अफ़सोस नहीं इसका हमको – गोपाल सिंह नेपाली
अफ़सोस नहीं इसका हमको गोपाल सिंह नेपाली अफ़सोस नहीं इसका हमको, जीवन में हम कुछ कर न सके, झोलियाँ किसी की भर न सके, सन्ताप किसी का हर न सके। अपने प्रति सच्चा रहने का, जीवन भर हमने काम किया, देखा-देखी हम जी न सके, देखा-देखी हम मर न सके ।
