0
7
बिहार और बिहारी शब्द किसी से अपरिचित नहीं हैं न ही भारत में बिहार से इतर की जनता जिस उपेक्षित-दृष्टि से कभी मज़ाक के तौर पर तो कभी ताना मारने के लिए इस शब्द का प्रयोग करती है. हालात ऐसे पैदा कर दिए गए हैं कि भारत में ही कुछ स्थानों पर बिहार के लोग खुद को बिहारी कहने से डरने लगे हैं. पर आज वो लोग जो बिहारी शब्द को गाली के तौर पर प्रयोग कर रहें हैं, जो बिहार के वासियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहें उन्हें यह सबक लेने की जरुरत है.
बिहार वो राज्य है जिसे प्राचीन काल में मगध के नाम से जाना जाता था और इसकी राजधानी पटना को पाटलिपुत्र के नाम से. बिहार का इतिहास उतना ही पुराना है जितना भारत. यहां मौर्य, गुप्त आदि राजवंशो ने, मुगल शासकों ने राज किया. माना यह जाता है कि बिहार शब्द की उत्पतित बौद्ध विहारों के विहार शब्द से हुई जिसे बाद में बिहार कर दिया गया. 99 हजार 200 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में विस्तृत बिहार उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखण्ड से घिरा हुआ है. बिहार देश के सबसे पुराने राज्यों में से एक है.
हम बात करने जा रहे हैं 103 साल पुराने इस राज्य से जुड़े उन ऐतिहासिक तथ्यों पर चर्चा करने जा रहे हैं, जिन्हें पढ़कर आप भी इस राज्य पर गर्व महसूस करेंगे….
1. दुनिया का सबसे पहला गणराज्य बिहार के वैशाली में स्थापित किया गया था.
2. 2600 साल पहले बिहार को सबसे ज्यादा शांतिप्रिय यानी अहिंसा प्रिय भूमि कहा जाता था. बोधगया और पावापुरी में लोग शांति प्राप्त करने के लिये आते थे और आज भी आते हैं.
3. भारत के चार महान राजा इसी राज्य से थे- समुद्र गुप्त, सम्राट अशोक, राजा विक्रमादित्य और चंद्रगुप्त मौर्य.
4. पुरातन काल में संस्कृति और सत्ता के बारे में अध्ययन करने के लिये दुनिया भर से लोग यहां आया करते थे.
5. भारतीय सभ्यता की असली तस्वीर पाटलीपुत्र से ही उभरी थी.
6. नालंदा विश्वविद्यालय दुनिया का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है.
7. बौद्ध और जैन धर्मों के अलावा सिख धर्म की जड़ें भी यहां से जुड़ी हैं. गुरुगोविंद सिंह का जन्म पटना में हुआ.
8. पुरातन काल में बिहार देश की व्यापारिक राजधानी हुआ करती थी. तब देश का 40 फीसदी व्यापार सिर्फ मगध, वैशाली, मिथ‍िला, विदेहा, अंग, साक्य प्रदेश, विज्जी, जनका से हुआ करता था.
9. 80 के दशक तक बिहार के मिथिलांचल में श्रीराम को भगवान नहीं माना जाता था. हालांकि अब कुछ लोग यहां भगवान राम की पूजा करने लगे हैं.
10. विवाह पंचमी यानी, जिस दिन भगवान राम और सीता की शादी हुई थी, उस दिन मिथिलांचल के लोग शादी नहीं करते. उनका मानना है कि ऐसा करने से कन्या ससुराल में खुश नहीं रहेगी.
11. बिहार के मिथि‍लांचल में कुछ जगहों पर ऐसा रिवाज है, जिसके अंतर्गत शादी के बाद दुल्हन के पैर दूल्हा धोता है. ऐसा दुल्हन को विशेष सम्मान देने के लिये किया जाता है.
12. विश्व स्तर पर हुए जियोग्राफिकल एवं एग्रीकल्चरल सर्वे के अनुसार पूरे विश्व में सबसे ज्यादा उपजाऊ जमीन बिहार की ही है.
13. यदि आन्ध्र प्रदेश और केरल से संयुक्त स्तर पर बिहार की तुलना की जाए तो आज बिहार में स्नातक प्रतिशत इन दोनों राज्यों से ज्यादा है.
14. आज बिहार में केरल, तमिलनाडु, आन्ध्रा और गुजरात से अधिक संख्या में आईएएस और आईपीएस निकल रहें हैं.
15. बिहार की विकास दर आज 14.48 फीसदी है जो यह साबित करती है कि बिहार देश में तेजी से विकास करने वाले राज्यों में सर्वोच्च है.
16. बिहार सरकार ने पिछले 7 वर्षों में नक्सली हिंसा पर काबू किया है.नक्सली हिंसा में मरने वाले लोगों की तादात आन्ध्रप्रदेश से कम है.
17. बिहार वो राज्य जहां कवि कोकिल विद्यापति का जन्म हुआ, जहाँ से देश के पहले राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद का जन्म हुआ.
18. बिहार वो जगह हैं जहाँ सीता-राम का मिलन हुआ, जहां सीता जी का जन्म हुआ.
19. बिहार वो जगह हैं जहां गंगा, बागमती, कोषी, कमला, गंडक, घाघरा, सोन, पुनपुन, फल्गु, किऊल नदियाँ बहती हैं.
20. बिहार के कोचिंग सेंटर सुपर 30 को अमेरिका की टाइम मैगजीन ने सर्वश्रेष्ठ संस्थानों की सूची में शामिल किया है.
21. बिहार वो राज्य है जहां नालंदा और विक्रमशिला जैसे पुरातन विश्वविधालय हैं.जहां विश्वामित्र का आश्रम था जहां राम-लक्ष्मण की प्रारमिभक शिक्षा संपन्न हुई.

Leave a Reply