आज है सशस्त्र सेना झंडा दिवस -जानिए क्यों मनाया जाता है

Amit Kumar Sachin

Updated on:

7 दिसंबर 1949 से भारतीय सेना द्वारा हर वर्ष भारत में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है | इस दिवस को मानाने का मुख्य उद्देश्य देशवासियों द्वारा सेना के प्रति सम्मान प्रकट करना है |

उद्देश्य 

भारत सरकार ने 1949 से भारत में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मानाने का निर्णय लिया था | इस दिन झंडे की खरीद से इकट्ठा हुए धन को भारत के शहीद सैनिको के आश्रितों के कल्याण में खर्च किया जाता है | इस दिन   सशस्त्र सेना झंडा दिवस द्वारा इकट्ठा की गयी | देश के हर नागरिक को चाहिए कि वह झंडा दिवस कोश में अपना योगदान दें, ताकि हमारे देश का झंडा आसमान की ऊंचाइयों को छूता रहे | इस अभियान का उद्देश्य ‘सशस्त्र बल झंडा दिवस कोष’ के बारे में जागरुकता पैदा करने और लोगों को उदारतापूर्वक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इतिहास 

7 दिसंबर, 1949 से शुरू हुआ यह सफ़र आज तक जारी है। आज़ादी के तुरंत बाद सरकार को लगने लगा कि सैनिकों के परिवार वालों की भी जरूरतों का ख्याल रखने की आवश्यकता है और इसलिए उसने 7 दिसंबर को झंडा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इसके पीछे सोच थी कि जनता में छोटे-छोटे झंडे बांट कर दान अर्जित किया जाएगा जिसका फ़ायदा शहीद सैनिकों के आश्रितों को होगा। शुरूआत में इसे झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता था लेकिन 1993 से इसे सशस्त्र सेना झंडा दिवस का रूप दे दिया गया।

हर देशवासियों को करना चाहिए सहयोग 

झंडा दिवस उन जाबांज सैनिको के प्रति एकजुटता दिखने का दिन है जो हमारे देश की रक्षा करते करते शहीद हो गए | आतंकवादियों और उग्रवादियों से लोहा तेते हुए अपने प्राणों की बलि दे दी |  साल में एक बार आने वाले इस दिवस में भारत के हर देशवासी को अपना सहयोग देना चाहिए ताकि भारत का तिरंगा हमेशा अपनी ऊँचाईया  छूता रहे | और शहीद सैनिको के परिवार को किसी प्रकार की तकलीफ न हो |

कैसे दे सहयोग 

देश का कोई भी आदमी इसमे योगदान दे सकता है | इसके लिए आपको इसके ओफिसियल वेबसाइट http://ksb.gov.in/  पर जाना है | इस वेबसाइट पर आप फ्री में भारत का झंडा डाउनलोड कर सकते है | और इसमे अपना आर्थिक योगदान देने के लिए CONTRIBUTE NOW पर क्लिक करे | इसमे पेमेंट करने के बहुत सारे आप्शन भी उपलब्ध है | आप पेटीएम के द्वारा भी पैसे भेज सकते है |इस साल रक्षा मंत्रालय 1 से 7 दिसंबर 2017 तक डिजिटल सप्ताह अभियान का आयोजन कर रहा है जिसे सशस्त्र बल सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। यह अभियान पूरे देश की सशस्त्र बल कार्मिकों के साथ एकजुटता व्यक्त करने रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए कई कैशलेस भुगतान विधियां उपलब्ध कराई गई हैं। आप अपना योगदान Paytm नंबर ‘8800462175’ और यूपीआई कोड armedforcesflagdayfund@sbi के माध्यम से भेज सकते हैं। इसके अलावा क्रेडिट / डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग द्वारा योगदान करने हेतु ksb.gov.in/armed-forces-flag-day-fund.htm  पर लॉग इन करें।

 

Leave a Reply