22.8 C
New York
Thursday, March 19, 2026
Home Blog Page 13

तमिलनाडु की गलियों से गूगल तक का सफ़र- Sundar Pichai Biography Hindi

0

 भारत में जन्मे और आई.आई.टी. खरगपुर से बी.टेक करने वाले सुन्दराजन पिचाई जब दुनिया के सबसे बड़े सर्च कम्पनी गूगल के जब सीईओ बने तो पुरे भारतीयों का सर गर्व से ऊँचा हो गया | यह बात सुनने मैं तो बहुत आसान लगता है कि सुंदर पिचाई Google जैसी बड़ी कंपनी के CEO हैं पर बहुत कम लोग ही हैं जो जानते हैं इस कमियाबी के पीछे कितनी मेहनत और संघर्ष है। तो चलिए जानते है उन्होंने ये सफ़र कैसे तय किया |

सुंदर पिचाई की जीवनी | Sundar Pichai Biography hindi

जन्म और प्रारंभिक जीवन

सुंदर पिचाई का जन्म 12 जुलाई 1972 को मदुरई, तमिलनाडू में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था. उनका पूरा नाम ‘सुंदर राजन पिचाई’ है. उनके पिता का नाम रघुनाथ पिचाई और माता का नाम लक्ष्मी है। सुन्दर के पिता रघुनाथ पिचाई ब्रिटिश कंपनी ‘जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी’ (जी.इ.सी.) में वरिष्ठ इलेक्ट्रिकल इंजिनियर थे और कंपनी के इलेक्ट्रिकल पुर्जे बनाने वाली एक इकाई का प्रबंधन देखते थे।  उनकी माँ लक्ष्मी पिचाई Stenographer का काम किया करती थी. लेकिन उन्होंने यह नौकरी पिचाई के छोटे भाई के जन्म के उपरांत छोड़ दी.

उनका बचपन चेन्नई के अशोक नगर इलाके में बीता. चार लोगों का उनका परिवार वहाँ दो कमरे के एक छोटे से मकान में रहा करता था.उसमें सुंदर की पढ़ाई के लिए कोई अलग कमरा नहीं था। इसलिए वे ड्राइंग रूम के फर्श पर अपने छोटे भाई के साथ सोते थे।  उनके पिता की आय सीमित थी, जिसके कारण उनके परिवार का  जीवन स्तर साधारण था. घर में टी.वी., फ्रिज, कार जैसे ऐशो-आराम के साधन  उपलब्ध नहीं थे. उनके पिता सुख-सुविधाओं के साधनों से अधिक अपने बच्चों की शिक्षा पर बल दिया करते थे.

गजब की याददाश्त 

जब पिचाई 12 वर्ष के थे, तब उनके पिता ने पहला dialer phone अपने घर पर लगवाया. ये पहली technology से संबंधित वस्तु थी, जो पिचाई ने अपने घर पर देखी थी. घर पर फ़ोन लगने के बाद पिचाई को स्वयं की एक विलक्षण प्रतिभा का पता चला. वे जो भी नंबर dial करते, वह उनके दिमाग में छप जाता.वे उस नंबर को कभी नहीं भूलते थे. उनके रिश्तेदार यदि किसी का नंबर भूल जाते थे तो वे सुन्दर पिचाई के याददाश्त का ही सहारा लेते थे . आज भी कई वर्षों पुराने नंबर उन्हें याद हैं.

प्रारंभिक व उच्च शिक्षा

सुंदर पिचाई शांत स्वभाव के होनहार छात्र थे. पढ़ाई के अतिरिक्त उनकी खेलों में भी रूचि थी. अपने स्कूल के क्रिकेट टीम के वे कप्तान थे. 10 वीं कक्षा तक उन्होंने चेन्नई के अशोक नगर में स्थित ‘जवाहर विद्यालय’ से पढ़ाई की. उसके बाद 12 वीं की पढाई IIT, Chennai स्थित वाना वाणी स्कूल से की.

17 वर्ष की उम्र में IIT प्रवेश परीक्षा पास कर उन्होंने IIT, खड़गपुर में दाखिला ले लिया. वहाँ उनकी ब्रांच ‘Metallurgical & Material Science’ थी. अपनी इंजीनियरिंग के दौरान (1989-1993) वे हमेशा अपने बैच के Topper रहे. वर्ष 1993 में उन्होंने फाइनल परीक्षा में अपने बैच में टॉप किया और रजत पदक हासिल किया. आईआईटी में सुंदर को पढ़ा चुके प्रोफेसर सनत कुमार राय बताते हैं, ‘मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल साइंस की पढ़ाई के दौरान भी सुंदर इलेक्ट्रानिक्स के क्षेत्र में विभिन्न विषयों पर काम कर रहे थे। वह भी उस दौर में जब आईआईटी के पाठ्यक्रम में इलेक्ट्रानिक्स था ही नहीं।‘ तब भी सुंदर का पहला प्यार तो इलेक्ट्रानिक्स ही था।

पिचाई के सहपाठी और बाद में उनके साथ गूगल में आठ साल तक काम करने वाले सेजार सेनगुप्ता कहते हैं, ‘गूगल में ऐसा एक भी व्यक्ति मिलना मुश्किल है जो सुंदर को पसंद नहीं करता हो या उनसे प्रभावित नहीं हो।‘ उनके एक अन्य सहपाठी पी. सुब्रमण्यम बताते हैं, ‘सुंदर के चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती और हमलोग मजाक में उसे किताबी कीड़ा कहते थे।‘

सहपाठी से हुआ प्यार 

सुन्दर पिचई अपने साथ ही पढने वाली अंजलि नाम के लड़की से प्यार किया करते थे लेकिन इस बात की भनक उन्होंने अपने किसी दोस्त को नहीं लगने दी . फाइनल इयर में सुंदर पिचई ने अंजलि से अपने प्यार का इजहार किया जिसे अंजलि ने स्वीकार कर लिया .

अमरीका में शिक्षा और प्रारंभिक जॉब

IIT, खड़गपुर से इंजीनियरिंग की degree लेने के बाद सुंदर पिचाई scholarship पर अमरीका के Stanford University में पढ़ने चले गए. वहाँ ‘Material Science & Engg.’ में उन्होंने ‘Master of Science’ किया. आर्थिक तंगी में सुंदर पिचाई 1995 में स्टैनफोर्ड में बतौर पेइंग गेस्ट रहते थे। पैसे बचाने के लिए उन्होंने पुरानी चीजें इस्तेमाल कीं, लेकिन पढ़ाई से समझौता नहीं किया। वे पीएचडी करना चाहते थे लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनीं कि उन्हें बतौर प्रोडक्ट मैनेजर अप्लायड मटीरियल्स इंक में नौकरी करनी पड़ी। उनके पास पैसो की इतनी तंगी थी की वो अंजलि से 6 महिना तक बात नहीं कर पते थे क्युकी उस समय ISD CALLS बहुत महँगी हुआ करती थी

MBA की ओर रूझान होने के कारण उन्होंने Pennsylvania University के Wharton School से MBA की डिग्री प्राप्त की .पिचाई को पेन्सिलवानिया यूनिवर्सिटी में साइबेल स्कॉलर के नाम से जाना जाता था।वे पीएचडी करना चाहते थे लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनीं कि उन्हें बतौर प्रोडक्ट मैनेजर अप्लायड मटीरियल्स इंक में नौकरी करनी पड़ी।प्रसिद्ध फिर McKinsey & Company में management consultant का कार्य किया. प्रसिद्ध कंपनी मैक्किंसे में बतौर कंसल्टेंट काम करने तक भी उनकी कोई पहचान नहीं थी।

Google में प्रवेश

1 अप्रेल 2004 को सुंदर पिचाई Google में अपना Interview देने गए. उसी दिन कंपनी ने Gmail का Testing Version Launch किया था. Interviewer ने उनसे Gmail के संबंध में कुछ प्रश्न पूछे. प्रारंभ में पिचाई उन प्रश्नों का ठीक से कुछ उत्तर नहीं दे सके. उन्हें लग रहा था कि शायद Interviewers उनसे अप्रेल फूल का मजाक कर रहे है. लेकिन जब उन्हें Gmail का Use करने के लिए कहा गया, तब कहीं वे अपने विचार खुलकर उनके सामने रख सके. उनके विचारों से Interviewers इतने प्रभावित हुए कि उन्हें तुरंत जॉब पर रख लिया गया. Google में उनकी प्रारंभिक जिम्मेदारी Google Toolbar और Search से संबंधित थी.

Google Chrome का Project

सुंदर पिचाई ने जब Google में काम करना प्रारंभ किया था, उस समय Google Toolbar और Search Engine Microsoft Internet Explorer में default option हुआ करता था.

एक दिन उन्हें विचार आया कि Google को अपना खुद का web browser बनाना चाहिए क्योंकि यदि किसी दिन Microsoft ने अपना खुद का search engine develop कर उसे Internet Explorer में default option set कर दिया, तो Google वहाँ से permanently हट जायेगा. जब उन्होंने CEO Eric Schmidt के समक्ष अपना यह proposal रखा, तो उन्होंने इसे मँहगा प्रोजेक्ट करार देकर इसे approve करने से मना कर दिया. लेकिन पिचाई अपनी इस बात पर अड़े रहे और Google के सह-निर्माताओं लार्री पेज और सेर्गे ब्रिन को राज़ी कर लिया और 2006 में Google Chrome का project approve करवा लिया.

Google Chrome का project approve करवाने के 6 बाद वही हुआ, जिसकी पिचाई को शंका थी. 18 अक्टूबर 2006 को अचानक ही Microsoft ने Internet Explorer से Google को हटाकर Bing को अपना default search engine set कर लिया. Google को Internet Explorer से प्रतिदिन लाखों का Traffic मिलता था और प्रतिदिन लाखों की कमाई होती थी. यह Google के लिए एक बहुत बड़ा झटका था.

लेकिन इस स्थिति को पिचाई ने पहले से ही भांप लिया था. इसलिए अपनी टीम के साथ मिलकर 24 घंटे में उन्होंने Internet Explorer का loop-hole खोज के निकाला. जिसके कारण Bing पर जो लोग move हुए थे, उनके सामने एक pop-up window में Google को फिर से अपना default search engine सेट करने का option आने लगा. इस तरह उन्होंने Google के 60 प्रतिशत users को वापस retain कर लिया. Microsoft के द्वारा मिले इस झटके के बाद Google ने Strategic Move लेते हुए HP और सभी बड़े computer distributors से ये deal sign कर ली कि वे अपने PC पर Google Toolbar और उसकी search से संबंधित option default दिया करेंगे.

Senior Voice President के पद पर Promotion

सुंदर पिचाई की दूरदर्शिता ने Google को एक बड़े नुकसान से बचा लिया था. उनकी कार्यशैली और प्रतिभा को देखते हुए Google में उन्हें Senior Voice President के पद पर promote कर दिया गया. Google Chrome परियोजना में पिचाई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जब 2008 में Google Chrome Launch हुआ, तो यह Google की उस समय तक की सबसे बड़ी सफलता थी. आज Google Chrome विश्व में सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला web browser है.

2011 में ट्विटर ने सुन्दर को जॉब  का ऑफर दिया था और सुंदर इसके लिए तैयार भी हो गए थे .लेकिन गूगल ने सुन्दर को नौकरी न छोड़ने के लिए 10 से 50 मिलियन डॉलर का ऑफर दिया . क्युकी गूगल को पता था की इस बन्दे में दम है . उनकी पत्नी अंजलि ने भी उन्हें गूगल नहीं छोड़ने की सलाह दी .

Vice President का पद

Google Chrome की सफलता के बाद पिचाई को 2008 में Vice President Of Project Development बना दिया गया. 2012 में उन्हें Google App और Chrome का Vice president बना दिया गया. 2013 में Android बनाने वाले एंडी रुबिन के द्वारा यह प्रोजेक्ट छोड़ देने के बाद पिचाई ने इसकी कमान भी संभाल ली और अपना उत्कृष्ट योगदान दिया.

आज जैसे Computer System में OS का सबसे बड़ा share Microsoft Windows के पास है, वैसे ही आज की तारिख में personal phone में OS का सबसे बड़ा share Google के पास है. इस सफलता के पीछे सुन्दर पिचाई के कुशल नेतृत्व का हाथ है.

उनकी योग्यता को देखते हुए 2014 में उन्हें Google के सभी products का overall head बना दिया गया. जिसमें Google Search, Google Map, google Plus, Google Commerce व GoogleAd जैसे products शामिल हैं. Google की सफलता का बहुत बड़ा श्रेय Google में लगातार हो रही नई innovations को जाता है और इन innovations के पीछे जो नेतृत्वकर्ता कार्य कर रहा है, वो है – सुंदर पिचाई.

Google का CEO

उनकी उपलब्धियों को देखते हुए Google ने उन्हें 10 अगस्त 2015 को कंपनी का CEO घोषित कर दिया. इसके साथ ही सुंदर पिचाई भारतीय मूल के उन लोगों में शामिल हो गए है, जो 400 अरब डॉलर कमी करने वाली कंपनी के शीर्ष अधिकारी है. आज उनकी सालाना आय 335 करोड़ रुपये है.

Google जैसी कंपनी जहाँ जॉब प्राप्त कर लेना ही बहुत बड़ी बात है. उस कंपनी में एक भारतीय मूल के व्यक्ति का सर्वोच्च स्थान पर पहुँचना हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है.

BEST HINDI QUOTES ( PAGE-11)

0

BEST HINDI QUOTES (PAGE -11)

अनमोल वचन – अनमोल विचार

“You are bound to carry your deeds with you after your death, whether good or bad. Nothing else will accompany you…remember nothing…” – Swami Shri Sudarshanacharya Ji

“आप मृत्यु के उपरांत अपने साथ अपने अच्छे-बुरे कर्मों की पूंजी साथ ले जाएंगे. इसके अलावा आप कुछ साथ नहीं ले जा सकते…याद रखें “कुछ नहीं”…” – स्वामी श्री सुदर्शनाचार्य जी

=====================================================

“Who are we to decide: what will be the outcome of our actions? It is God’s domain. We are just simply responsible for the actions.” – Geeta

“हम अपने कार्यों के परिणाम का निर्णय करने वाले कौन हैं? यह तो भगवान का कार्यक्षेत्र है. हम तो एकमात्र कर्म करने के लिए उत्तरदायी हैं.” – गीता

=====================================================

“Put your positive thoughts honestly and untiringly into actions and you don’t have to strive for the success, you will be inundated by it. ” – Anonymous

“अपने सकारात्मक विचारों को ईमानदारी और बिना थके हुए कार्यों में लगाए और आपको सफलता के लिए प्रयास नहीं करना पड़ेगा, अपितु अपरिमित सफलता आपके कदमों में होंगी.” – अज्ञात

“If you’re not failing every now and again, it’s a sign you’re not doing anything very innovative. ”

Woody Allen

“यदि बार-बार असफल नहीं हो रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आप कुछ आविष्कारक काम भी नहीं कर रहे हैं.”

वुडी एलेन

=====================================================

“The season of failure is the best time for sowing the seeds of success. ”

Paramahansa Yogananda

“असफलता का मौसम, सफलता के बीज बोने के लिए सर्वश्रेष्ठ समय होता है.”

परमहंस योगानंद

=====================================================

“Try not to become a man of success, but rather try to become a man of value. ”

Albert Einstein

“सफल व्यक्ति होने का प्रयास न करें, अपितु गरिमामय व्यक्ति बनने का प्रयास करें.”

