखाया था। ये तीन साल मेरे लिए अद्भुत था क्योंकि मैं यह समझ सकने में सक्षम नहीं था कि मेरे साथ क्या हो रहा है।

राष्ट्रिय स्तर की परीक्षा में भी परचम लहराया (2000-2002)

 M.Sc.करने के तुरंत बाद मेरा लक्ष्य National Eligibility Test (NET), क्वालीफाई करने का था जिसको CSIR Conduct करती थी।जूनियर फेलोशिप एंड लेक्चररशिप के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 19 वर्ष थी लेकिन मैं 12 वर्ष का था । थोड़ी दिक्कत के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तरफ से पेक्षा में बैठने के इजाजत मिल गयी और मैंने दिसम्बर 2000 में परीक्षा दिया।लेकिन ये इजाजत National Physical Laboratory (NPL). के इंटरव्यूकमिटी के पॉजिटिव रिकमेन्डेशन पर अधारीत थी । परीक्षा का परिणाम मई 2001 में निकला और इस तरह पहली बार मैंने कोई राष्ट्रिय स्तर की परीक्षा पास की थी और मैं न्यूज़ में छा गया।

  बचपन नहीं जी पाने का दुःख             

अपने बारे में बहुत सारी भ्रांतियो को साफ करते हुए तथागत ने कहा कि मैं भी सामान्य तौर पर बचपन चाहकर भी कहां बीता पाया हूं ? तथागत ने कहा कि बचपन को मैं नहीं जानता और इसका दुख अब होता है। सात साल की उम्र में छठी क्लास का स्टूडेंट रहा था। इसके बाद फिर कभी क्लास रूम में नहीं गया। लिहाजा आईआईटी में तो पहले अपने स्टूडेंट के साथ तालमेल बैठाना पड़ा। क्लासरूम के दांवपेंच को नहीं जानता था,और अभी भी नहीं जानता हूं। मगर मेरा यह सौभाग्य था कि आईआईटी मुंबई में पढ़ाने का मौका और मैं जल्द ही एडजस्ट कर गया। एक प्रोफेसर होने के बाद भी ज्यादातर सहयोगी समेत ज्यादातर टीचिंग स्टाफ और सिक्योरिटी वाले अक्सर और अमूमन तथागत को छात्र या प्रोफेसर के रूप में पहचानने में भूल कर जाते है।

बुद्धि और ज्ञान का अद्भुत संगम

तथागत की माने तो, ‘एक छात्र के लिए विश्लेषण, कल्पना और स्मरण की क्षमता उसकी मूल पूंजी है और जिसने भी अपने जीवन में इसे सही तरीके से अपनाया, सफलता उसके कदम चूमती रही।’ अकसर कहा जाता है कि बुद्धि जन्मजात होती है, ज्ञान अर्जित। लेकिन क्वांटम सर्च ऐल्गरिज्म पर अपना सिद्धांत प्रस्तुत करने वाले तथागत अवतार तुलसी में बुद्धि और ज्ञान का अद्भुत संगम है।

KALPVRIKSHA(कल्पवृक्ष )-KAHANI

0

 कल्पवृक्ष -एक बेटी  की सोच

(कहानी)

“पापा चाय”

बेटी के इन शब्दों से जैसे मेरी तंद्रा भंग हुई।

बगीचे में पौधों को पानी देते हुए मैं बेटी के बारे में ही सोच रहा था। अच्छा-सा घर और अच्छा सा वर देखकर शादी कर दी है , लेकिन सुंदर, सुशील गुड़िया, जो घर-परिवार और दोस्तों सभी में बहुत प्रिय है, उसे जैसे किस्मत के ही हवाले कर रहा हूं, ऐसा लग रहा था।किंतु फिर भी…

इस ‘फिर भी’ को सिर्फ एक पिता ही समझ सकता है …।

मेंरे विचारों ने करवट ली, मैंने बहुत प्यार से बेटी की तरफ़ देखा, उसकी बड़ी-बड़ी आँखों में कुछ अजीब-सा भाव देखा,
और पूछ ही लिया

 `“तू…तू खुश तो है ना बेटा?”

“हाँ पापा।”

उसने संक्षिप्त-सा उत्तर दिया”…

फिर उसने ही बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “पापा ये पेड़ हम यहाँ से उखाड़ कर पीछे वाले बगीचे में लगा दें तो? ”

मैं कुछ असमंजस में पड़ गया और बोला, “बेटे ये चार साल पुराना पेड़ है अब कैसे उखड़ेगा और अगर उखड़ भी गया तो दुबारा नई जगह, नई मिट्टी को बर्दाश्त कर पाएगा क्या ?

कहीं मुरझा गया तो?”