अल्बर्ट आईंसटीन

=====================================================

“Success without honor is an unseasoned dish; it will satisfy your hunger, but it won’t taste good. ”

Joe Paterno

“सम्मान रहित सफलता नमक रहित भोजन की तरह होती है; इससे आपकी भूख तो मिट जाएगी, लेकिन यह स्वादिष्ट नहीं लगेगी.”

जो पैटेर्नो

=====================================================

“Don’t aim for success if you want it; just do what you love and believe in, and it will come naturally. ”

David Frost

“यदि आपको सफलता की अपेक्षा है तो इसका लक्ष्य न बनाएं; अपितु वही करें जो आपको प्रिय है और विश्वास रखें और स्वाभाविक रूप से आप इसे हासिल कर सकेगें.” = डेविड फ्रास्ट

=====================================================

“In order to succeed you must fail, so that you know what not to do the next time.” Anthony J. D’Angelo

“सफल होने के लिए आपको असफलता का स्वाद अवश्य चखना चाहिए, ताकि आपको यह पता चल सके कि अगली बार क्या नहीं करना है.” एंथनी जे. डीएंजेलो

=====================================================

“There are no secrets to success. It is the result of preparation, hard work, and learning from failure. ”

Gen. Colin L. Powell

“सफलता का कोई रहस्य नहीं हैं. यह तैयारी, कड़ी मेहनत और असफलता से सीखने का ही परिणाम होता है.”

जन. कोलिन एल. पावेल

=====================================================

“I have failed over and over again in my life. And that’s why I succeed.” Michael Jordan

“मैं अपने जीवन में बार बार असफल रहा हूं. और मैं इसी कारण से सफल होता हूं.” मिशेल जोर्डन

=====================================================

“Your talent is God’s gift to you. What you do with it is your gift back to God. ” Leo Buscaglia

“आपकी प्रतिभा, आपको भगवान का दिया गया उपहार है. आप इसके साथ क्या करते हैं, यह आपके द्वारा भगवान को दिया गया उपहार होता है.” लियो बुसकैजलिया

=====================================================

“Destiny is no matter of chance. It is a matter of choice. It is not a thing to be waited for; it is a thing to be achieved. ” William Jennings Bryan

“भाग्य संयोग का विषय नहीं है. यह चयन का विषय है. यह कोई ऐसी वस्तु नहीं है जिसके लिए प्रतीक्षा की जाए; यह तो वह वस्तु है जिसे प्राप्त किया जाना चाहिए.” विलियम जेन्निंग्स ब्रायन

=====================================================

“They always say time changes things, but you actually have to change them yourself. ” Andy Warhol

“वे हमेशा यह कहते हैं कि समय के साथ साथ परिस्थितियां बदल जाती हैं, लेकिन वास्तव में उन्हें आपको स्वयं ही बदलना होता है.” एन्डी वार्होल

=====================================================

“The wisest men follow their own direction. ” Euripides

“समझदार व्यक्ति अपनी स्वयं की दिशा का अनुपालन करते हैं.” यूरिपेडेस

=====================================================

“Good ideas are not adopted automatically.

They must be driven into practice with courageous patience. ” Hyman Rickover

“अच्छे विचारों को स्वतः ही नहीं अपनाया जाता है. उन्हें पराक्रमयुक्त धैर्य के साथ व्यवहार में लाया जाना चाहिए.” हायमैन रिकओवर

=====================================================

“Mistakes are the portals of discovery.” James Joyce

“गलतियां खोज का स्रोत होती हैं.” जेम्स जोयस

=====================================================

“Cherish all your happy moments: they make a fine cushion for old age. ” Christopher Morley

“अपनी खुशियों के प्रत्येक क्षण का आनन्द लें; ये वृद्धावस्था के लिए अच्छा सहारा साबित होते हैं.” क्रिस्टोफर मोर्ले

=====================================================

“You should treat yourself as most unsuccessful person, if you have hurt someone in the process of scaling the greatest success of your life.” Anonymous

“यदि आपने अपने जीवन की महानतम सफलता को प्राप्त करने की प्रक्रिया में किसी के दिल को ठेस पहुंचाई हैं तो आपको स्वयं को सर्वाधिक असफल व्यक्ति मानना चाहिए.” अज्ञात

=====================================================

“Ignorance and inconsideration are the two great causes of the ruin of mankind. ” John Tillotson

“अज्ञानता और विचारहीनता मानवता के विनाश के दो सबसे बड़े कारण हैं.” जॉन टिलोटसन

=====================================================

“Always laugh when you can. It is cheap medicine.” Lord Byron

“जब भी आपको हंसने का अवसर मिले, तो हंसे. यह एक सुलभ दवा है.” लार्ड ब्रायन

=====================================================

“There are two cardinal sins from which all others spring: Impatience and Laziness. ” Franz Kafka

“ऐसे दो मुख्य पाप हैं जिनसे अन्य सभी पापों की उत्पत्ति होती है: अधीरता और आलस्य.” फ्रेंक काफ्का

=====================================================

“Make no little plans; they have no magic to stir men’s blood…Make big plans, aim high in hope and work.” Daniel H. Burnham

“कोई छोटी-छोटी योजनाएं न बनाएं; उनमें मनुष्य को प्रेरित करने का कोई जादु नहीं समाया होता….. बड़ी योजनाएं बनाएं, उच्च आशा रखें और काम करें.” डैनियल एच. बर्नहम

=====================================================

“Courage and perseverance have a magical talisman, before which difficulties disappear and obstacles vanish into air. ” John Quincy Adams

“साहस और दृढ़ निश्चय जादुई तावीज़ हैं जिनके आगे कठिनाईयां दूर हो जाती हैं और बाधाएं उड़न-छू हो जाती है. ” जॉन क्विंसी एडम्स

=====================================================

“Have patience with all things, but chiefly have patience with yourself. Do not lose courage in considering your own imperfections but instantly set about remedying them – every day begins the task anew.”

Saint Francis de Sales

“हर बात में धीरज रखें, विशेषकर अपने आप से. अपनी कमियों को लेकर धैर्य न खोएं अपितु तुरन्त उनका समाधान करना शुरू करें – हर दिन कर्म की नई शुरुआत है. ” सेन्ट फ्रांसिस दे सेल्स

=====================================================

“It is not length of life, but depth of life, which is important.” Ralph Waldo Emerson

“लम्बी आयु का महत्व नहीं है जितना महत्व इसकी गहनता है.” राल्फ वाल्डो एमर्सन

=====================================================

“The best way to make your dreams come true is to wake up.” Paul Valeri

“अपने सपनों को साकार करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है कि आप जाग जाएं. ” पॉल वैलेरी

“All life is an experiment. The more experiments you make the better.” Ralph Waldo Emerson

“पूरा जीवन एक अनुभव है. आप जितने अधिक प्रयोग करते हैं, उतना ही इसे बेहतर बनाते हैं. राल्फ वाल्डो एमर्सन

=====================================================

“A man who dares to waste one hour of time has not discovered the value of life.” Charles Darwin

“ऐसा व्यक्ति जो एक घंटे का समय बरबाद करता है, उसने जीवन के मूल्य को समझा ही नहीं है.” चार्ल्स डारविन

=====================================================

“Failure is success if we learn from it.” Malcolm Forbes

“यदि हम असफलता से शिक्षा प्राप्त करते हैं तो वह सफलता ही है.” मैल्कम फोर्ब्स

=====================================================

“A wise man’s question contains half the answer.” Solomon Ibn Gabirol

“एक बुद्धिमान व्यक्ति के प्रश्न में भी आधा उत्तर छिपा रहता है.” सोलोमन इब्न गैबिरोल

=====================================================

“The misfortune of the wise is better than the prosperity of the fool.” Epicurus

“मूर्ख व्यक्ति की समृद्धता से समझदार व्यक्ति का दुर्भाग्य कहीं अधिक अच्छा होता है.” एपिक्यूरस

=====================================================

“Ignorant men raise questions that wise men answered a thousand years ago.” Goethe

“अज्ञानी व्यक्ति वह प्रश्न पूछते हैं जिनका उत्तर समझदार व्यक्तियों द्वारा एक हजार वर्ष पहले दे दिया गया होता है” गोएथ

=====================================================

“You can learn new things at any time in your life if you’re willing to be a beginner. If you actually learn to like being a beginner, the whole world opens up to you.” Barbara Sher

“यदि आप नौसिखिया बनने के लिए तैयार हैं तो आप अपने जीवन में किसी भी समय नई बात सीख सकते हैं. यदि आपने नौसिखिया बनना वास्तविकता में सीख लिया, तो पूरी दुनिया आपके सामने खुल जाती है.” बारबारा शेर

=====================================================

“I am the master of my fate; I am the captain of my soul.” William Ernest Henley

“मैं अपने भाग्य का नियंत्रक हूं, मैं अपनी आत्मा का नियंता हूं.” विलियम अर्न्स्ट हेन्ले

=====================================================

“Plan your work and work your plan.” Napoleon Hill

“अपने कार्य की योजना बनाएं तथा अपनी योजना पर कार्य करें.” नेपोलियन हिल

=====================================================

“The vision must be followed by the venture. It is not enough to stare up the steps – we must step up the stairs.” Vance Havner

“कल्पना के उपरांत उद्यम अवश्य किया जाना चाहिए. सीढ़ियों को देखते रहना पर्याप्त नहीं है- हमें सीढ़ियों पर अवश्य चढ़ना चाहिए.” वैन्स हैवनेर

=====================================================

“Only those who will risk going too far can possibly find out how far one can go.” T.S. Eliot

“केवल वही व्यक्ति जो बहुत दूर तक जाने का जोखिम उठाते हैं, संभवत वही व्यक्ति ही यह जान पाते हैं कि वह कितनी दूर तक जा सकते हैं.” टी.एस. एलियट

=====================================================

“Your problem is never really your problem; your reaction to your problem is your problem.” Brian Kinsey

“आपकी समस्या वास्तविकता में कभी भी आपकी समस्या नहीं होती है, आपकी समस्या के प्रति आपकी प्रतिक्रिया आपकी समस्या होती है.” ब्राइन किन्से

=====================================================

“You cannot change your future… but, you can change your habits… And sure your habits will change your future.” Bernard Shaw

“आप अपने भविष्य को नहीं बदल सकते…. लेकिन आप अपनी आदतों को बदल सकते है… तथा, अवश्य आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देंगी.” बर्नाड शॉ

=====================================================

“Dream is not what you see in sleep. It is something that does not let you sleep.” Abdul Kalam

“सपना वह नहीं होता जो आप नींद में देखते हैं. यह तो कुछ ऐसी चीज है जो आपको सोने नहीं देती है.” अब्दुल कलाम

=====================================================

“He is a wise man who does not grieve for the things which he has not, but rejoices for those which he has.” Epictetus

“वह व्यक्ति बुद्धिमान है जो उन वस्तुओं के लिए दुःख नहीं मनाता जो उसके पास नहीं हैं, लेकिन उनके लिए आनन्द मनाता है जो उसके पास हैं.” एपिक्टेट्स

=====================================================

“Everything has beauty, but not everyone sees it.” Confucius

“प्रत्येक कृति में सुंदरता होती है, लेकिन हर कोई इसे देख नहीं पाता.” कन्फूशियस

=====================================================

BEST HINDI QUOTES ( PAGE-10)

0

BEST HINDI QUOTES (PAGE -10)

अनमोल वचन – अनमोल विचार

“The only thing we have to fear is fear itself.” Franklin D. Roosevelt

“केवल एक चीज जिससे डरा जाना चाहिए, वह है डर ” फ्रेंकलिन डी. रुज़वेल्ट

=====================================================

“Love is the condition in which the happiness of another person is essential to your own.”
Robert Heinlein

“प्रेम एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपकी स्वयं की खुशी के लिए दूसरे व्यक्ति की खुशी अनिवार्य होती है” राबर्ट हेन्लेन

=====================================================

“Darkness cannot drive out darkness, only light can do that. Hate cannot drive out hate; only love can do that.” Martin Luther King, Jr.

“अंधकार से अंधकार को दूर नहीं किया जा सकता है, केवल प्रकाश से ही ऐसा किया जा सकता है. नफरत से नफरत को नहीं हटाया जा सकता है, केवल प्यार से ही ऐसा किया जा सकता है.” मार्टिन लूथर किंग, जूनियर

=====================================================

“We should be taught not to wait for inspiration to start a thing. Action always generates inspiration. Inspiration seldom generates action.” Frank Tibolt

“हमें यह बताया जाना चाहिए कि हमें किसी कार्य को करने के लिए प्रेरणा की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए. कर्म से हमेशा प्रेरणा का जन्म होता है. प्रेरणा से कभी कभी ही कर्म का जन्म होता है.” फ्रेंक टिबोल्ट

=====================================================

“The activist is not the man who says the river is dirty. The activist is the man who cleans up the river.” Ross Perot

“वह व्यक्ति कर्मठ नहीं है जो कि यह कहता है कि नदी गंदी है. कर्मठ तो वह व्यक्ति होता है जो कि नदी को सफाई करना शुरु कर देता है.” रॉस पेरो

=====================================================

“Happiness consists in activity; it is a running stream, not a stagnant pool.”
John Mason Good

“खुशी गतिविधि में निहित होती है, यह एक बहती धारा है, न कि रुका हुआ तालाब.”
जॉन मेसन गुड

=====================================================

“Friendship is always a sweet responsibility; never an opportunity.” Kahlil Gibran

“मित्रता कभी भी अवसर नहीं अपितु हमेशा एक मधुर उत्तरदायित्व होती है.” कैहलिल गिब्रान

=====================================================

“The quality, not the longevity of one’s life is what is important.” Martin Luther King, Jr.

“दीर्घायु होना नहीं बल्कि जीवन की गुणवत्ता का महत्व होता है.” मार्टिन लूथर किंग, जूनियर

=====================================================

“You don’t get to choose how you’re going to die, or when. You can only decide how you’re going to live” Joan Baez

“आपको यह चुनने का अवसर नहीं मिलता है कि आप किस प्रकार से अथवा कब मरेंगे. आप केवल इतना ही निर्णय कर सकते हैं कि आप किस प्रकार से जिंदगी को ज़ीने जा रहे हैं!” जॉन बेइज़

=====================================================

“It’s not what you leave to your children, it’s what you leave in your children.” Author Unknown

“महत्व इस बात का नहीं है कि आप अपने बच्चों के लिए क्या छोड़कर जाते हैं, महत्व तो इस बात का है कि आप उन्हें कैसा बना कर जाते हैं.” अज्ञात

=====================================================

“If you want your child to walk the righteous path, do not merely point the way; lead the way.” J.A Rosenkranz

“यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा सही मार्ग पर चले, तो केवल उसे सही मार्ग की जानकारी प्रदान न करें, बल्कि उस पर चल कर भी दिखाएं.” जे.ए.रोसेनक्रांज

=====================================================

“To the unbeliever, death is the end; to the believer, the beginning.” Author Unknown

“भगवान में विश्वास न रखने वाले व्यक्ति के लिए, मृत्यु एक अंत हैं; लेकिन विश्वास करने वाले के लिए यह शुरुआत है.” अज्ञात

=====================================================

“The person interested in success has to learn to view failure as a healthy, inevitable part of the process of getting to the top.” Dr. Joyce Brothers

“सफलता की कामना करने वाले व्यक्ति को शीर्ष पर पहुंचने की प्रक्रिया के एक हिस्से के रुप में असफलता को एक स्वस्थ, अपरिहार्य हिस्सा मानना चाहिए.” डा.जोएस ब्रदर्स

=====================================================

“The elevator to success is out of order. You’ll have to use the stairs, one step at a time.” Joe Girard

“सफलता के लिए एलेवेटर कार्य नहीं कर रहा है. आपको सीढ़ियों का उपयोग करना होगा…. एक बार में एक कदम…..” जोए गिरार्ड

=====================================================

“Striving for success without hard work is like trying to harvest where you haven’t planted.” David Bly

“कड़ी मेहनत के बिना सफलता का प्रयास करना तो ऐसा है जैसे आप वहां से फसल काटने की कोशिश कर रहे हों, जहां आपने फसल बोई नहीं है.” डेविड ब्लाए

=====================================================

“The pessimist complains about the wind; the optimist expects it to change; the realist adjusts the sails.” William Arthur Ward

“निराशावादी व्यक्ति पवन के बारे में शिकायत करता है; आशावादी इसका रुख बदलने की आशा करता है; लेकिन यथार्थवादी पाल को अनुकूल बनाता है.” विलियम आर्थर वार्ड

=====================================================

“The great thing in the world is not so much where we stand as in what direction we are moving.” Oliver Wendell Holmes

“इस बात का अधिक महत्व नहीं है कि दुनिया में हम कहां खड़े हैं अपितु महत्व तो इस बात का है कि हम किस दिशा की तरफ अग्रसर हैं.” ओलिवर वेन्डेल होम्स

=====================================================

“If a man empties his purse into his head, no man can take it away from him. An investment in knowledge always pays the best interest.” – Benjamin Franklin

“यदि कोई व्यक्ति अपने धन को ज्ञान अर्जित करने में खर्च करता है तो उससे उस ज्ञान को कोई नहीं छीन सकता है.ज्ञान के लिए किए गए निवेश से हमेशा अच्छा प्रतिफल प्राप्त होता है.” – बेंजामिन फ्रेंकलिन

=====================================================

“I am bigger than anything that can happen to me. All these things, sorrow, misfortune, and suffering, are outside my door. I am in the house and I have the key.” – Charles Fletcher Lummis

“मेरे साथ जो कुछ अप्रिय हो सकता है, उन सभी से मैं बड़ा हूं। यह सभी बातें, दुःख, दुर्भाग्य, तथा पीड़ाएं, मेरे दरवाजे से बाहर हैं। मैं घर में हूं तथा मेरे पास घर की चाबी है।” – चार्ल्स फ्लैचर ल्यूम्मिस

=====================================================

“Teachers open the door. You enter by yourself.” – Chinese Proverb

“अध्यापक मार्गदर्शक का काम करते हैं। चलना आपको स्वयं पड़ता है।” – चीनी कहावत

=====================================================

“Teaching a child not to step on a caterpillar is as valuable to the child as it is to the caterpillar.” – Bradley Miller

“एक बालक को कीड़े पर पैर न रखने की शिक्षा देना उस बालक के लिए जितना मूल्यवान है उतना ही उस कीड़े के लिए भी।” – ब्रेडले मिलर

=====================================================

“Besides the noble art of getting things done, there is the noble art of leaving things undone. The wisdom of life consists in the elimination of nonessentials.” – Lin Yutang, writer and translator (1895-1976)

“कुछ कर गुजरने की महान कला के साथ ही कुछ चीजों को ऐसे ही रहने देने की कला भी महान है। जीवन की सूझबूझ गैरज़रूरी चीजों के उन्मूलन में है।” – लिन युटांग, लेखक और अनुवादक (1895-1976)

=====================================================

“Lots of people want to ride with you in the limo, but what you want is someone who will take the bus with you when the limo breaks down.” – Oprah Winfrey

“आपको बहुत से लोग मिल जाएंगे जो आपके साथ शानदार कार में सफर करना चाहेंगे, लेकिन आपको उन्हें साथ लेना है जो कार के खराब होने पर आपके साथ बस में भी सफर करना चाहें।” – ओपराह विनफ्रे

=====================================================

“Rivers know this: there is no hurry. We shall get there some day.” – A. A. Milne, author (1882-1956)

“नदियों को पता है: कोई जल्दी नहीं है। हम सब एक दिन गंतव्य तक पहुँच ही जाएंगे।” – ए ए मिलने, लेखक (1882-1956)

=====================================================

“When small men begin to cast big shadows, it means that the sun is about to set.” – Lin Yutang, writer and translator (1895-1976)

“जब छोटे लोगों की परछाई बढ़ी होने लगे, तो समझ लीजिये कि सूर्य डूबने को है।” – लिन युटांग, लेखक और अनुवादक (1895-1976)

=====================================================

“Sometimes, you have to give up on people, not because you don’t care but because they don’t.” – Anonymous

“कभी कभी आप को लोगों से उम्मीद छोड़ देनी पड़ती है, इसलिए नहीं कि आप परवाह नहीं करते, बल्कि इसलिए कि वे परवाह नहीं करते।” – अज्ञात

=====================================================

“Everybody is a genius. But if you judge a fish by its ability to climb, it will live its whole life believing that it is stupid.” – Albert Einstein

“हर कोई प्रतिभाशाली होता है। लेकिन अगर आप मछली को उसकी पहाड़ पर चढ़ पाने की क्षमता से आंकेंगे तो वह जीवनभर अपने आप को नालायक ही मानती रहेगी।” – अल्बर्ट आइन्सटाइन

=====================================================

“Forget about all the reasons why something may not work. You only need to find one good reason why it will.” – Dr. Robert

“उन सभी कारणों को भूल जाएं कि कोई कार्य नहीं होगा. आपको केवल एक अच्छा कारण खोजना है कि यह कार्य सफल होगा।” – डा. राबर्ट

=====================================================

“The difference between a successful person and others is not a lack of strength, not a lack of knowledge, but rather in a lack of will.” – Vincent J. Lombardi

“एक सफल व्यक्ति और असफल व्यक्ति में साहस का या फिर ज्ञान का अंतर नहीं होता है बल्कि यदि अंतर होता है तो वह इच्छाशक्ति का होता है।” – विसेंट जे. लोम्बार्डी

=====================================================

“To achieve something you’ve never achieved before, you must become someone you’ve never been before.” – Brian Tracy

“आपके द्वारा कुछ ऐसा प्राप्त करना जिसे आपने पहले कभी भी प्राप्त नहीं किया है, आपको अवश्य ही ऐसा व्यक्ति बनना होगा जो आप पहले कभी नहीं थे.” – ब्रायन ट्रेसी

=====================================================

“If you are distressed by anything external, the pain is not due to the thing itself, but to your estimate of it; and this you have the power to revoke at any moment.” – Marcus Aurelius

“यदि आप किसी बाह्य कारण से परेशान हैं, दो परेशानी उस कारण से नहीं, अपितु आपके द्वारा उसका अनुमान लगाने से होती है, और आपके पास इसे किसी भी क्षण बदलने का सामर्थ्य है।” – मैर्कस औयरिलियस

=====================================================

BEST HINDI QUOTES ( PAGE-9)

0

BEST HINDI QUOTES (PAGE -9)

अनमोल वचन – अनमोल विचार

“To the world you may be just one person but to one person you may be the world.” – Josephine Billings

“समस्त संसार के लिए हो सकता है कि आप केवल एक इंसान हों लेकिन संभव है कि किसी एक इंसान के लिए आप समस्त संसार हों।” – जोसेफीन बिलिंग्स

====================================================

“Life without love is like a tree without blossoms or fruit.” – Kahlil Gibran

“प्रेम के बिना जीवन उस वृक्ष की भांति है जो फूल तथा फलों से रहित है.” – काहलिल जिब्रान

====================================================

“Happiness lies, first of all, in health.” – George William Curtis

“प्रसन्नता स्वास्थ्य में निहित होती है.” – जार्ज विलियम कर्टिस

====================================================

“Happiness depends on how you balance your life’s equations between positive and negative experiences and attitudes.” – Kall

“प्रसन्नता इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपने जीवन के समीकरण को सकारात्मक और नकारात्मक अनुभवों तथा मनोवृत्तियों के बीच किस प्रकार से संतुलित करते हैं.” – कॉल

====================================================

“Patience is the companion of wisdom.” – St. Augustine

“धैर्य, बुद्धिमत्ता का मित्र है.” – सेंट अग्स्टीन

====================================================

“Have patience. All things are difficult before they become easy.” – Sadi

“धैर्य रखें. सभी कार्य सरल होने से पहले कठिन ही दिखाई देते हैं.” – सादी

====================================================

“Patience is bitter, but its fruits are sweet.” – Jean Jacques Rousseau

“धैर्य कडुवाहट पूर्ण हो सकता है, लेकिन इसका फल मीठा होता है.” – जीन जैकेस रोस्सियू

====================================================

“He who controls others may be powerful, but he who has mastered himself is mightier still.” – Tao Te Ching

“दूसरों को नियंत्रित करने वाला व्यक्ति शक्तिशाली हो सकता है, लेकिन जिस व्यक्ति ने स्वयं पर विजय प्राप्त कर ली हो, वह उससे कहीं अधिक महान बलशाली होता है.” – ताओ ते चिंग

====================================================

“If you go in for argument, take care of your temper. Your logic, if you have any, will take care of itself.” – Joseph Farrell

“यदि आप तर्क करते हैं तो अपने मिज़ाज (गुस्से) का ध्यान रखें. आपका तर्क, यदि आपके पास कोई है, स्वयं इसकी देखभाल कर लेगा.” – जोसेफ फेर्रेल

====================================================

“Real glory springs from the silent conquest of us.” – Anonymous

“वास्तविक महानता की उत्पत्ति स्वयं पर खामोश विजय से होती है.” – अज्ञात

====================================================

“There is no pleasure in life equal to that of the conquest of a vicious habit.” – Anonymous

“जीवन में बुरी आदत पर विजय प्राप्त करने की तुलना में कोई इससे बड़ा आनन्द नहीं हो सकता है.” – अज्ञात

====================================================

“Unless a man undertakes more than he possibly can do, he will never do all that he can.” – Henry Drummond

“जब तक किसी व्यक्ति द्वारा अपनी संभावनाओं से अधिक कार्य नहीं किया जाता है, तब तक उस व्यक्ति द्वारा वह सब कुछ नहीं किया जा सकेगा जो वह कर सकता है.” – हेनरी ड्रम्मन्ड

====================================================

“Life’s challenges are not supposed to paralyze you; they’re supposed to help you discover who you are.” – Bernice Johnson Reagon

“जीवन की चुनौतियों का अर्थ आपकी विकलांगता नहीं है; उनका उद्देश्य आपको इस बात की खोज में सहायता करना है कि आप कौन हैं.” – बर्नेस जानसन रीगन

====================================================

“Hardening of the heart ages people faster than hardening of the arteries.” – Anonymous

“धमनियों की कठोरता की तुलना में दिलों की कठोरता से लोग जल्दी बूढ़े होते हैं.” – अज्ञात

====================================================

“Keep away from people who try to belittle your ambitions. Small people always do that, but the really great make you feel that you, too, can become great.” – Mark Twain

“उन लोगों से दूर रहें जो आप आपकी महत्वकांक्षाओं को तुच्छ बनाने का प्रयास करते हैं. छोटे लोग हमेशा ऐसा करते हैं, लेकिन महान लोग आपको इस बात की अनुभूति करवाते हैं कि आप भी वास्तव में महान बन सकते हैं.” – मार्क ट्वेन

====================================================

“If you exchange mental peace with a kingdom, still you are a loser.” – Anonymous

“यदि आप मानसिक शांति के बदले में साम्राज्य भी प्राप्त करते हैं तो भी आप पराजित ही हैं.” – अज्ञात

====================================================

“Sow a thought and you reap an action, Sow an action and you reap a habit, Sow a habit and you reap a character, Sow a character and you reap your destiny.” – Buddhist Proverb

“विचार से कर्म की उत्पत्ति होती है, कर्म से आदत की उत्पत्ति होती है, आदत से चरित्र की उत्पत्ति होती है और चरित्र से आपके प्रारब्ध की उत्पत्ति होती है. ” – बौद्ध कहावत

====================================================

“Never open the door to a lesser evil, for other and greater ones invariably follow it.” – Baltasar Gracian

“छोटी बुराई को अपने पास न आने दें क्योंकि अन्य बड़ी बुराईयां सुनिश्चित रूप से इसके पीछे-पीछे आती हैं.” – बाल्टासार ग्रेसिय

====================================================

“To learn what is good, a thousand days are not sufficient; to learn what is evil, an hour is too long.” – Chinese Proverb

“अच्छा क्या है, इसे सीखने के लिए एक हजार दिन भी अपर्याप्त हैं; लेकिन बुरा क्या है, यह सीखने के लिए एक घंटा भी ज्यादा है.” – चीनी कहावत

====================================================

“When you choose the lesser of two evils, always remember that it is still an evil.” – Max Lerner

“जब आप दो बुराइयों में से छोटी बुराई को चुनते हैं, तो याद रखें कि वह अभी एक बुराई ही है.” – मैक्स लर्नर

====================================================

“Obstacles are those frightful things you see when you take your eyes off your goals.” – Anonymous

“रुकावटें वे भयावह वस्तुएं हैं जो आप उस समय देखते हैं जब आप अपने लक्ष्य से ध्यान हटा लेते हैं.” – अज्ञात

====================================================

“Volunteers don’t get paid, not because they’re worthless, but because they’re priceless.” – Sherry Anderson

“स्वयंसेवकों को मेहनताना नहीं दिया जाने का कारण यह नहीं कि वे मूल्यहीन होते हैं, बल्कि यह है कि वे अमूल्य होते हैं.” – शैरी एंडरसन

====================================================

“Your talent is God’s gift to you. What you do with it is your gift back to God.” – Anonymous

“आपकी प्रतिभा भगवान का आपको दिया हुआ उपहार है. आप जो कुछ इसके साथ करते हैं, वह आप भगवान को उपहार स्वरूप लौटाते हैं.” – अज्ञात

====================================================

“To understand the heart and mind of a person, look not at what he has already achieved, but at what he aspires to.” – Kahlil Gibran

“किसी व्यक्ति के दिल-दिमाग को समझने के लिए इस बात को न देखें कि उसने अभी तक क्या प्राप्त किया है, अपितु इस बात को देखें कि वह क्या अभिलाषा रखता है.” – कैहलिल जिब्रान

====================================================

“One lie ruins a thousand truths.” – Ghanaian Proverb

“एक झूठ हजार सच्चाईयों का नाश कर देता है.” – घाना की कहावत

====================================================

“Health is not valued till sickness comes.” – Dr. Thomas Fuller

“जब तक रुग्णता का सामना नहीं करना पड़ता; तब तक स्वास्थ्य का महत्व समझ में नहीं आता है.” – डा. थॉमस फुल्लर

====================================================

“Health and intellect are the two blessings of life.” – Menander

“स्वास्थ्य और बुद्धिमत्ता जीवन के दो आशीर्वाद हैं.” – मेनान्डेर

====================================================

“From the bitterness of disease man learns the sweetness of health.” – Catalan Proverb

“बीमारी की कड़वाहट से व्यक्ति स्वास्थ्य की मधुरता समझ पाता है.” – कैतालियाई कहावत

====================================================

“A real friend is one who walks in when the rest of the world walks out.” – Walter Winchell

“सच्चा मित्र वही होता है जो उस समय आपका साथ देता है जब सारी दुनिया साथ छोड़ देती है.” – वाल्टर विन्चे