बेटी मुस्कराई,

उसने एक मासूम-सा सवाल किया,

*“पापा एक पौधा और भी तो है, आपके आँगन का,…*

*नए परिवेश में जा रहा है ना, नई मिट्टी, नई खाद में क्या ढल पाएगा?
क्या पर्याप्त रोशनी होगी आपके पौधे के पास?
आप तो महज़ चार सालों की बात कर रहे हैं ये तो 26 साल पुराना पेड़ है,

*है ना…।”*

कहकर बेटी अंदर जाने लगी इधर मैं सोच रहा था, ऐसी शक्ति पूरी क़ायनात में सिर्फ़ नारी के पास है जो यह पौधा नए परिवेश में भी ना सिर्फ़ पनपता है, बल्कि, खुद नए माहौल में ढलकर औरों को सब कुछ देता है, ता उम्र औरों के लिए जीता है।
और आज महसूस हो रहा है कि 26 साल के पेड़ भी दूसरी जगह उगे रह सकते हैं,हरे भरे रह सकते हैं और यही नहीं…..

उनमें भी नयी कोंपल निकलतीं है….
एक नया पेड़ बनाने के लिए!!

क्या सच में, यही *’कल्पवृक्ष*’ है?

साभार -फेसबुक

AA GAYE TUM – NIDHI SAXENA

0
mahadevi-varma-in-hindi

आ गए तुम(कविता )


निधि सक्सेना

आ गए तुम!!
द्वार खुला है
अंदर आ जाओ..
पर तनिक ठहरो
ड्योढी पर पड़े पायदान पर
अपना अहं झाड़ आना..
मधुमालती लिपटी है मुंडेर से
अपनी नाराज़गी वहीँ उड़ेल आना ..
तुलसी के क्यारे में
मन की चटकन चढ़ा आना..
अपनी व्यस्ततायें बाहर खूंटी पर ही टांग आना
जूतों संग हर नकारात्मकता उतार आना..
बाहर किलोलते बच्चों से
थोड़ी शरारत माँग लाना..
वो गुलाब के गमले में मुस्कान लगी है
तोड़ कर पहन आना..
लाओ अपनी उलझने मुझे थमा दो
तुम्हारी थकान पर मनुहारों का पँखा झल दूँ..
देखो शाम बिछाई है मैंने
सूरज क्षितिज पर बाँधा है
लाली छिड़की है नभ पर..
प्रेम और विश्वास की मद्धम आंच पर चाय चढ़ाई है
घूँट घूँट पीना..
सुनो इतना मुश्किल भी नहीं हैं जीना….
विमल विनम्रता का अमृत नित पीना
(यह कविता भोपाल निवासी निधि सक्सेना ने लिखी है। सोशल मीडिया पर इसे सुप्रसिद्ध कवयित्री महादेवी वर्मा की रचना बता कर चलाया जा रहा है।)

JAMUNA BORO BOXER BIOGRAPHY IN HINDI

0

एक सब्जी बेचने वाली की लड़की कैसे बनी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सर 

जमुना बोरो (भारतीय महिला बॉक्सर )
JAMUNA BORO (INDIAN WOMAN BOXER)
 
जब जमुना दस साल की थीं, तो  पापा गुजर गए
मां पढ़ी-लिखी नहीं थीं, उन्हें  समझ में नहीं आ रहा था कि घर कैसे चलेगा?
 फिर मां ने घर चलाने के लिए सब्जी बेचने का फैसला किया।
जानिए एक सब्जी बेचने वाली की बेटी कैसे बनी भारत की इतनी बड़ी बॉक्सर 
 

असम के शोणितपुर जिले में छोटा सा गांव है बेलसिरि। यह ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा आदिवासी इलाका है। घने जंगलों व प्राकृतिक नजारों से भरपूर इस इलाके में रोजगार के नाम पर लोगों को मेहनत-मजदूरी का काम ही मिल पाता है। कुछ लोग फल-सब्जी बेचकर जीवन गुजारते हैं। आर्थिक बदहाली के बावजूद पिछले कुछ साल में यहां के युवाओं में खेल के प्रति रुझान बढ़ा है।