====================================================

“What is a friend? A single soul dwelling in two bodies.” – Aristotle

“मित्र क्या है? एक आत्मा जो दो शरीरों में निवास करती है.” – अरस्तू

====================================================

“We should never permit ourselves to do anything that we are not willing to see our children do.” – Brigham Young

“हमें कुछ भी ऐसा नहीं करना चाहिए जिसे हम अपने बच्चों को करते हुए देखने के इच्छुक नहीं है.” – ब्रिघम यंग

====================================================

“Discipline is the bridge between goals and accomplishment.” – Jim Rohn

“अनुशासन, लक्ष्यों और उपलब्धि के बीच का सेतु है.” – जिम रॉन

====================================================

“The person who makes a success of living is the one who see his goal steadily and aims for it unswervingly. That is dedication.” – Cecil B. DeMille

“एक ऐसा व्यक्ति जिसका जीना सफल है, वह ऐसा व्यक्ति होता है जो अपने लक्ष्य पर निरन्तर नजर बनाए रखता है और इसके लिए अडिग रहता है. इसे समर्पण कहा जाता है.” – सेसिल बी. डेमिल्ले

====================================================

“He who loses money, loses much; He who loses a friend, loses much more, He who loses faith, loses all. ” – Eleanor

“जो व्यक्ति धन गंवाता है, बहुत कुछ खो बैठता है; जो व्यक्ति मित्र को खो बैठता है, वह उससे भी कहीं अधिक खोता है, लेकिन जो अपने विश्वास को खो बैठता है, वह व्यक्ति अपना सर्वस्व खो देता है.” – एलेयानोर

====================================================

“Anyone who has ever looked into the glazed eyes of a soldier dying on the battlefield will think hard before starting a war.” – Otto von Bismarck, statesman (1815-1898)

“जिस किसी ने रणभूमि में एक दम तोड़ते फौजी की पथराती आँखों में देखा है वह युद्ध शुरू करने से पहले बहुत सोच विचार करेगा।” – ओटो वॉन बिस्मार्क, राजनीतिज्ञ (1815-1898)

====================================================

“A cynic knows the price of everything and the value of nothing.” – Oscar Wilde, writer (1854-1900)
“मानवद्वेषी को हर चीज़ की कीमत तो मालूम होती है लेकिन मूल्य किसी का नहीं।” – ऑस्कर वाइल्ड

====================================================

“Before we set our hearts too much on anything, let us examine how happy are those who already possess it.” – Francois, duc de La Rochefoucauld, moralist (1613-1680)

“हम किसी चीज़ की बहुत आस करें, उससे पहले देख लें कि जिनके पास वह पहले ही से है वे कितने सुखी हैं।” – फ्रेंकोइस डे ला रोचेफ़ौकौल्ड

====================================================

“It is not because things are difficult that we do not dare; it is because we do not dare that things are difficult.” – Seneca
“हमारे हिम्मत न कर पाने का कारण यह नहीं है कि कुछ कर पाना कठिन है; बल्कि कुछ कर पाना कठिन इसलिए है कि हम हिम्मत ही नहीं करते।” – सेनेका

====================================================

“The trouble with not having a goal is that you can spend your life running up and down the field and never score.” – Bill Copeland
“लक्ष्य न होने के साथ समस्या यह है कि आप अपना समस्त जीवन मैदान में ऊपर नीचे दौड़ते रहने के बाद भी कोई जीत हासिल नहीं कर पाते।” – बिल कोपलेंड

====================================================

“The best years of your life are the ones in which you decide your problems are your own. You do not blame them on your mother, the ecology, or the president. You realize that you control your own destiny.” – Albert Ellis

“आप के जीवन के श्रेष्ठ वर्ष वे हैं जिनमें आप यह निर्णय करते हैं कि आपकी समस्याएँ आपकी हैं। आप उनका जिम्मा न अपनी माँ पर, न वातावरण पर, और न सरकार पर डालते हैं। आप यह समझ लेते हैं कि आपकी नियति आप के नियंत्रण में है।” – अल्बर्ट एल्लिस

====================================================

“A superior man is modest in his speech, but exceeds in his actions.” – Confucius, philosopher and teacher

“एक श्रेष्ठ व्यक्ति अपनी बोली में पीछे लेकिन अपने कर्म में आगे रहता है।” – कन्फ़्यूशियस, दार्शनिक और शिक्षक

====================================================

“A man may be very industrious, and yet not spend his time well. There is no more fatal blunderer than he who consumes the greater part of life getting his living.” – Henry David Thoreau, naturalist and author (1817-1862)

“एक मनुष्य बहुत ही परिश्रमी हो कर भी हो सकता है अपने समय को सही तरीके से नहीं बिता रहा हो। इससे अधिक दुखद भूल करने वाला कोई नहीं हो सकता जो अपने जीवन का अधिकांश समय जीविका कमाने में व्यय कर दे।” – हेनरी डेविड थोरो (१८१७-१८६२), लेखक

====================================================

“If what you are getting online is for free, you are not the customer, you are the product.” – Jonathan Zittrain

“इंटरनेट पर जो आपको मिल रहा हो वह अगर मुफ्त का है, तो ऐसे में आप ग्राहक नहीं, बल्कि आप खुद एक उत्पाद हैं।” – जोनाथन जिट्ट्रेन

====================================================

“Do not go where the path may lead, go instead where there is no path and leave a trail.” – Ralph Waldo Emerson

“वहां नहीं जाएं जहां राह ले जाये, वहां जाएं जहां कोई राह न हो और अपनी छाप छोड़ जाएं।” – राल्फ वाल्डो इमर्सन

====================================================

“Beauty is only temporary, but your mind lasts you a life time.” – Alicia Machado

“सौन्दर्य तो अस्थायी है, लेकिन मन आपका साथ जीवन भर देता है।” – एलीसिया मेकेडो

====================================================

“Beauty is all very well at first sight; but who ever looks at it when it has been in the house three days?” – George Bernard Shaw

“सौन्दर्य पहली नज़र में तो अच्छा है; लेकिन घर में आने के तीन दिन के बाद इसे कौन पूछता है?” – जॉर्ज बरनार्ड शॉ

====================================================

“Being happy does not mean that everything is perfect. It means that you have decided to look beyond the imperfections.” – Anonymous

“खुश रहने का मतलब यह नहीं कि सब कुछ उत्तम है। इसका मतलब है कि आपने कमियों से ऊपर उठने का निर्णय कर लिया है।” – अज्ञात

====================================================

“Everyone thinks of changing the world, but no one thinks of changing himself.” – Leo Tolstoy

“हर व्यक्ति दुनिया को बदलने की सोचता है, लेकिन कोई भी व्यक्ति स्वयं को बदलने की नहीं सोचता।” – लियो टॉलस्यटाय

====================================================

“Honesty needs no disguise or ornament; be plain.” – Oatway

“ईमानदारी के लिए किसी छद्म वेषभूषा अथवा साज श्रृंगार की आवश्यकता नहीं होती है; सादगी अपनाएं।” – औटवे

====================================================

“When you choose your friends, don’t be short-changed by choosing personality over character.” – W. Somerset Maugham

“जब आप अपने मित्रों का चयन करते हैं तो चरित्र के स्थान पर व्यक्तित्व को न चुनें।” – डब्ल्यू सोमरसेट मोघम

====================================================

“The man who doesn’t read has no advantage over the man who can’t read.” – Mark Twain

“जो व्यक्ति कुछ पढ़ता नहीं है तो वह किसी अनपढ़ व्यक्ति की तुलना में श्रेष्ठ नहीं है।” – मार्क ट्वेन

====================================================

“Character is how you treat those who can do nothing for you.” – Anonymous

“चरित्र का पता जो आप के लिए कुछ नहीं कर सकते उनके प्रति आपके व्यवहार से चलता है।” – अज्ञात

====================================================

“Be so happy that when others look at you, they become happy too.” – Anonymous

“इतने खुश रहें कि जब दूसरे आप को देखें, तो वे भी खुश हो जाएँ।” – अज्ञात

====================================================

“Children will not remember you for the material things you provided but for the feelings that you cherished for them.” – Richard L. Evans

“बच्चे आपको आपके दिये खिलौनो आदि के लिए नहीं, बल्कि आपकी उनके प्रति संजोई भावनाओं के लिए याद रखेंगे।” – रिचर्ड एल एवंस

====================================================

BEST HINDI QUOTES ( PAGE-8)

0
best hindi quotes

BEST HINDI QUOTES (PAGE – 8)

अनमोल वचन – अनमोल विचार

“Put your positive thoughts honestly and untiringly into actions and you don’t have to strive for the success, you will be inundated by it.” – Anonymous

“अपने सकारात्मक विचारों को ईमानदारी और बिना थके हुए कार्यों में लगाए और आपको सफलता के लिए प्रयास नहीं करना पड़ेगा, अपितु अपरिमित सफलता आपके कदमों में होंगी।” – अज्ञात

====================================================

“Who are we to decide: what will be the outcome of our actions? It is God’s domain. We are just simply responsible for the actions.” – Geeta

“हम अपने कार्यों के परिणाम का निर्णय करने वाले कौन हैं? यह तो भगवान का कार्यक्षेत्र है। हम तो एकमात्र कर्म करने के लिए उत्तरदायी हैं।” – गीता

====================================================

“Money never made a man happy yet, nor will it. The more a man has, the more he wants. Instead of filling a vacuum, it makes one.” – Benjamin Franklin

“धन से आज तक किसी को खुशी नहीं मिली और न ही मिलेगी। जितना अधिक व्यक्ति के पास धन होता है, वह उससे कहीं अधिक चाहता है. धन रिक्त स्थान को भरने के बजाय शून्यता को पैदा करता है।” – बेंजामिन फ्रेंकलिन

====================================================

“There are two primary choices in life: to accept conditions as they exist, or accept the responsibility for changing them.” – Denis Waitley

“जीवन में दो मूल विकल्प होते हैं: स्थितियों को उसी रूप में स्वीकार करना जैसी वे हैं, या उन्हें बदलने का उत्तरदायित्व स्वीकार करना।” – डेनिस वेटले

====================================================

“Mistakes are the portals of discovery.” – James Joyce

“गलतियां खोज का स्रोत होती हैं।” – जेम्स जोयस

====================================================

“A daughter is one of the most beautiful gifts this world has to give.” – Laurel Atherton

“बेटी तो इस संसार में मिल सकने वाली सबसे खूबसूरत सौगातों में से है।” – लॉरेल एथर्टन

====================================================

“Life isn’t about waiting for the storm to pass; it’s about learning to dance in the rain.” – Anonymous

“जीवन तूफान के चले जाने का इंतज़ार करने में नहीं; यह तो बरसात में भी भीगने का आनंद लेने में है।” – अज्ञात

====================================================

“Never Hesitate to hold out your hand; never hesitate to accept the outstretched hand of another.” – Pope John XXIII

“अपना हाथ आगे बढ़ाने से कभी मत हिचकिए; दूसरे का आगे बढ़ा हाथ थामने से भी कभी मत हिचकिए।” – पोप जॉन त्रयोदश

====================================================

“If you don’t have time to do it right, when will you have time to do it over?” – John Wooden

“अगर आप के पास आज का काम ठीक से करने का वक़्त नहीं है तो आपके पास इसे फिर से करने का समय कब होगा?” – जॉन वुडन

====================================================

“You haven’t lost your smile at all, it’s right under your nose. You just forgot it was there.” – Anonymous

“आप अपनी मुस्कान को गुमा नहीं बैठे हैं, यह तो आप की नाक के ठीक नीचे है। आप भूल गए कि वह यहाँ थी।” – अज्ञात

====================================================

“I never wanted to be famous. I only wanted to be great.” – Ray Charles, American pianist and singer

“मैं कभी प्रसिद्धि नहीं पाना चाहता था। मैं हमेशा महान बनना चाहता था।” – रे चार्ल्स, अमरीकी पियानोवादक और गायक

====================================================

“Success for me its to raise happy, healthy human beings.” – Kelly LeBrock

“बच्चों को बड़ा कर स्वस्थ और प्रसन्न इंसान बनाना ही मेरे लिए सफलता है।” – केली लेब्रोक्क

====================================================

“Each day of our lives we make deposits in the memory banks of our children.” – Charles R. Swindoll

“हम हमारे जीवन के हर दिन अपने बच्चों की यादों के पिटारे में धरोहर सौंपते हैं।” – चार्ल्स आर स्वीण्डोल्ल

====================================================

“A great leader’s courage to fulfill his vision comes from passion, not position.” – John Maxwell

“एक महान नेता में अपनी दूरदर्शिता को पूरा करने की हिम्मत उत्कंठा से आती है, दर्जे से नहीं।” – जॉन मैक्सवेल

====================================================

Of all the music that reached farthest into heaven, it is the beating of a loving heart.” – Henry Ward Beecher

“संगीत की धुनों में जो स्वर्ग की ऊंचाइयों तक पहूंची है, वह है एक स्नेहभरे दिल की धड़कन।” – हेनरी वार्ड बीचर

====================================================

“There are only two lasting bequests we can hope to give our children. One of these is roots, the other, wings.” – Hodding Carter

“हम अपने बच्चों को दो ही स्थायी उत्तरदान देने की आशा कर सकते हैं। इनमें से एक है जड़, और दूसरा, पंख।” – होड्डिंग कार्टर

====================================================

“Generosity is giving more than you can, and pride is taking less than you need.” – Khalil Gibran

“दानशीलता हमारी क्षमता से अधिक देने में, और गौरव अपनी आवश्यकता से कम लेने में है।” – खलील गिब्रान

====================================================

“From what we get, we can make a living; what we give, however, makes a life.” – Arthur Ashe

“हमें जो मिलता है, उससे हम जीविका बना सकते हैं; लेकिन हम जो देते हैं, वह जीवन बनाता है।” – आर्थर एशे

====================================================

“Never doubt that a small group of thoughtful citizens can change the world. Indeed, it is the only thing that ever has.” – Margaret Mead

“कभी संदेह न करें कि विचारशील नागरिकों का छोटा समूह दुनिया बदल सकता है। वास्तव में, कभी कुछ बदला है तो ऐसे ही।” – माग्रेट मीड

====================================================

“Be as smart as you can, but remember that it is always better to be wise than to be smart.” – Alan Alda

“आप जितना हो सके उतने चतुर बनें, लेकिन याद रखें कि विवेकी होना चतुर होने से हमेशा बेहतर है।” – एलेन एल्डा

====================================================

“Give me six hours to chop down a tree and I will spend the first four sharpening the axe.” – Abraham Lincoln

“मुझे एक पेड़ काटने के लिए यदि आप छह घंटे देते हैं तो मैं पहले चार घंटे अपनी कुल्हाड़ी की धार बनाने में लगाऊँगा।” – अब्राहम लिंकन

====================================================

“Wisdom is the reward you get for a lifetime of listening when you’d have preferred to talk.” – Doug Larson

“बुद्धिमत्ता पारितोषिक है आप के जीवनपर्यंत श्रोता बने रहने का, उन सब क्षणों में भी जब आप बोलना चाहते थे।” – डग लार्सन

====================================================

“If success is not on your terms – if it looks good to the world but does not feel good in your own heart – it is no success at all.” – Anna Quindlen

“अगर सफलता आप के आदर्शों से मेल नहीं खाती – यदि यह दुनिया को अच्छी लगती हो लेकिन आप को अपने मन में नहीं अच्छी लगती – तो यह सफलता नहीं है।” – एना क्विन्ड्लेन

====================================================

You will never have more time than right now.” – Anonymous

“आपके पास जितना समय अभी है उससे अधिक समय कभी नहीं होगा।” – अज्ञात

====================================================

“Live you life so that your children can tell their children that you not only stood for something wonderful – you acted on it!” – Dan Zadra

“अपना जीवन ऐसे जिये कि आपके बच्चे अपने बच्चों से कह सकें कि आप न केवल किसी प्रशंसनीय निमित्त के समर्थक थे – आप उसका पालन भी करते थे।” – डेन जाद्रा

====================================================

“Success is not counted by how high you have climbed but by how many people you have brought with you.” – Wil Rose

“सफलता की गिनती यह नहीं कि आप खुद कितने ऊंचे तक उठे हैं बल्कि इसमें कि आप अपने साथ कितने लोगों को लाएँ हैं।” – विल रॉस

====================================================

“Success is relishing life and doing whatever makes you truly happy.” – Vince Pfaff

“जीवन का आनंद लेना और अपने मनभावन कर्म करना ही सफलता है।” – विंस फाफ

====================================================

You are never too old to set another goal or to dream a new dream.” – C S Lewis

“आप कभी भी इतने बूढ़े नहीं होते कि एक नया लक्ष्य न निर्धारित कर सकें या एक नया सपना न देख सकें।” – सी एस लुईस

====================================================

“Everything is always created twice, first in the mind and then in reality” – Anonymous

“हर चीज का सृजन दो बार होता है, पहले दिमाग में और दूसरी बार वास्तविकता में।” – अज्ञात

====================================================

“An ounce of action is worth a ton of theory.” – Ralph Waldo Emerson

“एक रत्ती भर कर्म एक मन बात के बराबर है।” – राल्फ वाल्डो इमर्सन

====================================================

“You have to pay twice for cigarettes — once when you get them, and again when they get you” – Anonymous

“आपको कुव्यसनों की कीमत दो बार चुकानी पड़ती है – एक बार जब आप उनके प्रभाव में आते हैं, तथा दूसरी जब वह आपको प्रभावित करती हैं.” – अज्ञात

====================================================

“Ignorant men raise questions that wise men answered a thousand years ago.” – Goethe

“अज्ञानी व्यक्ति वह प्रश्न पूछते हैं जिनका उत्तर समझदार व्यक्तियों द्वारा एक हजार वर्षों पहले दे दिया गया होता है।” – गोएथ

====================================================

“Failure is success if we learn from it.” – Malcolm Forbes

“यदि हम असफलता से शिक्षा प्राप्त करते हैं तो वह सफलता ही है.” – मैल्कम फोर्ब्स

====================================================

“Do not pray for an easy life, pray for the strength to endure a difficult one. ” – Bruce Lee

“एक आसान जीवन के लिए प्रार्थना न करें, बल्कि एक चुनौती भरे जीवन को निभा पाने की शक्ति के लिए प्रार्थना करें। ” – ब्रूस ली

====================================================

“You may abandon your own body, but you must preserve your honour.” – Miyamoto Musahi

“आप अपनी देह भले त्याग दें, लेकिन आप अपना मान नष्ट न होने दें।” – मियामोटो मुसाहि

====================================================

“The time is always right to do what is right.” – Martin Luther King Jr.

“जो सही है उसे करने के लिए हर समय श्रेष्ठ समय है। ” – मार्टिन लूथर किंग जूनियर

====================================================

“One day you will wake up and there wont be any more time to do things you’ve always wanted. Do it now. ” – Paulo Coelho

“एक दिन आप जागेंगे और पाएंगे कि जो सब कुछ आप हमेशा करना चाहते थे वह सब कर पाने का समय ही नहीं बचा है। अतः जो करना है, उसे अभी करें। ” – पावलो कोएल्हो

====================================================

“The competitor to be feared is one who never bothers about you at all, but goes on making his own business better all the time. ” – Henry Ford

“आशंकित उस प्रतियोगी से होना चाहिए जो आपकी बिल्कुल भी परवाह नहीं करता है और सारा समय बस अपने खुद के व्यवसाय को बेहतर बनाने में लगा रहता है।” – हेनरी फ़ोर्ड

====================================================

“I always wonder why birds stay in the same place when they can fly anywhere on the earth. Then, I ask myself the same question. ” – Harun Yahya

“मैं हमेशा सोचता हूँ कि पक्षी जब पृथ्वी पर कहीं भी उड़ कर जा सकते हैं तब भी वे एक ही स्थान पर क्यों रहते हैं। लेकिन फिर, मैं अपने आप से भी यही सवाल करता हूँ।” – हारून याह्या

====================================================

“Your success and happiness lies in you. Resolve to keep happy, and your joy and you shall form an invincible host against difficulties.” – Helen Keller

“आपकी सफलता और खुशी आप में निहित है। खुश रहने की ठान लें, और आप व आपकी खुशी कठिनाइयों के खिलाफ अजेय बन जाएंगे।” – हेलन केलर

====================================================

“Science may have found a cure for most evils; but it has found no remedy for the worst of them all–the apathy of human beings. ” – Helen Keller

“विज्ञान ने शायद अधिकांश बुराइयों के लिए इलाज खोज लिया है; लेकिन उनमें सबसे खराब जिसके लिए इसे कोई उपाय नहीं मिला है वह है मनुष्यों की उदासीनता।” – हेलन केलर

====================================================

“We are what we repeatedly do. Excellence, then, is not an act, but a habit.” – Aristotle

“हम वही हैं जो हम निरंतर करते हैं। उत्कृष्टता, इसलिए, कोई एक बार का काम नहीं, बल्कि एक आदत है। ” – अरस्तु

====================================================

“We judge ourselves by our intentions and others by their actions. ” – Stephen R Covey

“हम अपने आप को हमारे इरादों से और दूसरों को उनके कर्मों से आंकते हैं। ” – स्टीफन आर कोवी

====================================================

“The true test of civilization is not the census, nor the size of cities, nor the crops, but the kind of man the country turns out.” – Ralph Waldo Emerson

“किसी सभ्यता की सही कसौटी जनगणना या शहरों का फैलाव या फ़सलें नहीं हैं बल्कि यह है कि वहाँ लोग किस तरह के हैं” – राल्फ वाल्डो एमरसन

====================================================

“All that is necessary for the triumph of evil is that good man do nothing.” – E. Burke

“बुराई की विजय के लिये केवल इतना ही चाहिये कि अच्छे लोग कुछ न करें।” – ई. ब्रुक

====================================================

“Where all think alike, no one thinks very much.” – W. Liffmann

“जहाँ सभी की सोच एक जैसी हो तो मानें कि कोई भी ज्यादा सोच ही नहीं रहा है।” – डब्ल्यू. लिफ़मन

====================================================

“As machines get to be more and more like men, men will come to be more and more like machines.” – J. Krutch

“जैसे जैसे मशीने इंसान की तरह हो रही हैं, इंसान मशीनों की तरह होता जा रहा है।” – J. Krutch

====================================================

BEST HINDI QUOTES ( PAGE-7)

0
best hindi quotes

BEST HINDI QUOTES (PAGE -7)

अनमोल वचन – अनमोल विचार

“Because of our routines we forget that our life is an adventure.” – Maya Angelou

“हमारी नित्य की दिनचर्या में हम भूल जाते हैं कि हमारा जीवन तो एक अविरत अद्भुत अनुभव है।” – माया एंजेलू

===================================================

“Let the wife make the husband glad to come home, and let him make her sorry to see him leave.” – Martin Luther

“पत्नी को चाहिए कि पति घर लौटने पर खुश हो, और पति को चाहिए कि पत्नी को उसके घर से निकलने पर दुख हो।” – मार्टिन लूथर

===================================================

By three methods we may learn wisdom: First, by reflection, which is noblest; Second, by imitation, which is easiest; and third by experience, which is the bitterest.” – Confucious

“बुद्धि का अर्जन हम तीन तरीकों से कर सकते हैं: प्रथम, चिंतन से, जो कि उत्तम है; द्वितीय, दूसरों से सीखकर, जो सबसे आसान है; और तृतीय, अनुभव से, जो सबसे कठिन है। ” – कन्फ़्यूशियस

===================================================

“Your imagination is the preview to life’s coming attractions. ” – Albert Einstein

“आपकी कल्पनाशक्ति आपके जीवन के आने वाले आकर्षणों का पूर्वावलोकन है।” – एल्बर्ट आइन्स्टाइन

===================================================

“So many of our dreams at first seem impossible, then seem improbable, and then, when we summon the will, they soon seem inevitable. ” – Christopher Reeve

“हमारे कई सपने शुरू में असंभव लगते हैं, फिर असंभाव्य, और फिर, जब हममें संकल्पशक्ति आती है तो ये सपने अवश्यंभावी हो जाते हैं। ” – क्रिस्टोफर रीव

===================================================

“Don’t say you do not have enough time. You have exactly the same number of hours per day that were given to Helen Keller, Louis Pasteur, Michelangelo, Mother Teresa, Leonardo da Vinci, Thomas Jefferson and Albert Einstein. ” – H. Jackson Brown, Jr.

“ऐसा न कहें कि आप के पास वक़्त नहीं है। आप के पास हर दिन उतने ही घंटे हैं जितने हेलन केलर, लूइस पाश्चर, माइकल एंजेलो, मदर तरेसा, लियोनार्डो द विंची, थॉमस जैफरसन और एल्बर्ट आइंस्टीन को मिलते थे। ” – एच जैकसन ब्राऊन, जूनियर

===================================================

“One of my best moves is to surround myself with friends who, instead of asking, “Why?” are quick to say, “Why not?”. That attitude is contagious. ” – Oprah Winfrey

“मेरी बेहतरीन चाल अपने आप को ऐसे मित्रों से घेर लेने की है जो “क्यों?” पूछने के बजाय तुरंत ही कहने लगते हैं, “क्यों नहीं?” ऐसी प्रवृत्ति संक्रामक होती है। ” – ओप्रह विंफ़्री

===================================================

“If you haven’t the strength to impose your own terms upon life, you must accept the terms it offers you.” – T S Eliot

“यदि आप अपने जीवन को अपनी मर्जी के अनुसार नहीं चला पाते, तो आपको अपनी परिस्थितियों को अवश्य ही स्वीकार कर लेना चाहिए.” – टी एस एलियट

===================================================

“Do not fear death so much but rather the inadequate life.” – Bertolt Brecht

“मृत्यु, आधे-अधूरे जीवन की तुलना में कम भयावह होती है.” – बर्टोल्ट ब्रेच्ट

===================================================

“A friend is the one who comes in when the whole world has gone out.” – Grace Pulpit

“मित्र वह होता है जब वह उस समय साथ निभाता है जब सारी दुनिया साथ छोड़ जाती है.” – ग्रेस पुल्पिट

===================================================

“Men govern nothing with more difficulty than their tongues, and can moderate their desires more than their words.” – B. Spinoza

“जिह्वा पर नियंत्रण करना सबसे कठिन है और इच्छाओं की तुलना में भी शब्दों को संयमित करना कठिन है।” – बी. स्पिनोज़ा
===================================================

“Don’t hire a chemical engineer to brew you a cup of coffee.” – A. Margolese

“केवल कॉफ़ी बनाने के लिये केमिकल इंजीनियर की नियुक्ति न करें।” – ए. मार्गोलेज़

===================================================

“When love and skill work together, expect a masterpiece.” – C. Reade

“जब प्रेम और कौशल एक साथ काम कर रहे हों तो एक उत्कृष्ट कृति की उम्मीद रखें।

===================================================

“Very simple ideas lie within the reach only of complex minds.” – R. De Gourmont

“अत्यंत सरल विचार केवल अत्यंत क्लिष्ट मस्तिष्कों की पहुँच में होते हैं।” – आर. डे. गरमॉन्ट

===================================================

“Faith is taking the first step even when you don’t see the whole staircase.” – Martin Luther King, Jr.

“पूरी सीढ़ियाँ न दिखाई देने के बावजूद भी पहला कदम उठा लेने को ही आस्था कहते हैं ” – मार्टिन लूथर किंग, जूनियर

===================================================

“Kill time and you will kill your career.” – B. C. Forbes

“समय बरबाद करें और अपने भविष्य को भी साथ ही बरबाद होता देखें।” – बी. सी. फोर्ब्स

===================================================

“The only man who can change his mind is a man that’s got one.” – E. Westcott

“केवल वही व्यक्ति अपना दिमाग बदल सकता है जिसके पास दिमाग हो।” – ई. वेस्टकॉट

===================================================

“It is more important to do right thing than to do things right.” – Peter Drucker

“काम को सही करने से अधिक महत्वपूर्ण यह है कि सही काम ही किये जावें।” – पीटर ड्रकर

===================================================

“Sometimes your joy is the source of your smile, but sometimes your smile can be the source of your joy.” – Thich Nhat Hanh

“कभी-कभी आपकी खुशी आपकी मुस्कुराहट का राज़ होती है, लेकिन कभी-कभी आपकी मुस्कुराहट भी आपकी खुशी का राज़ हो सकती है। ” – थीच न्हाट हान्ह

===================================================

“Shared joy is a double joy; shared sorrow is half a sorrow. ” – Swedish proverb

“बांटा सुख दुगुना सुख है; बांटा दुख आधा दुख है। ” – स्वीडन की कहावत

===================================================

“Nothing I’ve ever done has given me more joys and rewards than being a father to my children.” – Bill Cosby

“मुझे मेरे किये किसी भी कार्य से उतनी खुशी नहीं हुई है जितनी मेरे बच्चों के लिए पिता का दायित्व निभाने में। ” – बिल कॉस्बी

===================================================

“Enjoy life. This is not a dress rehearsal.” – Anonymous

“जीवन का आनंद लें। यह कोई पूर्वाभ्यास नहीं है। ” – अज्ञात

===================================================

“There is no more miserable human being than one in whom nothing is habitual but indecision.” – William James

“जो व्यक्ति आदतन अनिर्णय से ग्रस्त रहता है, उस व्यक्ति से अधिक दयनीय कोई नहीं है।” – विलियम जेम्स

===================================================

“Half our mistakes in life arise from feeling where we ought to think, and thinking when we ought to feel.” – John Collins

“हमारे जीवन की आधी समस्याओं का कारण यह है कि जब हमें सोचना चाहिये तब हम भावशील रहते हैं और जब हमें भावशील होना चाहिये तब हम सोचते रहते हैं। ” – जॉन कॉलिन्स

===================================================

“Logic will get you from A to B. Imagination will take you everywhere.” – Albert Einstein

“तर्क आपको इस स्थान से उस स्थान तक ले जा सकता है। लेकिन कल्पनाशीलता आप को हर कहीं ले जा सकती है।” – अल्बर्ट आइन्सटीन

===================================================

“Motivation is everything. You can do the work of two people, but you can’t be two people. Instead, you have to inspire the next guy down the line and get him to inspire his people.” – Lee Iacocca

“प्रेरणा ही सब कुछ है। आप दो व्यक्तियों का काम भले कर सकते हों, लेकिन आप दो व्यक्ति नहीं हो सकते। अतः आपको अपने से अगले व्यक्ति को प्रेरणा देनी होगी और उससे आगे के लोगों को प्रेरित करवाना होगा।” – ली आयकोका

===================================================

“And in the end it’s not the years in your life that count. It’s the life in your years. ” – Abraham Lincoln

“और अंत में मायने आपके जीवन के वर्षों के नहीं होंगे, बल्कि उन वर्षों में जीवन के होंगे। ” – अब्राहम लिंकन