जमुना दस साल की थीं, जब पापा गुजर गए। बड़ी बेटी की शादी करनी थी। छोटी को पढ़ाना था। बेटे को नौकरी दिलवानी थी। सब कुछ बीच में ही छूट गया। बच्चे सदमे में थे। मां बेहाल थीं। अब बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी उन पर थी। जमुना बताती हैं, मां पढ़ी-लिखी नहीं थीं, पर उनमें गजब का हौसला था। समझ में नहीं आ रहा था कि घर कैसे चलेगा?
 फिर मां ने घर चलाने के लिए सब्जी बेचने का फैसला किया। मां बेलसिरी गांव के रेलवे स्टेशन के बाहर सब्जियां बेचने लगीं। इस तरह जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश शुरू हो गई। जमुना स्कूल जाने लगीं। कुछ समय बाद मां ने दीदी की शादी कर दी। वह ससुराल चली गईं।
उन दिनों देश में मणिपुर की बॉक्सर मेरीकॉम की वजह से महिला बॉक्सिंग सुर्खियों में थी, पर जमुना के गांव में वुशु गेम का बुखार चढ़ रहा था। स्कूल से लौटते वक्त अक्सर वह खेल के मैदान के किनारे रुककर गेम देखने लगतीं। दरअसल वुशु जूडो-कराटे और टाइक्वांडो की तरह एक मार्शल आर्ट है। वुशु गेम में लड़कों को पंच, थ्रो और किक लगाते देख जमुना को खूब मजा आता। यह खेल उन्हें इतना रोमांचकारी लगता था कि वह खुद को रोक नहीं पाईं।
जमुना बताती हैं, सारे वुशु खिलाड़ी मेरे गांव के थे। वे सब मेरे भाई जैसे थे। मैं उन्हैं भैया कहती थी। मेरा उत्साह देखकर उन्होंने मुझे  अपने साथ खेलने का मौका दिया। उन दिनों गांव की कोई लड़की वुशु नहीं खेलती थी। लोग महिला बॉ¨क्सग से परिचित तो थे, पर महिला वुशु खिलाड़ी की कहीं कोई चर्चा नहीं थी। तब जमुना यह तो नहीं जानती थीं कि खेल में उनका भविष्य है या नहीं, पर उन्हें वुशु खेल अच्छा लगता था, इसलिए वह खेलने लगीं। स्थानीय कोच बिना फीस के उन्हें ट्रेनिंग देने लगे।

 जल्द ही गांव में यह बात फैल गई कि एक लड़की वुशु गेम सीख रही है। सबसे अच्छी बात यह थी कि मां ने उन्हें खेलने से नहीं रोका। पर जल्द ही जमुना को इस बात एहसास हुआ कि वुशु गेम में उनके लिए कोई खास संभावना नहीं है। उन्होंने बॉक्सर मेरीकॉम के बारे में काफी कुछ सुन रखा था। वह बॉक्सिंग  सीखना चाहती थीं, लेकिन गांव में इसकी ट्रेनिंग की कोई सुविधा नहीं थी। जब उन्होंने अपने कोच से बात की, तो उन्होंने भी यही राय दी कि तुम्हें बॉक्सिंग सीखनी चाहिए।
कोच को यकीन था कि अगर इस लड़की को ट्रेनिंग मिले, तो यह बेहरतीन बॉक्सर बन सकती है। जमुना बताती हैं, मुङो मेरीकॉम से प्रेरणा मिली। जब वह तीन बच्चों की मां होकर बॉ¨क्सग कर सकती हैं, तो मैं क्यों नहीं? वह मेरी रोल मॉडल हैं। मैं उनके जैसी बनना चाहती हूं।यह बात 2009 की है।
वुशु सिखाने वाले कोच उन्हें गुवाहाटी बॉक्सिंग ट्रेनिंग सेंटर ले गए। वहां उनका चयन हो गया। जमुना के मन में डर था कि पता नहीं, मां गांव छोड़कर गुवाहाटी जाने की इजाजत देंगी या नहीं। पर यह आशंका गलत साबित हुई। मां ने उन्हें यह आशीर्वाद देकर विदा किया कि जाओ, मन लगाकर खेलो।
जमुना कहती हैं, मां ने सब्जी बेचकर हम भाई-बहनों को पाला। दीदी की शादी की। वैसे सब्जी बेचना खराब काम नहीं है। मुङो गर्व है मां पर। ट्रेनिंग के दौरान उनका प्रदर्शन शानदार रहा। 2010 में जमुना पहली बार तमिलनाडु के इरोड में आयोजित सब जूनियर महिला राष्ट्रीय बॉ¨क्सग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर गांव लौटीं। यह उनका पहला गोल्ड मेडल था। गांव में बड़ा जश्न हुआ।
अगले साल कोयंबटूर में दूसरे सब जूनियर महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। जमुना कहती हैं, मां ने बहुत मेहनत की है। उनका पूरा जीवन एक तपस्या है। जब मैं मेडल जीतकर गांव लौटी, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। सच कहूं, तो उनके हौसले ने मुङो खिलाड़ी बनाया।
 साल 2013 बहुत खास रहा जमुना के लिए। इस साल सर्बिया में आयोजित इंटरनेशनल सब-जूनियर गल्र्स बॉक्सिंग टूर्नामेंट में उन्होंने गोल्ड जीतकर देश को एक बड़ा तोहफा दिया। फिर तो जैसे उन्हें जीत का चस्का ही लग गया। अगले साल यानी 2014 में रूस में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर वह चैंपियन बनीं। तरक्की का सफर रफ्तार पकड़ने लगा। 2015 में ताइपे में यूथ वल्र्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक जीता।
अब उनका लक्ष्य 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेना है। आजकल वह इसकी तैयारी में जुटी हैं। जमुना कहती हैं, प्रैक्टिस के दौरान मैं अक्सर लड़कों से मुकाबला करती हूं। खेल के समय मैं यह नहीं देखती कि सामने लड़का है या लड़की। मेरा मकसद सामने वाले को हराना होता है। मेरा लक्ष्य ओलंपिक पदक है।
साभार -हिंदुस्तान अख़बार
Thanks for reading