===================================================

“If you can imagine it, you can achieve it. If you can dream it, you can become it. ” – William Arthur Ward

“आप अगर कल्पना कर सकते हैं, तो आप उसे प्राप्त कर सकते हैं। आप अगर सपना देख सकते हैं, तो आप वह बन सकते हैं। ” – विलियम आर्थर वार्ड

===================================================

“Don’t bother just to be better than your contemporaries or predecessors. Try to be better than yourself.” – William Faulkner

“मात्र अपने समकालीनों या पूर्ववर्तियों की तुलना में बेहतर होने के लिए परेशान न हों। अपने आप से बेहतर बनने की कोशिश करें। ” – विलियम फॉक्नर

===================================================

“Gardening requires lots of water — most of it in the form of perspiration.” – Lou Erickson

“बागवानी के लिए पानी की बहुत आवश्यकता होती है – और ज्यादातर पसीने के रूप में। ” – लू एरिक्सन

===================================================

“I’m a great believer in luck and I find the harder I work, the more I have of it.” – Thomas Jefferson

“मैं भाग्य में बहुत विश्वास करता हूँ और देखता हूँ कि जितना कठिन मैं काम करता हूँ, उतना ही सौभाग्य प्राप्त करता हूँ। ” – थॉमस जैफ़रसन

===================================================

“Act well at the moment and you have performed a good action all the eternity.” – J. Lavater

“बस इस पल अच्छा कार्य करें और आपने अनंतकाल के लिए अच्छा कार्य कर लिया है।” – जे. लेवेटर

===================================================

“I take him to be the only rich man that lives upon what he has, owes nothing and is contended.” – S. Howe

“जो व्यक्ति अपने पास मौज़ूद संसाधनों से जीवनयापन करता है, जो अपरिग्रही है, और जो संतुष्ट है, उसे मैं धनी मानता हूँ।” – एस. होव
=================

“What we do for ourselves dies with us. What we do for others and the world remains and is immortal.” – Albert Pine

“हम जो स्वयं के लिए करते हैं वह हमारे साथ ही खत्म हो जाता है। लेकिन दूसरों के लिए और दुनिया के लिए हम जो करते हैं वह रहता है और अमर हो जाता है। ” – अल्बर्ट पाइन

===================================================

“Unhappiness is not knowing what we want and killing ourselves to get it.” – D. Herold

“हम क्या चाहते हैं, यह जाने बिना इसे पाने के लिये जी जान लगा देना ही दुःख का जनक है।” – डी. हेराल्ड

===================================================

“Enjoy your present pleasures so as not to injure those that are to follow.” – Seneca

“वर्तमान की खुशियों का आनंद उठाएं ताकि आने वाली खुशियों को आघात न पहुँचे। ” – सेनेका

===================================================

“An idealist is one who, on noticing that a rose smells better than a cabbage, concludes that it will also make a better soup.” – H. Mencken

“आदर्शवादी व्यक्ति वह है जो यह जानने के बाद कि गुलाब की महक गोभी से बेहतर होती है, यह निष्कर्ष निकालता है कि उसका सूप भी गोभी की तुलना में अच्छा बनेगा।” – एच. मेन्केन

===================================================

“It is better to be a nobody who accomplishes something than a somebody who accomplishes nothing.” – A. Pundit

“कुछ कार्यान्वित करने वाला बिना हस्ती का व्यक्ति बने रहना अच्छा है ऐसे किसी हस्ती वाले व्यक्ति से जो कुछ भी कार्यान्वित नहीं करता। ” – ए. पंडित

===================================================

“Life is like an onion; you peel if off one layer at a time and sometimes you weep.” – Carl Sandburg

“जीवन एक प्याज की तरह है, जिसे परत दर परत छीलने पर कभी कभी रोना आ जाता है।” – कार्ल सैंडबर्ग

===================================================

“The best reformers the world has ever seen are those who commence on themselves.” – George Bernard Shaw

“विश्व ने जो सर्वोत्तम सुधारक कभी देखे हैं वे वे हैं जिन्होंने यह कार्य अपने आप से प्रारंभ किया।” – जॉर्ज बर्नार्ड शॉ

===================================================

“Happiness is not a station you arrive at, but a manner of traveling.” – M. Runbeck

“प्रसन्नता ऐसा स्टेशन नहीं है जहाँ आप पहुँचते हैं, यह तो यात्रा की एक शैली है।” – एम. रनबैक

===================================================

“The price of apathy towards public affairs is to be ruled by evil men.” – Plato

“सार्वजनिक मामलों के प्रति उदासीनता की कीमत बुरे पुरुषों द्वारा शासन किया जाना है।” – प्लेटो

===================================================

“Skills are called hidden treasure as they save like a mother in a foreign country.” – Chanakya

“विदेश में विद्या ही माता के समान रक्षा करती है इसलिये विद्या को गुप्त धन कहा गया है।” – चाणक्य

===================================================

“Failing to plan is planning to fail.” – Proverb

“योजना बनाने में असफल रहना असफल होने की योजना बनाना है।” – एक कहावत

===================================================

“When planning for a year, plant corn. When planning for a decade, plant trees. When planning for life, train and educate people.” – Chinese Proverb

“जब एक वर्ष की योजना बनाएँ, मक्की बोएँ। जब एक दशक की योजना बनाएँ, पेड़ लगाइये। जब जिन्दगी की योजना बनाएँ, लोगों को शिक्षित और प्रशिक्षित कीजिए। ” – चीनी कहावत

===================================================

“Even if a snake is not poisonous, it should pretend to be venomous.” – Chanakya

“साँप अगर ज़हरीला न भी हो तो भी उसे ज़हरीला होने का आभास देना चाहिये।” – चाणक्य

===================================================

“Learn from the mistakes of others; you can’t live long enough to make them all yourselves!” – Chanakya

“दूसरों की ग़लतियों से सीखें क्योंकि आप ऐसी सभी ग़लतियाँ ख़ुद करने के लिये जीवित ही नहीं रह पाएंगे।” – चाणक्य

===================================================

“Sow a thought and you reap an action, Sow an action and you reap a habit, Sow a habit and you reap a character, Sow a character and you reap your destiny.” – Buddhist Proverb

“विचार से कर्म की उत्पत्ति होती है, कर्म से आदत की उत्पत्ति होती है, आदत से चरित्र की उत्पत्ति होती है और चरित्र से आपके प्रारब्ध की उत्पत्ति होती है.” – बौद्ध कहावत

===================================================

In art the hand can never execute anything higher than the heart can inspire. ” – Ralph Waldo Emerson

“कला में हाथ कभी भी हृदय की प्रेरणा से ऊंचा नहीं उठ सकता। ” – राल्फ वाल्डो इमर्सन

===================================================

“The highest education is that which does not merely give us information but makes our life in harmony with all existence.” – Rabindranath Tagore

“उच्चतम शिक्षा वह है कि जो हमें महज जानकारी नहीं देती बल्कि हमारे जीवन को सम्पूर्ण अस्तित्व के साथ सद्भाव में लाती है।” – रवीन्द्रनाथ टैगोर

===================================================

“By plucking her petals, you do not gather the beauty of the flower.” – Rabindranath Tagore

“फूल की पंखुड़ियों को तोड़ कर आप उसकी सुंदरता नहीं बटोर सकते।” – रवीन्द्रनाथ टैगोर

===================================================

“You are never too old to set another goal or to dream a new dream.” – C S Lewis

“आप कभी भी नया लक्ष्य निर्धारित करने या नया सपना देखने के लिये बहुत बूढ़े नहीं होते।” – सी. एस. लुईस

===================================================

While we try to teach our children all about life, our children teach us what life is all about.” – Anonymous

“जब हम जीवन के बारे में अपने बच्चों को सब सिखाने की कोशिश कर रहे होते हैं, तब हमारे बच्चे हमें जीवन के मायने सिखाते हैं।” – अज्ञात

===================================================

Children are like wet cement. Whatever falls on them makes an impression.” – Haim Ginott

“बच्चे गीले सीमेंट के समान हैं। जो कुछ उन पर गिरता है, एक छाप छोड़ जाता है। ” – हैम गिनॉट

===================================================

“Dream as if you’ll live forever, live as if you’ll die today.” – James Dean

“सपने ऐसे देखें मानों आप सदा जीते रहेंगे, और जीएं ऐसे मानो आज का दिन आपके जीवन का आखिरी दिन हो। ” – जेम्स डीन

===================================================

“It’s beauty that captures your attention; personality which captures your heart.” – Anonymous

“सौंदर्य आपके ध्यान को आकर्षित करता है, लेकिन व्यक्तित्व आपके दिल को आकर्षित करता है। ” – अज्ञात

===================================================

“Whenever you find yourself on the side of the majority, it is time to pause and reflect.” – Mark Twain

“जब भी आप अपने आप को बहुमत में पाएं, तो मान लें कि रुक कर चिंतन करने का समय आ गया।” – मार्क ट्वैन

===================================================

“If you smile when you are alone, then you really mean it.” – Andy Rooney

“जब आसपास कोई न हों और आप मुस्कुराएं, तो आप वाकई में खुश हैं।” – एन्डी रूनी

===================================================

“Climbing to the top demands strength, whether it is to the top of Mount Everest or to the top of your career.” – APJ Abdul Kalam

“शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वह एवरेस्ट पर्वत का शिखर हो या आपके पेशे का।” – ऐ पी जे अब्दुल कलाम

===================================================

“Ignorant men raise questions that wise men answered a thousand years ago.” – Goethe

“अज्ञानी व्यक्ति वह प्रश्न पूछते हैं जिनका उत्तर समझदार व्यक्तियों द्वारा एक हजार वर्षों पहले दे दिया गया होता है।” – गोएथ

===================================================

“The misfortune of the wise is better than the prosperity of the fool.” – Epicurus

“मूर्ख व्यक्ति की समृद्धता से समझदार व्यक्ति का दुर्भाग्य कहीं अधिक अच्छा होता है.” – एपिक्यूरस

===================================================

BEST HINDI QUOTES ( PAGE-6)

0
best hindi quotes

BEST HINDI QUOTES (PAGE -6)

अनमोल वचन – अनमोल विचार

“If I feel depressed, I go to work. Work is always an antidote to depression.” – Eleanor Roosevelt

“यदि मैं उदास महसूस करती हूं तो मैं काम पर चली जाती हूं। काम में व्यस्तता उदासी का उत्तम प्रतिकार है।” – एलेनोर रूजवेल्ट

===================================================

“Anger is never without a reason, but seldom with a good one.” – Benjamin Franklin

“क्रोध कभी भी बिना कारण नहीं होता, लेकिन कदाचित ही यह कारण सार्थक होता है।” – बेंजामिन फ्रेंकलिन

===================================================

“Some people dream of success; while others wake up and work hard at it.” – Author Unknown

“कुछ लोग सफलता के सपने देखते हैं… जबकि अन्य व्यक्ति जागते हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं।” – अज्ञात

===================================================

“If you want to make peace with your enemy, you have to work with your enemy. Then he becomes your partner.” – Nelson Mandela

“शत्रु के साथ आपको शांति अगर चाहिए, तो आपको अपने शत्रु के साथ काम करना होगा। फिर वह आपका साथी बन जाएगा।” – नेल्सन मंडेला

===================================================

“In matters of conscience the law of majority has no place.” – Mohandas Karamchand Gandhi (1869-1948)

“विवेक के मामलों में बहुमत के नियम का कोई स्थान नहीं है।” – मोहनदास करमचंद गांधी (1869-1948)

===================================================

“Flatter me, and I may not believe you. Criticize me, and I may not like you. Ignore me, and I may not forgive you. Encourage me, and I will not forget you.” – William Arthur Ward

“मेरी खुशामद करें तो मैं शायद आप पर विश्वास नहीं करूंगा। मेरी आलोचना करें, तो मैं शायद आपको पसंद नहीं करूंगा। मुझे अनदेखा करें, तो शायद मैं आपको माफ नहीं करूंगा। मुझे प्रोत्साहित करें, तो मैं आपको कभी भुला नहीं सकूँगा।” – विलियम आर्थर वार्ड

===================================================

“Cheerfulness and contentment are great beautifiers and are famous preservers of youthful looks.” – Charles Dickens, novelist (1812-1870)

“खुश रहना और संतुष्ट रहना सौन्दर्य बढ़ाने और युवा बने रहने के श्रेष्ठ तरीके

===================================================

“There are two ways of spreading light: to be the candle or the mirror that reflects it.” – Edith Wharton, novelist (1862-1937)

“रोशनी फैलाने के दो तरीके हैं: या तो दीपक बन जाएं या उसे प्रतिबिम्बित करने वाला दर्पण।” – एडिथ व्होर्टन, उपन्यासकार (1862-1937)

===================================================

“It is better to prevent crimes than to punish them.” – Cesare Beccaria, philosopher and politician (1738-1794)

अपराध को होने ही न देना उसके लिए सज़ा देने से बेहतर है।” – सीज़र बेकारिया, दार्शनिक व राजनेता (1728-1794)

===================================================

“To have great poets, there must be great audiences.” – Walt Whitman, poet (1819-1892)

“महान कवि हों, इसके लिए ज़रूरी है कि अच्छे श्रोता भी हों।” – वाल्ट व्हिट्मेन, कवि (1819-1892)

===================================================

“Confidence comes not from always being right but not fearing to be wrong.” – Anonymous

“आत्मविश्वास हमेशा सही होने से नहीं आता, बल्कि गलत होने का डर न होने से आता है।” – अज्ञात

===================================================

“First they ignore you. Then they laugh at you. Then they fight you. Then you win.” – Mahatma Gandhi

“पहले वे आप को नज़रअंदाज़ करते हैं। उसके बाद वे आप पर हँसते हैं। फिर वे आप से लड़ते हैं। और उसके बाद आप जीत जाते हैं।” – महात्मा गांधी

===================================================

“If opportunity doesn’t knock, build a door.” – Milton Berle

“अगर अवसर दस्तक न दे, तो स्वयं ही द्वार बना ले।” – मिल्टन बेरले

===================================================

“We should not write so that it is possible for the reader to understand us, but so that it is impossible for him to misunderstand us.” – Quintilian, rhetorician

“हमारा लेखन ऐसा नहीं होना चाहिए कि पाठक हमें समझ पाए, बल्कि ऐसा होना चाहिए कि वह किसी भी तरह हमें गलत न समझ जाए।” – क्विन्टिलीयन, वक्ता

===================================================

“The best way to have a good idea is to have lots of ideas.” – Linus Pauling, chemist, (1901-1994)

“कई सारी कल्पनाएँ करना ही एक अच्छी कल्पना कर पाने का सर्वोत्तम तरीका है।” – लिनस पौलिंग, रसायनशास्त्री (1901-1994)

===================================================

“To read fast is as bad as to eat in a hurry.” – Vilhelm Ekelund, Poet (1880-1949)

“जल्दबाज़ी में पढ़ना उतना ही गलत है जितना जल्दबाज़ी में खाना।” – विल्हेल्म एकलून्ड, कवि (1880-1949)

===================================================

“What we are seeking so frantically elsewhere may turn out to be the horse we have been riding all along.” – Harvey Cox

“हम जिस चीज़ की तलाश कहीं और कर रहे होते हैं वह हो सकता है कि हमारे पास ही हो।” – हारवी कॉक्स

===================================================

“We are what we repeatedly do. Excellence, therefore, is not an act but a habit.” – Aristotle

“हम वही हैं जो हम बारंबार करते हैं। इसलिए, उत्कृष्टता कोई एक बार का कर्म नहीं है, बल्कि एक आदत है।” – अरस्तू

===================================================

“To learn what is good, a thousand days are not sufficient; to learn what is evil, an hour is too long.” – Chinese Proverb

“अच्छा क्या है, इसे सीखने के लिए एक हजार दिन भी अपर्याप्त हैं; लेकिन बुरा क्या है, यह सीखने के लिए एक घंटा भी ज्यादा है.” – चीनी कहावत

===================================================

“Mistakes are part of the dues that one pays for a full life.” – Sophia Loren

“जीवन की पूर्णता की चुकाई कीमत में गलतियाँ भी एक अंश है।” – सोफिया लोरेन

===================================================

“Nobody has ever measured, not even poets, how much the human heart can hold.” – Zelda Fitzgerald, novelist (1900-1948)

“किसी ने नहीं नापा है, कवियों ने भी नहीं, कि मानव हृदय में कितना कुछ समा सकता है।” – ज़ेल्डा फिट्ज़्गेराल्ड, उपन्यासकार (1900-1948)

===================================================

“So many gods, so many creeds, so many paths that wind and wind, While just the art of being kind is all the sad world needs.” – Ella Wheeler Wilcox (Poet)

“इतने भगवान और इतने धर्म, और इतनी घुमावदार राहें। सिर्फ करुणा की कला की ज़रूरत है इस दुखी संसार को।” – एल्ला व्हीलर विलकौक्स (कवयित्री)

===================================================

“Perhaps the best cure for the fear of death is to reflect that life has a beginning as well as an end. There was a time when you were not: that gives us no concern. Why then should it trouble us that a time will come when we shall cease to be? To die is only to be as we were before we were born.” – William Hazlitt

“मृत्यु के डर के निवारण का शायद सर्वोत्तम उपाय इस बात पर विचार करने में है कि जीवन की एक शुरुआत होती है और एक अंत होता है। एक समय था जब आप नहीं थे: उससे हमे कोई मतलब नहीं होता। तो फिर हमें क्यों तकलीफ होती है कि ऐसा समय आएगा जब हम नहीं होंगे? मृत्यु के बाद सब कुछ वैसा ही होता है जैसा हमारे जन्म से पहले था।” – विलियम हज़्लिट्ट

===================================================

“Wild animals never kill for sport. Man is the only one to whom the torture and death of his fellow creatures is amusing in itself.” – James Anthony Froude

“जंगली जानवर कभी मन बहलाव के लिए शिकार नहीं करते। मनुष्य ही एक अकेला जीव है जिसके लिए साथी जीव-जंतुओं की यातना और शिकार अपने आप में आनंददायक है।” – जेम्स एंथनी फ्रौड

===================================================

“Every increased possession loads us with new weariness.” – John Ruskin

“हमारी हर नई संपत्ति हम पर एक नया बोझ डाल देती है।” – जॉन रस्किन

===================================================

“I’m not at all contemptuous of comforts, but they have their place and it is not first.” – E.F. Schumacher

“मैं सुख साधनों का कतई तिरस्कार नहीं करता, लेकिन उनका अपना एक स्थान है और वह पहला नहीं है।” – ई एफ शुमाकर

===================================================

“When a man finds no peace within himself, it is useless to seek it elsewhere.” – L. A. Rouchefolicauld

“जब तक आप आंतरिक रूप से शांति नहीं खोज पाते तो इसे अन्यत्र खोजने से कोई लाभ नहीं है.” – एल. ए. रोशेफोलिकाउल्ड

===================================================

“I don’t know the key to success, but the key to failure is trying to please everybody.” – Bill Cosby

“मुझे सफलता का उपाय नहीं मालूम लेकिन यह मालूम है कि सब को खुश करने का प्रयत्न असफलता का उपाय है.” – बिल कोस्बी

===================================================

“The vision must be followed by the venture. It is not enough to stare up the steps – we must step up the stairs.” – Vance Havner

“कल्पना के उपरांत उद्यम अवश्य किया जाना चाहिए। सीढ़ियों को देखते रहना ही पर्याप्त नहीं है – सीढ़ियों पर चढ़ना आवश्यक है।” – वैन्स हैवनेर

===================================================

“There are only two ways to live your life. One is as though nothing is a miracle. The other is as though everything is a miracle.” – Albert Einstein

“अपना जीवन जीने के केवल दो ही तरीके हैं. पहला यह मानना कि कोई चमत्कार नहीं होता है. दूसरा है कि हर वस्तु एक चमत्कार है.” – अल्बर्ट आईन्सटीन

===================================================

“Every morning I spend fifteen minutes filling my mind full of God; and so there’s no room left for worry thoughts.” – Howard Chandler Christy

“हर सुबह मैं पंद्रह मिनट अपने मस्तिष्क में प्रभु की भावनाओं को समाहित करता हूं; और इस प्रकार से चिंता के लिए इसमें कोई स्थान रिक्त नहीं रहता है.” – हॉवर्ड शैंडलर क्रिस्टी

===================================================

“There are no secrets to success. It is the result of preparation, hard work, and learning from failure.” – Gen. Colin L. Powell

“सफलता का कोई रहस्य नहीं हैं। यह तैयारी, कड़ी मेहनत और असफलता से सीखने का ही परिणाम होता है।” – जन. कोलिन एल. पावेल

===================================================

“The season of failure is the best time for sowing the seeds of success.” – Paramahansa Yogananda

“असफलता का मौसम, सफलता के बीज बोने के लिए सर्वश्रेष्ठ समय होता है.” – परमहंस योगानंद

===================================================

The test of a man’s or woman’s breeding is how they behave in a quarrel. Anybody can behave well when things are going smoothly.” – George Bernard Shaw

“किसी पुरुष या महिला के पालन-पोषण की आज़माइश तो एक झगड़े में उनके बर्ताव से होती है. जब सब ठीक चल रहा हो तब अच्छा बर्ताव तो कोई भी कर सकता है.” – जॉर्ज बर्नार्ड शॉ

===================================================

“A fool is known by his speech; and a wise man by silence.” – Pythagoras

“किसी मूर्ख व्यक्ति की पहचान उसके वाचालता से होती है, तथा बुद्धिमान व्यक्ति की पहचान उसके मौन रहने से होती है.” – पाइथागोरस

===================================================

“How can we expect another to keep our secret if we have been unable to keep it ourselves.” – Francois De La Rochefoucauld

“अगर हम स्वयं ही अपना राज़ गुप्त नहीं रख सकते तो किसी और से इसे गुप्त रखने की अपेक्षा कैसे कर सकते हैं?” – फ्रेंकोइस डे ला रोचेफ़ौकौल्ड

===================================================

“Consider how much more you often suffer from your anger and grief, than from those very things for which you are angry and grieved.” – Marcus Antonius

“कभी इस बात पर ध्यान दें कि आप अपने क्रोध से ज़्यादा दुखी और परेशान होते हैं या जो क्रोध का कारण हैं उन चीजों से।” – मार्कस अंटोनियस

===================================================

“Start by doing what’s necessary; then do what’s possible; and suddenly you are doing the impossible.” – St. Francis of Assisi (1182-1226), Italian Saint

“शुरू में वह कीजिए जो आवश्यक है, फिर वह जो संभव है और अचानक आप पाएंगे कि आप तो वह कर रहे हैं जो असंभव की श्रेणी में आता है।” – असीसी के संत फ़्रांसिस (११८२-१२२६), इतालवी साधु

===================================================

“Whether you think that you can, or that you can’t, you are usually right.” – Henry Ford

“चाहे आप सोचे कि आप कर सकते हैं, या सोचे कि नहीं कर सकते, आप आम तौर पर सही होते हैं।” – हेनरी फोर्ड

===================================================

“Fall down seven times, get up eight times.” – Japanese proverb

“सात बार गिरें, आठ बार उठ खड़े हों।” – जापान की कहावत

===================================================

“Have patience with all things, but chiefly have patience with yourself. Do not lose courage in considering your own imperfections but instantly set about remedying them – every day begins the task anew.” – Saint Francis de Sales

“हर बात में धीरज रखें, विशेषकर अपने आप से। अपनी कमियों को लेकर धैर्य न खोएं अपितु तुरन्त उनका समाधान करना शुरू करें – हर दिन कर्म की नई शुरुआत है।” – सेन्ट फ्रांसिस दे सेल्स

===================================================

“If you talk to a man in a language he understands, that goes to his head. If you talk to him in his language, that goes to his heart.” – Nelson Mandela

“आप किसी व्यक्ति से जिस भाषा को वह समझता हो उसमें बात करें तो बात उसकी समझ में आती है। लेकिन आप अगर उससे उसकी मातृभाषा में बात करें तो वह उसके दिल में जाती है।” – नेल्सन मंडेला

===================================================

“From the errors of others, a wise man corrects his own.” – Publilius Syrus

“बुद्धिमान व्यक्ति दूसरों की गलतियों से सीखता है।” – पुब्लिलियस सायरस

===================================================

“Over-thinking ruins you. Ruins the situation, twists things around, makes you worry and just makes everything much worse than it actually is.” – Anonymous

“अति विचार आपको बर्बाद करता है। स्थिति को बर्बाद करता है, बात को उलझाता है, आपको चिंता में डाल देता है और सब कुछ जितना मुश्किल है नहीं उससे अधिक मुश्किल कर देता है।” – अज्ञात

===================================================

“Those who criticize our generation forget who raised it.” – Anonymous

“हमारी पीढ़ी की आलोचना करने वाले भूल जाते हैं कि इस पीढ़ी को पालपोस कर बढ़ा किसने किया है।” – अज्ञात

===================================================

“Life isn’t about finding yourself. Life is about creating yourself.” – George Bernard Shaw

“जीवन अपने आप को खोजना नहीं है। जीवन अपने आप का निर्माण करना है।” – जॉर्ज बरनार्ड शॉ

===================================================

“Friends are those rare people who ask how we are and then wait to hear the answer.” – Ed Cunningham

“मित्र वे दुर्लभ लोग होते हैं जो हमारा हालचाल पूछते हैं और उत्तर सुनने को रुकते भी हैं।” – एड कनिंघम

===================================================

“The way I see it, if you want the rainbow, you gotta put up with the rain.” – Dolly Parton

“मेरा दृष्टिकोण तो यह है कि आप इंद्रधनुष चाहते हैं तो आप को वर्षा सहन करनी ही होगी।” – डॉली पार्टन

===================================================

“Adopt the pace of nature: her secret is patience.” – Ralph Waldo Emerson

“प्रकृति की गति अपनाएं: उसका रहस्य है धीरज।” – राल्फ वाल्डो इमर्सन

===================================================

“Never let success get to your head. Never let failure get to your heart.” – Anonymous

“सफलता को कभी अपने सिर पर न चढ़ने दें। और असफलता को कभी दिल में न उतरने दें।” – अज्ञात

===================================================

“We make a living by what we get, but we make a life by what we give.” – Winston Churchill

“हमें जो मिलता है उससे हमारा जीवन निर्वाह होता है, लेकिन हम जो देते हैं उससे जीवन निर्माण होता है।” – विंस्टन चर्चिल

===================================================

“Spend life with one who makes you happy, not one whom you have to impress.” – Anonymous

“जीवन उस इंसान के साथ बिताएँ जो आपको खुशी दे, उसके साथ नहीं जिसे आप को हमेशा प्रभावित करना पड़े।” – अज्ञात

===================================================

“If you can’t explain it simply, you don’t understand it well enough.” – Albert Einstein

“अगर आप आसान तरीके से कुछ समझा नहीं सकते, तो आप स्वयं उस विषय को पूरी तरह नहीं समझते।” – अल्बर्ट आइन्सटाइन

===================================================

“Truly great friends are hard to find, difficult to leave and impossible to forget.” – G. Randolf

“सच्चे मित्र मुश्किल से मिलते हैं, कठिनता से छूटते हैं और भुलाए नहीं भूलते हैं।” – जी. रेण्डॉल्फ

===================================================

“The great use of life is to spend it on something that will outlast it.” – William James

“जीवन का उत्तम उपयोग है इसे ऐसा कुछ करने में बिताना जो इससे अधिक स्थायी हो।” – विलियम जेम्स

===================================================

“Some people dream of success, while others wake up and work hard at it.” – Anonymous

“कुछ लोग सफलता की राह देखते हैं, और बाकी उठ खड़े हो उसके लिए जी जान लगा देते हैं।” – अज्ञात

===================================================

“Success is very much the intersection of luck and hard work.” – Dustin Moskovitz

“सफलता वाकई किस्मत और मेहनत का संगम है।” – डसटिन मोस्कोविट्ज

===================================================

“A heart that loves never grows old.” – Anonymous

“वह दिल जो प्यार से भरा हो, कभी जीर्ण नहीं होता।” – अज्ञात

===================================================

“We are responsible for the effort, not the outcome.” – Geeta

“हम प्रयास के लिए उत्तरदायी हैं, न कि परिणाम के लिए।” – गीता

===================================================

“We consume our tomorrows fretting about our yesterdays.” – Persius

“हम अपने विगत काल के बारे में सोच-सोच कर ही अपना भविष्य बिगाड़ बैठते हैं।” – पर्सियस

===================================================

“One of the strongest characteristics of genius is the power of lighting its own fire.” – Author Unknown

“स्व प्रेरित होकर कार्य करना किसी बुद्धिमान व्यक्ति का सबसे मजबूत गुण होता है।” – अज्ञात

===================================================

“When you choose your friends, don’t be short-changed by choosing personality over character.” – W. Somerset Maugham

“जब आप अपने मित्रों का चयन करते हैं तो चरित्र के स्थान पर व्यक्तित्व को न चुनें।” – डब्ल्यू सोमरसेट मोघम

===================================================

“If you scatter thorns, don’t go barefoot.” – Italian proverb

“अगर आप कांटे फैलाते हैं तो नंगे पैर न चलें।” – इटली की कहावत

===================================================

“Hate leaves ugly scars; love leaves beautiful ones.” – Mignon McLaughlin

“घृणा के घाव बदसूरत होते हैं; और प्रेम के खूबसूरत।” – मिगनों मैकलोलिन

===================================================

BEST HINDI QUOTES ( PAGE-5)

0
best hindi quotes

BEST HINDI QUOTES (PAGE -5)

अनमोल वचन – अनमोल विचार

“Unless a man undertakes more than he possibly can do, he will never do all that he can.” – Henry Drummond

“जब तक किसी व्यक्ति द्वारा अपनी संभावनाओं से अधिक कार्य नहीं किया जाता है, तब तक उस व्यक्ति द्वारा वह सब कुछ नहीं किया जा सकेगा जो वह कर सकता है।” – हेनरी ड्रम्मन्ड

===================================================

“There is no pleasure in life equal to that of the conquest of a vicious habit.” – Anonymous

“जीवन में बुरी आदत पर विजय प्राप्त करने की तुलना में कोई इससे बड़ा आनन्द नहीं हो सकता है।” – अज्ञात

===================================================

“If you go in for argument, take care of your temper. Your logic, if you have any, will take care of itself.” – Joseph Farrell

“यदि आप तर्क करते हैं तो अपने मिज़ाज (गुस्से) का ध्यान रखें। आपका तर्क, यदि आपके पास कोई है, स्वयं इसकी देखभाल कर लेगा।” – जोसेफ फेर्रेल

===================================================

“Nobody can go back and start a new beginning, but anyone can start today and make a new ending.” – Maria Robinson

“कोई भी पीछे जा कर नई शुरुआत नहीं कर सकता, लेकिन हर कोई आज शुरु कर एक नया समापन कर सकता है।” – मरिया रॉबिन्सन

===================================================

“Through humor, you can soften some of the worst blows that life delivers. And once you find laughter, no matter how painful your situation might be, you can survive it.” – Bill Cosby

“हास्य के माध्यम से आप जीवन के सबसे खराब आघात नरम कर सकते हैं। और एक बार आप हंसना जो सीख लें, तो आपकी स्थिति कितनी भी दर्दनाक क्यों न हो आप उसे झेल सकते हैं। ” – बिल कोस्बि

===================================================

“Three things cannot be long hidden: the sun, the moon, and the truth.” – Lord Buddha

“तीन चीजें अधिक समय तक नहीं छुपी रह सकती: सूरज, चंद्रमा और सत्य। ” – भगवान बुद्ध

===================================================

“What’s in a name? That which we call a rose by any other name would smell as sweet.” – William Shakespeare

“नाम में क्या है? जिसे हम गुलाब कहते हैं उसे किसी और नाम से पुकारें तब भी वह उतनी ही अच्छी खुशबू देगा।” – विलियम शेक्सपियर

===================================================

“Anger is an acid that can do more harm to the vessel in which it is stored than to anything on which it is poured.” – Mark Twain

“क्रोध एक तेज़ाब है जो जिस पर डाला जाता है उससे अधिक नुकसान उस पात्र को नुकसान पहुंचा सकता है जिसमें वह रखा होता है।” – मार्क ट्वैन

===================================================

“Never interrupt your enemy when he is making a mistake.” – Napoleon Bonaparte

“जब आपका शत्रु गलती कर रहा हो तो उसके काम में बाधा मत डालिए।” – नेपोलियन बोनापार्ट

===================================================

“The nice thing about teamwork is that you always have others on your side.” – Margaret Carty

“मिलझुल कर काम करने के साथ खास बात यह है कि आपके पक्ष में हमेशा और भी लोग होते हैं।” – मार्गरेट कार्टी

===================================================

“You can make more friends in a month by being interested in them than in ten years by trying to get them interested in you.” – Charles Allen

“अपने में दूसरों की रुचि जगाने का प्रयास कर आप जितने मित्र दस वर्षों में बना सकतें हैं, उससे कहीं अधिक मित्र आप दूसरों में अपनी रुचि दिखा कर एक माह में बना सकते हैं।” – चार्ल्स ऐलन

===================================================

“Friends are those rare people who ask how we are and then wait to hear the answer.” – Ed Cunningham

“मित्र वे दुर्लभ लोग होते हैं जो हमारा हालचाल पूछते हैं और उत्तर सुनने को रुकते भी हैं।” – एड कनिंघम

===================================================

“The way I see it, if you want the rainbow, you gotta put up with the rain.” – Dolly Parton

“मेरा दृष्टिकोण तो यह है कि आप इंद्रधनुष चाहते हैं तो आप को वर्षा सहन करनी ही होगी।” – डॉली पार्टन

===================================================

“What we are seeking so frantically elsewhere may turn out to be the horse we have been riding all along.” – Harvey Cox

“हम जिस चीज़ की तलाश कहीं और कर रहे होते हैं वह हो सकता है कि हमारे पास ही हो।” – हारवी कॉक्स

===================================================

“He who praises everybody, praises nobody.” – Samuel Johnson

“जो सब की प्रशंसा करता है, वह किसी की प्रशंसा नहीं करता।” – सैमुअल जॉनसन

===================================================

“When it comes to staying young, a mind-lift beats a face-lift any day.” – Marty Bucella

“सदा जवान रहने के लिए मुख का सौंदर्य नहीं, मस्तिष्क की उड़ान ज़रूरी है।” – मार्टी बुचेला

===================================================

“A ship in harbor is safe . . . but that is not what ships are for.” – Thomas Aquinas

“बंदरगाह में खड़ा जलयान सुरक्षित होता है….. पर जलयान वहां खड़े रहने के लिए नहीं बने होते हैं.” – थामस एक्किनास

===================================================

“He who implants courage in the human soul is the best physician.” – Karl von Knebel

“ऐसा व्यक्ति जो मानव के हृदय में साहस बोता है, वह सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक होता है.” – कार्ल वोन नेबेल

===================================================

“People are lonely because they build walls instead of bridges.” – Joseph fort Newton

“लोग इसलिए अकेले होते हैं क्योंकि वह मित्रता का पुल बनाने की बजाय दुश्मनी की दीवारें खड़ी कर लेते हैं.” – जोसेफ फोर्ट न्यूटन

===================================================

“Happiness is only found by those who are striving to make others happy.” – Anonymous

“खुशी केवल उन्हीं लोगों को प्राप्त होती है जो दूसरों को खुश करने में प्रयासरत रहते हैं.” – अज्ञात

===================================================

“When you choose your friends, don’t be short-changed by choosing personality over character.” – W. Somerset Maugham

“जब आप अपने मित्रों का चयन करते हैं तो चरित्र के स्थान पर व्यक्तित्व को न चुनें.” – डब्ल्यू सोमरसेट मोघम

===================================================

“Love is what makes two people sit in the middle of a bench when there is plenty of room at both ends.” – Anonymous

“प्रेम ही है जो बेंच के दोनों किनारों पर जगह खाली होने पर भी दो लोगों को बीच में खींच लाता है।” – अज्ञात

===================================================

“Don’t look for God in the sky; look within your own body.” – Osho Rajneesh

“ईश्वर को आसमान में न ढूंढें; अपने भीतर ढूंढें।” – ओशो रजनीश

===================================================

“Mistakes are the portals of discovery.” – James Joyce

“गलतियां खोज का स्रोत होती हैं.” – जेम्स जोयस

===================================================

Good ideas are not adopted automatically. They must be driven into practice with courageous patience.” – Hyman Rickover

“अच्छे विचारों को स्वतः ही नहीं अपनाया जाता है. उन्हें पराक्रमयुक्त धैर्य के साथ व्यवहार में लाया जाना चाहिए.” – हायमैन रिकओवर

===================================================

“You should treat yourself as most unsuccessful person, if you have hurt someone in the process of scaling the greatest success of your life.” – Anonymous

“यदि आपने अपने जीवन की महानतम सफलता को प्राप्त करने की प्रक्रिया में किसी के दिल को ठेस पहुंचाई हैं तो आपको स्वयं को सर्वाधिक असफल व्यक्ति मानना चाहिए.” – अज्ञात

===================================================

“Cherish all your happy moments: they make a fine cushion for old age.” – Christopher Morley

“अपनी खुशियों के प्रत्येक क्षण का आनन्द लें; ये वृद्धावस्था के लिए अच्छा सहारा साबित होते हैं.” – क्रिस्टोफर मोर्ले

===================================================

“Learning never exhausts the mind.” – Leonardo da Vinci

“सीखने से मस्तिष्क कभी नहीं थकता है.” – लियोनार्डो दा विंची

===================================================

“When you lose, do not lose the lesson.” – Dalai Lama

“जब आप कुछ गंवा बैठते हैं, तो उससे प्राप्त शिक्षा को न गंवाएं.” – दलाई लामा

===================================================

The excesses of our youth are drafts upon our old age, payable with interest, about thirty years after date.” – Charles Caleb Colton, author and clergyman (1780-1832)

“हमारे यौवन के असंयमों की वसूली हमारी वृद्धावस्था में होती है, सूत समेत, कुछ तीस बरस बाद।” – चार्ल्स केलेब कोल्टन, लेखक और पादरी (1780-1832)

===================================================

“The most wasted of all days is one without laughter.” – E E Cummings

“हंसी के क्षणों के बिना बीता दिन सबसे खराब दिन है।” – ई ई कम्मिंग्स

===================================================

Girija Prasad Koirala Biography Hindi || गिरिजा प्रसाद कोइराला जीवन परिचय

0

दोस्तों आज हम बताने जा रहे है एक ऐसे शख्स के बारे में जिनका जन्म तो बिहार में हुआ लेकिन वे चार बार नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके है . छह दशक से भी लम्बी राजनितिक सफ़र वाले इस नेता ने नेपाल को माओवादी संघर्ष से निजात दिलाने और उन्हें राजनीति की मुख्यधारा में जोड़ने में अहम भूमिका निभाई . जी हाँ हम बात कर रहे है नेपाल के शीर्ष राजनेता और नेपाली कांग्रेस के भूतपूर्व अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद कोइराला के बारे में .

जन्म 

गिरिजा प्रसाद कोइराला का जन्म 4 जुलाई 1925 को  बिहार के सहरसा जिले में हुआ था . उनके पिता का नाम कृष्णा प्रसाद कोइराला था जो की उस समय नेपाल से निर्वासित होने के कारण बिहार में रह रहे थे . उनकी पढाई लिखाई भारत में ही हुयी . उन्होंने उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कालेज से प्राप्त की . कोइराला नेपाल के उन नेताओ में से थे जिन्होंने महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया और इस दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा। वे आजीवन भारत के साथ अच्छे संबंधों के पक्षधर रहे।

मजदूरों के हक के लिए चलाया अभियान 

नेपाल में उनका परिवार बिराटनगर में रहता था। वहां उन्होंने 1947-48 में जूट मिल के मजदूरों के हक के लिए जोरदार अभियान चलाया। यह अभियान ही उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत रही। 1948 में उन्होंने नेपाल ट्रेड यूनियन कांग्रेस की स्थापना की और चार साल बाद नेपाल कांग्रेस के मोरांग जिला प्रमुख बने।

सात साल जेल में रहना पड़ा 

नेपाल में 1959 में हुए पहले लोकतांत्रिक चुनाव में कोइराला के भाई बी.पी. कोइराला और उनकी पार्टी को जबरदस्त जीत मिली। लेकिन राजा महेन्द्र के नेतृत्व वाली सरकार ने कोइराला को गिरफ्तार कर लिया। गिरिजा प्रसाद कोइराला को सात साल जेल में रहना पड़ा।

लोकतांत्रिक रूप से चुने गए पहले प्रधानमंत्री

1967 में कोइराला जेल से रिहा हुए और अपनी पार्टी और कुछ नेताओ के साथ  निर्वासन में भारत चले गए . 1975 में वे नेपाली कांग्रेस के महासचिव बने . करीब ग्यारह साल बाद 1971 में उन्होंने स्वदेश वापसी की। वे 1990 के जन आन्दोलन में मुख्य रूप से सक्रीय रहे . लगातार संघर्ष झेलते हुए 1991 में वह प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंच गए. तब वह देश में लोकतांत्रिक रूप से चुने गए पहले प्रधानमंत्री बने।

चार बार बने नेपाल  के प्रधानमंत्री

कोइराला कुल चार बार देश के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए। सन् 1991 से 1994, 1998 से 1999, 2000 से 2001 और 2006 से 2008 तक उन्होंने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली। मई 2008 में वह अंतरिम सरकार के कार्यकारी प्रधानमंत्री भी बने। वह अपनी बेटी सुजाता कोइराला को भी देश की प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते थे, लेकिन उनका यह सपना उनके साथ ही चला गया।

माओवादी संघर्ष से दिलाया निजात  

नेपाल को माओवादी संघर्ष से निजात दिलाने और उन्हें राजनीति की मुख्यधारा में जोड़ने में कोइराला ने अहम भूमिका निभाई। उनके करिश्मे की वजह से ही माओवादियों और सात राजनीतिक दलों के बीच 12 सूत्री समझौते का खाका तैयार करना संभव हो सका और नेपाल में हिंसा के लंबे दौर की समाप्ति हुई। इस समझौते से ही नेपाल में राजतंत्र समाप्त हुआ और देश में लोकतंत्र की स्थापना हुई।

लोकतान्त्रिक हिन्दू राष्ट्र के समर्थक

जहाँ माओवादियों ने 40 हजार निरपराध लोगों की हत्या की. नेपाल की संरचना (आधारभूत ढांचा) को बिगाड़ने का कार्य किया, वहीँ गिरजा बाबू ने गाँधीवादी रास्ता निकाला. वास्तव में वे नेल्सन मंडेला के पश्चात् दुनिया में वर्तमान समय के दुसरे लोकतान्त्रिक योद्धा थे. वे हिन्दू किंगडम के नहीं लोकतान्त्रिक हिन्दू राष्ट्र के समर्थक थे, उन्होंने अपनी रणनीति के द्वारा माओवादियों की अलोकतांत्रिक सरकार को सत्ताच्युत करके लोकतान्त्रिक साकार का गठन कराया. वे मानते थे कि नेपाल व भारत का हित समान है. भारत का विरोध करने वाला नेपाल का हितैषी नहीं हो सकता.

दिया जलाना कब मना है? – हरिवंशराय बच्चन

0

दीवा जलाना कब मना है? – हरिवंशराय बच्चन

DIYA JALANA KAB MANA HAI – HARIVANSH RAI BACHCHAN

कल्पना के हाथ से कमनीय जो मंदिर बना था
भावना के हाथ ने जिसमें वितानों को तना था

स्वप्न ने अपने करों से था जिसे रुचि से सँवारा
स्वर्ग के दुष्प्राप्य रंगों से, रसों से जो सना था
ढह गया वह तो जुटाकर ईंट, पत्थर, कंकड़ों को
एक अपनी शांति की कुटिया बनाना कब मना है
है अँधेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है

बादलों के अश्रु से धोया गया नभ-नील नीलम
का बनाया था गया मधुपात्र मनमोहक, मनोरम
प्रथम ऊषा की किरण की लालिमा-सी लाल मदिरा
थी उसी में चमचमाती नव घनों में चंचला सम
वह अगर टूटा मिलाकर हाथ की दोनों हथेली
एक निर्मल स्रोत से तृष्णा बुझाना कब मना है
है अँधेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है

क्या घड़ी थी, एक भी चिंता नहीं थी पास आई
कालिमा तो दूर, छाया भी पलक पर थी न छाई
आँख से मस्ती झपकती, बात से मस्ती टपकती
थी हँसी ऐसी जिसे सुन बादलों ने शर्म खाई
वह गई तो ले गई उल्लास के आधार, माना
पर अथिरता पर समय की मुसकराना कब मना है
है अँधेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है

हाय, वे उन्माद के झोंके कि जिनमें राग जागा
वैभवों से फेर आँखें गान का वरदान माँगा
एक अंतर से ध्वनित हों दूसरे में जो निरंतर
भर दिया अंबर-अवनि को मत्तता के गीत गा-गा
अंत उनका हो गया तो मन बहलने के लिए ही
ले अधूरी पंक्ति कोई गुनगुनाना कब मना है
है अँधेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है

हाय, वे साथी कि चुंबक लौह-से जो पास आए
पास क्या आए, हृदय के बीच ही गोया समाए
दिन कटे ऐसे कि कोई तार वीणा के मिलाकर
एक मीठा और प्यारा ज़िन्दगी का गीत गाए
वे गए तो सोचकर यह लौटने वाले नहीं वे
खोज मन का मीत कोई लौ लगाना कब मना है
है अँधेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है

क्या हवाएँ थीं कि उजड़ा प्यार का वह आशियाना
कुछ न आया काम तेरा शोर करना, गुल मचाना
नाश की उन शक्तियों के साथ चलता ज़ोर किसका
किंतु ऐ निर्माण के प्रतिनिधि, तुझे होगा बताना
जो बसे हैं वे उजड़ते हैं प्रकृति के जड़ नियम से
पर किसी उजड़े हुए को फिर बसाना कब मना है
है अँधेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है

~ है अँधेरी रात पर दीवा जलाना कब मना है? / हरिवंशराय बच्चन